IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

मंगलवार, 8 दिसंबर 2009

हैरी पॉटर में होगा सेक्सी सीन

08 दिसंबर, 2009
लंदन। हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर सीरीज की अगली फिल्म में काफी गर्मागरम सेक्स सीन होगा। इस सीन में अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ (हैरी पॉटर)अपनी को स्टार एमावॉटसन (हर्मायनी) के साथ न्यूड नजर आएंगे। डाइरेक्टर डेविड येट्स ने इस बात का खुलासा किया। नई फिल्म में हैरी पॉटर अपने दोस्त रॉन (रूपर्ट ग्रिंट) के साथ एक विशालकाय दैत्य का सामना करेंगे। इसी दौरान हैरी का न्यूड सीन भी होगा। दरअसल, रॉन हर्मायनी के प्यार में पागल है। यह दैत्य रॉन को जानबूझकर हैरी और हर्मायनी का न्यूड सीन दिखाता हैं, ताकि वह हैरी के खिलाफ हो जाए। हैरी पॉटर सीरीज की फिल्में काफी चर्चित रही हैं। पिछली फिल्म में हैरी और हर्मायनी के किसिंग सीन की भी खूब चर्चा हुई थीं।

सोनिया से रोसैया करेंगे तेलंगाना मुद्दे पर चर्चा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री क़े रोसैया तेलंगाना मुद्दे को सुलझाने के लिए कांग्रेस पर बने हुए दबाव के बीच बुधवार को नई दिल्ली पहुचेंगे।

रिकॉर्ड के लिए मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनका दिल्ली दौरा प्राथमिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिहाज से है लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा कि रोसैया इस मौके पर सोनिया के साथ तेलंगाना मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष क़े चंद्रशेखर राव ने अलग तेलंगाना राज्य की मांग के साथ पिछले दस दिन से अनशन कर रखी है और उनकी हालत दिन ब दिन बिगड़ रही है। इसके चलते कांग्रेस पर तत्काल तेलंगाना मुद्दे को सुलझाने का दबाव बढ़ रहा है। कांग्रेस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है कि उसने अलग राज्य की मांग पर अभी तक अपना रुख नहीं व्यक्त किया है, जबकि राज्य के अन्य सभी दल इस विवादास्पद मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सोमवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा संपन्न हो गई। जब मुख्यमंत्री से तेलंगाना राज्य के निर्माण के लिए राज्य विधानसभा में किसी तरह के प्रस्ताव की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे केवल पार्टी हाई कमान के निर्देशों पर काम करेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रोसैया राज्य में चंद्रशेखर राव के अनशन और छात्रों के हिंसक आंदोलन के बाद तेलंगाना क्षेत्र में बनी स्थिति से सोनिया गांधी को अवगत कराएंगे।

वेयर हाऊस गोदाम के चौकीदारों द्वारा नशीली वस्तु खिलाकर गोदाम में रखी गेहूं की बोरियों पर पानी डालकर घपलेबाजी


डबवाली (पवन कौशिक)- स्थानीय चौटाला रोड स्थित वेयर हाऊस गोदाम में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों को बीती देर सायं वेयर हाऊस गोदाम के चौकीदारों द्वारा नशीली वस्तु खिलाकर गोदाम में रखी गेहूं की बोरियों पर पानी डालकर घपलेबाजी करने का मामला प्रकाश में आया है। ड्यूटी पर तैनात गांव गंगा के निवासी होमगार्ड जवान इन्द्राज पुत्र वेद प्रकाश ने बताया कि बीते दिवस उसके साथ अशोक कुमार की ड्यूटी सायं 5 से रात्रि 1 बजे तक ड्यूटी थी तथा उसके पश्चात रात्रि 1 बजे से प्रात: 9 बजे तक बन्टी व राजू ड्यूटी पर रहते हैं तथा इसके चलते वह सायं में ही आकर वहीं सो जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ वेयर हाऊस का चौकीदार भी रहता है तथा कल रात्रि लगभग साढ़े 7 बजे चौकीदार नरेश कुमार व मोहन लाल आए तथा उन्होंने हम चारों को एक लिफाफे में से भुजिया खाने को दिया। जिसे खाते ही कुछ ही देर में हम पर बेहोशी छाने लगी तथा हम सभी निढाल होकर सो गए तथा हमें एक-डेढ़ घन्टे के बाद होश आया तो हमने देखा कि दोनों चौंकीदार गोदाम ईंचार्ज के साथ पानी की मोटर द्वारा गेहूं की बोरियों से तिरपाल हटाकर बोरियों पर पानी डाल रहे हैं।
जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उन्हें अपना मुंह बन्द रखने के लिए पैसों का लालच दिया। परन्तु हमने अपना कत्र्तव्य निभाते हुए इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दे दी। थाना शहर से आज प्रात: सबईंसपैक्टर कृष्ण लाल व एएसआई सतनारायण अपने पूरे दलबल के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे तो होमगार्ड जवानों ने आरोप लगाते हुए उन्हें बताया कि वेयर हाऊस गोदाम में पड़ी गेहूं की बोरियों पर पानी डालकर गेंहू का वजन बढ़ा दिया जाता है तथा फिर घपले को अन्जाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तो कई बड़े घपले सामने आ सकते हैं। वहां पहुंचे वेयर हाऊस के अधिकारी भी कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इससे साफ जाहिर होता है कि वे भी इस गोरखधन्धे में संलिप्त हैं। इस बारे में जांच अधिकारी कृष्ण कुमार से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

मौजगढ़ में दो पक्षों में हुए लड़ाई-झगड़े में महिला सहित दो लोगों के घायल

डबवाली (सुखपाल)- उपमण्डल के गांव मौजगढ़ में दो पक्षों में हुए लड़ाई-झगड़े में महिला सहित दो लोगों के घायल होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल महिला बिमला देवी पत्नी सुभाष चन्द निवासी गांव मौजगढ़ ने बताया कि मेरे पति घर के सामने खड़े थे तथा हमारे पड़ोस में रहने वाला अजैब सिंह पुत्र मेजर सिंह नशे धुत्त आया तथा मेरे पति से नशे की पूॢत के लिए पैसों की मांग करने लगा। मेरे विरोध करने पर वह गाली-गलौच व तकरार करने लगा तथा तकरारबाजी में उसने वहां पर पड़ी ईंट मेरे सिर पर दे मारी तथा कुछ समय पश्चात उसके भाई वीरा सिंह व रूपा ङ्क्षसह हमारे घर के सामने पहुंच गए तथा उन्होंने भी मुझे पीट कर घायल कर दिया तथा मेरे कानों में पहनी हुई सोने की बालियां छीन ली। उन्होंने बताया कि शोर सुन कर मेरा बेटा व परिजन घर के बाहर आए तब तक वह उन्हें घायल करके फरार हो चुके थे। उधर दूसरे पक्ष के घायल अजैब सिंह ने बिमला देवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके परिवार में बहुत दखलान्दाजी करती है तथा कल बीते दिवस इनके पति सुभाष चन्द द्वारा मेरी पत्नी को कुछ रूपये देकर मायके भेज दिया। जब मैंने इस बारे में पूछा तो बिमला देवी, हन्स राज व इनके बेटे राजन ने मुझसे मारपीट की तथा वहां पर पड़े पत्थर से मेरा सिर फोड़ दिया। झगड़े का शोर सुनकर उनके दोनों भाई वीरा सिंह व रूपा सिंह भी वहां पहुंच गए तथा उन्होंने मुझे इनसे छुड़ाया तथा उपचार हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले की सूचना थाना सदर को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेहरू सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के तीन छात्रों राष्ट्रीय छात्रवृति के लिए चयनित किया गया

डबवाली (सुखपाल)- स्थानीय नेहरू सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के तीन छात्रों ङ्क्षप्रस गर्ग, सुरेश कुमार व रोहित कुमार एवं चार छात्राओं अमिता रानी, सुरभी, शिल्पा तनेजा व हरविन्द्र जिन्होंने 10+2 की परीक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए थे। उन्हें राष्ट्रीय छात्रवृति के लिए चयनित किया गया है। यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य हरि प्रकाश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृति योजना के अन्तर्गत मानव संसाधन विकास मन्त्रालय द्वारा छात्रवृति दी जाऐगी। स्कूल के मेधावी छात्र - छात्राओं, अभिभावकों व स्कूल स्टॉफ को बधाई देते हुए बताया कि इस योजना के अन्तर्गत स्नातक स्तर तक की आगामी पढ़ाई के लिए 10,000 रूपये प्रतिवर्ष एवं स्नातकोतर स्तर हेतु 20,000 रूपये प्रतिवर्ष प्रदान किए जाऐंगे।

सड़क हादसे में मोटरसाईकिल सवार तीन युवक घायल

डबवाली(सुखपाल) - डबवाली-संगरिया सड़क मार्ग पर यहां से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित गांव शेरगढ़ के समीप हुए सड़क हादसे में मोटरसाईकिल सवार तीन युवक अज्ञात कैन्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे की मिली जानकारी अनुसार बीती देर सायं दिनेश कुमार पुत्र जगदीश राय, जगसीर सिंह पुत्र चन्द सिंह व गुलशन पुत्र प्रीतम सिंह तीनों निवासी शेरगढ़ मोटरसाईकिल पर सवार होकर गांव शेरगढ़ जा रहे थे कि संगरिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात कैन्टर ने टक्कर मार दी। जिसके फलस्वरूप तीनों युवक सड़क पर जा गिरे तथा घायल हो गए। दुर्घटना के पश्चात कैन्टर चालक कैन्टर सहित मौका से फरार हो गया। उन्हें उपचार हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात जगसीर सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए सिरसा रैफर कर दिया तथा शेष अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज कर दिया।

कामगार यूनियन संबंधित सीटू द्वारा महंगाई को लेकर आहूत देशव्यापी हड़ताल का डबवाली में व्यापक असर


डबवाली (सुखपाल)-भवन निर्माण कामगार यूनियन संबंधित सीटू द्वारा महंगाई व अपनी अन्य मांगों को लेकर आहूत देशव्यापी हड़ताल का डबवाली में व्यापक असर देखने को मिला। भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्यों ने हड़ताल के कारण अपने कामकाज को बंद रखा जिससे भवन निर्माण कार्य ठप्प हो कर रह गया। भवन निर्माण कामगार यूनियन ने मांगों लेकर शहर में रोष प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम पर संबोधित एक ज्ञापन उपमंडल अधिकारी सुभाषा गाबा को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जसवंत सिंह रंधावा सलाहकार जिला कमेटी हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ ने किया। इस मौके पर किसान सभा के प्रधान प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, भवन निर्माण कामगार यूनियन के ब्लाक प्रधान नत्थू राम, माला राम भारू खेड़ा, सुखदेव सिंह, बलजिंद्र सिंह डबवाली, मनदीप सिंह, बलदेव सिंह, निरंजन सिंह, जसवंत सिंह सहित भारी संख्या में कामगार मजदूर उपस्थित थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नत्थू राम प्रधान भवन निर्माण कामगार यूनियन ने बताया कि मंगलवार को नगर के रेवले फाटक के पास स्थित लेबर चौंक पर सभी कामगारों ने एकत्रित हो कर वहां से रोष प्रदर्शन आरंभ किया जो कि कालोनी रोड़ से होता हुए उपमंडलाधीश के कार्यालय परिसर में पहुंचा। शहर में प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने उपमंडल अधिकारी सुभाष गाबा के मार्फत देश प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जिसमें सरकार से कामगार मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-भवन एवं अन्य सहनिर्माण कर्मकार कल्याण कानून 1996 सभी प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को पूरे देश मजदूरों पर लागू करने, आवासीय क्षेत्रों में विदेशी निवेश योजना को 100 प्रतिशत तक वापिस लेने, केंद्र व राज्य सरकारों ढांचागत परियोजनाओं के लिए वार्षिक बजट में से धन मुहैया करवाने, भवन निर्माण सामग्री हुई बढ़ोतरी को वापिस लेने, लाखों प्रवासी मजदूरों को सुरक्षा देने की, विदेशों में बंद मजदूरों को रिहा करवाने व आवासीय अधिकार को मौलिक अधिकार में शामिल किये जाने की मांगे की गई।

पंजाब विधानसभा में धक्का मुक्की



चंडीगढ़। पंजाब में कानून और व्यवस्था के विषय पर मंगलवार को विधानसभा में सत्तारूढ़ अकाली दल और विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों के बीच हाथापाई हुई।

विधानसभा में यह स्थिति उस वक्त पैदा हुई जब उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सुखबीर सिंह बादल राज्य में कानून और व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

इस घटना के तुरंत बाद बादल को अकाली दल के विधायकों ने घेर लिया।

सोमवार, 7 दिसंबर 2009

डबवाली समाचार


बीएमबी का पानी हांसी - बुटाना नहर में न डाला जाए--रवि चौटाला


डबवाली (सुखपाल)-'भाखड़ा नहर बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रवि चौटाला ने आज उपमण्डालीश कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उपमण्डलाधीश ना. सुभाष गाबा को उपायुक्त सिरसा के मार्फत माननीय राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि हांसी बुटाना नहर के शुरू हो जाने से सिरसा फतेहाबाद व हिसार जिलों का 2300 क्यूसिक पानी कम हो जाऐगा। इस समय बीएमबी की पानी की क्षमता 4200 क्यूसिक है तथा जिला सिरसा व फतेहाबाद में ङ्क्षसचाई हेतु व पीने के पानी की पूत इसी से होती है। यदि बीएमबी से 2300 क्यूसिक पानी हांसी बुटाना नहर में डाला जाता है तो जिला सिरसा, हिसाार व फतेहाबाद में पीने के पानी के अलावा ङ्क्षसचाई के पानी की भी कमी हो जाऐगी। यह जिले पहले ही पानी की समस्या से दो - चार हो रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो स्थिति ओर भी विकट होगी। इसलिए भाखड़ानहर बचाओ संघर्ष समिति ने मांग की है कि बीएमबी का पानी हांसी - बुटाना नहर में न डाला जाए। इससे पूर्व स्थानीय चौटाला रोड स्थित बिश्रोई धर्मशाला में 'भाखड़ा नहर बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रवि चौटाला ने अपने समर्थकों की एक बैठक को भी सम्बोधित किया। इस बैठक में उन्होंने उपस्थित जनों को आह्वान किया कि हमें अपने हक का पानी लेने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा तथा हांसी बुटाना नहर में अगर भाखड़ा का पानी ले जाया गया तो हमारा इलाका बंजर होकर रह जाऐगा। श्री चौटाला ने कहा कि हम अपने क्षेत्र को बंजर होने से बचाने के लिए हर प्रकार का संघर्ष करेंगे।


सड़क हादसे दो युवक घायल
---------------------------
डबवाली (सुखपाल) - संगरिया सड़क मार्ग पर स्थित वडिंग खेड़ा पैट्रोल पम्प के समीप आज प्रात: 10 बजे हुए सड़क हादसे में मोटरसाईकिल सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे की मिली जानकारी अनुसार मोटरसाईकिल सवार हुकम चन्द पुत्र दिवान चन्द एवं सुखवन्त सिंह पुत्र दलीप सिंह गांव बाजक पंजाब से आज प्रात: हनुमानगढ़ (राजस्थान) के लिए चले थे कि जैसे ही चौटाला रोड़ स्थित वडिंग खेड़ा पैट्रोल पम्प के समीप पहुंचे तो इनके मोटरसाईकिल के आगे अचानक एक कुत्ता के आ जाने से मोटरसाईकिल अनियन्त्रित हो गया। जिसके फलस्वरूप दोनों सड़क पर जा गिरे तथा गम्भीर घायल हो गए। हैफेड गोदाम में कार्यरत मन्दर पैट्रोल पम्प पर खड़े थे तथा उन्होंनों दोनों घायलों को उठाया तथा हैफेड के ट्रक द्वारा उन्हें उपचार हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए दोनों को रैफर कर दिया गया। उपरोक्त दोनों युवक मक्कासर (राजस्थान) के निवासी हैं तथा हनुमानगढ़ स्थित एक धागा फैक्टरी में इलैक्ट्रिशयन के पद पर कार्यरत हैं तथा रविवार की छुट्टी के दौरान सुखवन्त अपने दोस्त हुकम चन्द के साथ अपने गांव बाजक पंजाब में माता-पिता के घर बिजली फिङ्क्षटग करने हेतु आए हुए थे।



डबवाली (सुखपाल) - स्थानीय कबीर बस्ती में स्थित आनन्द कोङ्क्षचग सैन्टर के प्रांगण में आयोजित एक साधारण समारोह में नेत्र ज्योति संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा पढऩे वाले गरीब व जरूरतमन्द बच्चों को गर्म जॢसयां वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों व अन्य उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ. महेश बांसल ने कहा कि शरद ऋतु के आते ही स्कूलों में पढऩे वाले गरीब व जरूरतमन्द बच्चे सर्दी से ठिठुरते रहते हैं। उन्हें इस ठिठुरन से बचाने हेतु उनका यह छोटा सा प्रयास है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज संस्था द्वारा 50 जरूरतमन्द बच्चों को जॢसयां वितरित की गई हैं तथा शीघ्र ही सैन्टर के अन्य बच्चों को भी जॢसयां वितरित की जाऐंगी। डॉ. बांसल ने बताया कि नगर में चल रही अन्य शिक्षण संस्थाओं के विद्याॢथयों को भी जॢसयां, जुराबे व अन्य शिक्षण सामग्री जल्द ही वितरित की जाऐगी। इस अवसर पर आनन्द कोङ्क्षचग सैन्टर के संचालक कृष्ण कुमार ने बच्चों को सहयोग देने पर नेत्र ज्योति संस्था व उसके पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. महेश बांसल, सुदर्शन मित्तल, बाऊ राम बजाज, इन्द्र शर्मा (मारूति), सुनील सचदेवा, केवल कुमार व नछत्तर ङ्क्षसह उपस्थित थे।



इनैलो प्रत्याशी ऐलनाबाद उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेगा-- औम प्रकाश चौटाला
---------------------------------------------

डबवाली (सुखपाल) - इनैलो सुप्रीमों औम प्रकाश चौटाला ने आज सिरसा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में दावा किया कि इनैलो प्रत्याशी ऐलनाबाद उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेगा। चुनाव उपरान्त इनैलो कार्यकर्ताओं से अपनी पहली मुलाकात में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इनैलो की जीत कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है तथा आज हमारा संगठन प्रदेश क्या देश में सबसे मजबूत माना जाता है। उन्होंने चुनाव उपरान्त प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम का विस्तारपूर्वक वर्णन किया तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज से ही प्रचार अभियान में जुट जाऐं तथा यहां से इनैलो प्रत्याशी की होने वाली भारी भरकम जीत प्रदेश की राजनीति की दिशा को तय कर देगी। भारी भीड़ से कार्यकर्ता सम्मेलन जनसभा में तबदील हो गया था। इस अवसर पर विधायक कृष्ण कम्बोज, चरणजीत रोड़ी, डॉ. सीता राम, भागी राम, अमीर चावला, कृष्णा फोगाट सहित अधिकांश कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पाकिस्तान छोडकर भाग गया लादेन




लंदन। तालिबान ने दावा किया है कि आतंकवादी संगठन अल कायदा का मुखिया ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान छोडकर अफगानिस्तान में चला गया है।

ब्रिटिश अखबार द सन ने तालिबान के सदस्य एवं आत्मघाती हमलवारों को प्रशिक्षण देने के वांछित कारी हुसैन के हवाले से कहा है कि अल कायदा प्रमुख पाकिस्तान के अशांत सीमावर्ती इलाकों में जारी सैन्य कार्रवाई की वजह से वहां से पलायन कर गया है।

हुसैन के मुताबिक अफगान सीमा के नजदीक क्वेटा में वह बिन लादेन से मिल चुका था। उसने कहा कि ओसामा ने हाल ही में अफगानिस्तान में शरण ली है। पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बाद उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था।

सलमान का नया अवतार 'मोगैंबो'


अनिल कपूर और श्रीदेवी अभिनीत मिस्टर इंडिया के मोगैंबो खुश हुआ डायलॉग को कौन भुला पाया है। मजेदार बात ये है कि विलेन अमरीश पुरी ने फिल्म में इस डायलॉग को बोला था। फिल्म की रिलीज के बाद ये डायलॉग अमरीश पुरी की पहचान बन गया। पर अब जल्द ही बॉलीवुड एक्शन हीरो सलमान खान अमरीश पुरी के इस डायलॉग को अपना बनाने वाले हैं।

फिल्म निर्देशक अनीस अज्म 'मिस्टर इंडिया' फिल्म का सीक्वेल बनाने जा रहे हैं। इस सीक्वेल के निर्माता बोनी कपूर होंगे। इस फिल्म से श्रीदेवी भी बड़े पर्दे पर वापस आने वाली हैं। सलमान खान इस फिल्म में मोगैंबो का किरदार निभाएंगे। मोगैंबो मिस्टर इंडिया में विलेन था और मिस्टर इंडिया के रोल से ज्यादा पॉपुलर हुआ था। मिस्टर इंडिया का किरदार अनिल कपूर ने निभाया था। सीक्वेल में भी अनिल कपूर का रोल अहम होगा।

सलमान के अब तक के करियर में वह पहली बार नकारात्मक भूमिका करने जा रहे हैं। 'वाँटेड' फिल्म से एक बार फिर नंबर वन और सबकी पसंद बने सलमान एक के बाद एक नये अवतार में आकर दर्शकों को चौंका रहे हैं। हाल ही में वीर फिल्म में सलमान एक नये अंदाज में दर्शकों के सामने आए हैं। हालाँकि फिल्म रिलीज होने में अभी देर है पर लोग उनके वीर लुक के जबर्दस्त फैन बन चुके हैं।

आसाराम बापू के खिलाफ मामला दर्ज




अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने संत आसाराम बापू के पूर्व सचिव पर कल रात हुए हमले के सिलसिले में संत और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आज हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार राजू चंडक कल एक फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। उस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन पर गोलियां चलाईं। बुरी तरह घायल सचिव का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष संत आसाराम बापू के आश्रम में दो बालकों की रहस्यमय मौत के सिलसिले में पूर्व सचिव ने संत के खिलाफ गवाही दी थी।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमले की साजिश में कुछ और लोगों के शामिल होने का संदेह है। पिछले वर्ष की घटना के सिलसिले में पूर्व सचिव ने कहा था कि वे नार्को परीक्षण के लिए तैयार हैं, बशर्ते संत आसाराम बापू का भी यह परीक्षण हो।

पिछले वर्ष आश्रम के दो बालक दीपक परमार और अभिषेक परमार के लापता होने के बाद साबरमती नदी के किनारे उनकी लाशें मिली थीं। इसके बाद लोगों में काफी आक्रोश फैल गया था।

Dr. B.R Ambedkar was outstanding economist -(Dr.) M.M.Goel


Kurukshetra- “Let Ambedkar be known to the World as an outstanding economist deserving recognition more than a noble prize in economics,” observed Professor (Dr.) M.M.Goel, Convener, Intellectual Cell of Haryana Pradesh Congress Committee (HPCC) & Chairman , Department of Economics, Kurukshetra University here today. The tributes were paid to Bharat Ratan Dr. B.R Ambedkar on his death anniversary here today in Congress Bhawan Sector 13 at the monthly meeting presided over by Shri Sahib Singh Saini working President District Congress Committee.
To save the Indian economy from the fiscal crisis of today caused by the so called global economic crisis, it would be relevant to adopt the canons of public expenditure advocated by Ambedkar, said Professor Goel.
He further said that the Governments at all levels should spend the resources garnered from the public not only according to rules, laws and regulations, but should also see that ‘faithfulness, wisdom and Economy’ the principles advocated by Ambedkar.
The remarkable thing about Ambedkar’s canons of public expenditure is that they are ism-neutral. One can follow a policy of a large or small public sector and yet the principles behind these canons are applicable, said Professor Goel.
Earlier all the leaders of the congress party present on the occasion paid floral tributes to Dr. Ambedkar.
Shri Sahib Singh Saini , Dr. Subash Sharma. Mrs. Pravesh Rana, Mr. Yash Pal Narang , Ms. Rajinder Kaur Mimsa, Mrs. ravinder kaur, Advocate M.S. Tanwar and Shri Baljeet Singh were present on the occasion.

रविवार, 6 दिसंबर 2009

जब इलाज बढ़ाए बीमारी तो...





डॉक्टरों के पास मरीज अपने दामन में उम्मीद नाम का शब्द लेकर जाता है। नॉर्मल जिंदगी जीने की आस लेकर कि स
फेद एप्रेन पहने डॉक्टर फरिश्तों की तरह उसकी सेहत ठीक कर देगा। डॉक्टर अपनी तरफ से कोशिश भी करते हैं, मगर कई बार डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से इलाज ही बड़ी बीमारी का सबब भी बन जाता है। ऐसे में बिगड़े मर्ज के साथ मरीज ठोकरें खाने को मजबूर हो जाता है। अगर इलाज ही बीमारी की वजह बन जाए तो क्या करें, बता रही हैं नीतू सिंह :

अध्यापक नगर, नांगलोई के रहने वाले विनोद कुमार की नाक की एक साइड में साल 2003 में सूजन आ गई। विनोद दिल्ली जल बोर्ड में काम करते थे, इसलिए केशवपुरम स्थित बोर्ड की डिस्पेंसरी में दिखाने गए। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें एम्स रेफर कर दिया। विनोद अगले दिन एम्स की ओपीडी में पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ने उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया और कहा कि नाक की सर्जरी करनी होगी। विनोद का आरोप है कि डॉक्टरों ने नाक के बदले गलती से सिर और मुंह का ऑपरेशन कर दिया, जिसके चलते कुछ दिन बाद ही उनकी एक आंख भी खराब हो गई। जब इस बारे में डॉक्टरों से पूछा गया तो वे गलती मानने के बजाय उन्हें ही डांटने लगे। कुछ दिनों बाद विनोद को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। विनोद के मुताबिक, इस सर्जरी के चक्कर में उनका आधा चेहरा खराब हो गया। उधर, दिल्ली जल बोर्ड एक आंख खराब होने के बाद भी उन्हें अपंग मानने को तैयार नहीं। अब तक विनोद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, हेल्थ मिनिस्टर, सबके ऑफिस में गुहार लगा चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। तो क्या इलाज के फेर मंे और बीमार हुए लोगों को कोई ठौर नहीं? ठौर है, मगर वहां तक पहुंचने और इंसाफ पाने के लिए चाहिए सही जानकारी। आज के अंक में हमने इसी पहलू से जुड़ी समस्याओं और जानकारियों पर बात की है।

आम दिक्कतें
1. अस्पताल में भर्ती मरीज के रिश्तेदार अगर उसकी केस फाइल या उसकी फोटोकॉपी अपनी संतुष्टि के लिए किसी और डॉक्टर को दिखाना चाहें, तो हॉस्पिटल वाले करते हैं ऐतराज।
2. किसी बाहरी डॉक्टर को हॉस्पिटल में बुलाकर सेकंड ओपिनियन लेना चाहें तो डॉक्टर और हॉस्पिटलों को होता है ऐतराज।
3. मरीज से मिलने आए किसी डॉक्टर रिश्तेदार को भी नहीं दिखा सकते हैं मरीज की फाइल।
4. अगर डॉक्टर को केस अपनी पकड़ से बाहर लगता है, तो वह तुरंत किसी और हॉस्पिटल में ले जाने को बोल देता हैं, लेकिन यदि मरीज के अटेंडेंट इलाज से संतुष्ट न होने की हालत में उसे किसी और हॉस्पिटल में ले जाना चाहें, उनसे यह लिखवाया जाता है कि वे अपने रिस्क पर और डॉक्टर के मना करने के बावजूद मरीज को ले जा रहे हैं।
5. मरीज या उसके रिश्तेदार के पूछने पर इलाज के बारे में नहीं दी जाती है पूरी जानकारी।

क्या कहती है हॉस्पिटल की रूल बुक

गंगाराम हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. बी. के. राव
1. हॉस्पिटल में भर्ती किसी भी भर्ती मरीज के इलाज से संबंधित फाइल की फोटोकॉपी को उनके परिजन ले जा सकते हैं। इसके लिए वह ट्रीटिंग डॉक्टर, रेकॉर्ड सेक्शन या हॉस्पिटल प्रशासन से सीधे बात कर सकते हैं। भर्ती के टाइम ही नहीं, मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद भी अगर कोई उनकी फाइल की कॉपी लेना चाहता है तो रेकॉर्ड सेक्शन से बात करके तुरंत इशू करा सकता है।
2. अगर मरीज या उसके रिश्तेदार लाइन ऑफ ट्रीटमेंट के बारे में डिटेल्स जानना चाहते हैं तो डॉक्टर बिल्कुल मना नहीं कर सकते। यह मरीज या उनके रिश्तेदारों का अधिकार है कि वे सबकुछ जानें।
3. अगर भर्ती मरीज का कोई डॉक्टर रिश्तेदार या जानकार उससे मिलने के लिए आता है और उसकी फाइल देखना या उस पर डॉक्टर से डिस्कस करना चाहता है तो हम कभी इनकार नहीं करते हैं।
4. अगर भर्ती मरीज के रिश्तेदार अपनी संतुष्टि और सेकंड ओपिनियन के लिए बाहर से किसी डॉक्टर को बुलाना चाहते हैं तो उन्हें सिर्फ अपने ट्रीटिंग डॉक्टर को कॉन्फिडेंस में लेना होता है। हमारे यहां तो कई बार लोग दूसरी पैथी के एक्सपर्ट या प्रीस्ट आदि को भी ले आना चाहते हैं और इस स्थिति में भी हमारे डॉक्टर ऐतराज नहीं करते हैं। मगर जहां तक इलाज की बात है तो जब तक मरीज हमारे यहां भतीर् रहता है तब तक उसकी सहमति के हिसाब से ही इलाज होता है।
5. अगर कोई डॉक्टर की सहमति के बिना मरीज को डिस्चार्ज कराकर ले जाना चाहता है तो ऐसे केस में अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस के पेपर पर साइन कराना जरूरी होता है, क्योंकि ऐसा नहीं करने से मरीज के साथ अगर अनहोनी हो गई तो उसकी जिम्मेदारी डॉक्टर और हॉस्पिटल पर आ सकती है।

एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डी. के. शर्मा

1. किसी भी भर्ती मरीज के इलाज से संबंधित फाइल की फोटोकॉपी को उसके परिजन ट्रीटिंग डॉक्टर की सहमति से ले जा सकते हैं।
2. अगर मरीज या उसके रिश्तेदार उसके लाइन ऑफ ट्रीटमेंट के बारे में डीटेल में जानना चाहते हैं तो डॉक्टर मना नहीं करते हैं। यह अलग बात है कि हमारे यहां मरीजों का बहुत ज्यादा दबाव होने के चलते ओपीडी में डॉक्टर ज्यादा टाइम नहीं दे पाते हैं, बावजूद इसके मरीज और उसके रिश्तेदारों को संतुष्ट करने की पूरी कोशिश की जाती है।
3. अगर भर्ती मरीज का कोई डॉक्टर रिश्तेदार या जानकार उससे मिलने के लिए आता है और उसकी फाइल देखना चाहता है तो ट्रीट्रिंग डॉक्टर से बात कर सकता है।
4. भर्ती मरीज के रिश्तेदार अपनी संतुष्टि के लिए सेकंड ओपिनियन लेना चाहते हैं तो उन्हें इंस्टिट्यूट की ही दूसरी यूनिट के डॉक्टरों से सलाह लेने का सुझाव दिया जाता है, लेकिन अगर कोई बाहर से डॉक्टर को बुलाना चाहता है तो इसके लिए विशेष पमिर्शन और ट्रीटिंग डॉक्टर की रजामंदी की जरूरत होती है। जैसा कि पी. वी. नरसिंह राव और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इलाज के मामले में किया गया था।

मरीज को है पूरा अधिकार

कोट
- अगर पेशंट सेकंड ओपिनियन के लिए दूसरे डॉक्टर को बुलाते हैं, तो इलाज कर रहा डॉक्टर या हॉस्पिटल अथॉरिटी कोई ऐतराज नहीं कर सकते।

डॉ. गिरीश त्यागी, रजिस्ट्रार, दिल्ली मेडिकल काउंसिल

- इंटरनैशनल कोड ऑफ एथिक्स के मुताबिक हर मरीज या उनके परिजनों को यह जानने का हक है कि मरीज को क्या हुआ है, उसकी जांच में क्या सामने आया है और इलाज के लिए उन्हें कौन-सी दवाइयां दी जा रही हंै। अगर उन्हें कोई कॉम्प्लिकेशन आती है तो उसकी वजह क्या है, यह भी जानने का हक है।

डॉ. अनिल बंसल, मेंबर, दिल्ली मेडिकल काउंसिल
दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों को रेग्युलेट करने वाली संस्था दिल्ली मेडिकल काउंसिल समेत तमाम एजेंसियां मरीजों को इलाज के दौरान लापरवाही बरतने पर अपनी शिकायत दर्ज करवाने का फोरम मुहैया कराती हैं। दिल्ली मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश त्यागी के मुताबिक:

-इलाज के बारे में अपनी संतुष्टि के लिए उसके रिश्तेदार भर्ती मरीज की फाइल दूसरे अस्पताल के डॉक्टर को दिखा सकते हैं।
-पेशंट की संतुष्टि के लिए अगर बाहर से किसी डॉक्टर को कोई बुलाता है तो इस पर हॉस्पिटल या ट्रीटिंग डॉक्टर को ऐतराज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस बारे में कहीं कोई रोक नहीं है। कई बार तो डॉक्टर खुद यह बोलते हैं कि अगर मरीज की हालत ज्यादा खराब है और रिश्तेदार अपनी संतुष्टि करना चाहते हैं तो बाहर से किसी डॉक्टर को बुलाकर सेकंड ओपिनियन ले लें।
- जहां तक मरीज के किसी डॉक्टर रिश्तेदार के फाइल देखने की बात है तो इसमें छुपकर देखने वाली कोई बात ही नहीं है, वैसे भी सिर्फ फाइल देखकर केस को समझना मुश्किल होता है। ऐसे में ट्रीटमेंट कर रहे डॉक्टर से सीधे केस डिस्कस करना चाहिए और उस ट्रीटिंग डॉक्टर को भी इस डिस्कशन को मरीज या उसके रिश्तेदारों की चिंता के तौर पर देखना चाहिए, अपने काम में दखल के तौर पर नहीं।
-अगर ट्रीटमेंट कर रहे डॉक्टर केस डिस्कस करने या फाइल शेयर करने में आनाकानी करते हैं तो इसे उसकी प्रफेशनल इनसिक्युरिटी ही कहा जा सकता है।
- इलाज का सबका अपना तरीका होता है और हर डॉक्टर अपना बेस्ट देना चाहता है। मुश्किल केस में हॉस्पिटल के दूसरे डॉक्टरों से भी वह डिस्कस करता ही है। जहां तक परिजनों की मजीर् होने पर शिफ्ट कराने की बात है, अगर डॉक्टरों को लगता है कि मरीज को शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए, फिर भी परिजन शिफ्ट के लिए दबाव डालते हैं तो डॉक्टर उनसे लामा फॉर्म (लेफ्ट अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस) पर साइन करवाते हैं।

दिल्ली मेडिकल काउंसिल के सदस्य डॉ. अनिल बंसल के मुताबिक:
-इंटरनैशनल कोड ऑफ एथिक्स के मुताबिक हर मरीज या उसके रिश्तेदारों को यह जानने का हक है कि मरीज को क्या हुआ है, उसकी जांच में क्या सामने आया है और इलाज के लिए उन्हें क्या- क्या दिया जा रहा है। अगर उन्हें कोई कॉम्प्लिकेशन आती है तो उसकी वजह क्या है, यह भी जानने का हक है। मगर भारत में सरकारी क्षेत्र में जहां इन्फ्रास्ट्रक्चर और डॉक्टरों की कमी इसके आड़े आती है तो प्राइवेट अस्पतालों में भी ऐसा कल्चर नहीं है। यही वजह है कि मरीज के कुछ पूछने पर ज्यादातर टाइम घुड़की ही मिलती है। आए दिन सरकारी अस्पतालों में होने वाली मारपीट इसी का एक नतीजा है।

कहां करे मरीज शिकायत

स्टेप 1
अगर कोई व्यक्ति अपने या अपने रिश्तेदार के इलाज से संतुष्ट नहीं है या इलाज से कोई नई बीमारी या मृत्यु हो गई है तो वह दिल्ली मेडिकल काउंसिल में अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। काउंसिल में शिकायत दर्ज कराने के दो तरीके हैं। इलाज से जुड़े सभी कागजों की फोटोकॉपी और शिकायत पत्र को पोस्ट कर दिया जाए या फिर खुद वहां जाकर कंप्लेंट की जाए और संबंधित कागज जमा कराए जाएं।

काउंसिल का पता
दिल्ली मेडिकल काउंसिल, कमरा नंबर : 368, थर्ड फ्लोर, पैथोलजी ब्लॉक, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, बहादुरशाह जफर मार्ग, नई दिल्ली-110002

फोन नंबर : 011-23235177, 23237962

वर्किंग डे : सोमवार से शुक्रवार

वर्किंग ऑवर्स : सुबह 9:30 से दोपहर बाद 4:30 तक

स्टेप 2
- अगर मरीज या उसके रिश्तेदारों को लगता है कि काउंसिल में जाने के बजाय पुलिस के पास जाने से फौरन कार्रवाई होती है, तो यह विकल्प भी अपनाया जा सकता है। जिस एरिया में हॉस्पिटल है, वहां के पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेंट की जा सकती है। हालांकि पुलिस को भी जांच के दौरान अगर मेडिकल लापरवाही का मामला लगता है, तो केस को दिल्ली मेडिकल काउंसिल के पास ही रेफर किया जाता है।

स्टेप 3
- इलाज के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए मरीज या उसके रिश्तेदार कंस्यूमर फोरम भी जा सकते हैं। शिकायत का नेचर देखने के बाद कंस्यूमर फोरम या तो दिल्ली मेडिकल काउंसिल से संपर्क करती है, या फिर किसी भी सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम बनाकर उसे जांच की जिम्मेदारी सौंपती है।

कंस्यूमर फोरम से जुड़ी जानकारी
पता : दिल्ली स्टेट कंस्यूमर कमिशन, ए ब्लॉक, फर्स्ट फ्लोर, विकास भवन, आईपी इस्टेट, नई दिल्ली-110002
फोन नंबर : 011-23370799, 23370258
फैक्स नंबर : 23370258

कैसे होती है जांच
- दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) शिकायत करने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी डॉक्युमेंट्स की जांच कराती है।
- जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता और जिस डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की गई है, उन दोनों को बुलाकर मामले के सभी पहलुओं को समझा जाता है।
- केस को काउंसिल की इगेक्युटिव कमिटी के सामने रखा जाता है। कमिटी के सभी मेंबर्स केस डिस्कस कर इस पर अपनी राय देते हैं।
- अगर केस बहुत सीरियस है या एक बार में फैसला नहीं हो पाता, तो कमिटी की दूसरी मीटिंग होती है और फिर ऑर्डर पास किया जाता है।
- केस कितने समय में सुनवाई के लेवल पर आ जाएगा, इसके बारे में कोई निश्चित समयसीमा नहीं है। पेंडिंग केसों के हिसाब से नंबर लगता है।
- डीएमसी अपने लेवल पर शिकायत सही पाए जाने पर डॉक्टर को वॉनिर्ंग दे सकती है। डीएमसी डॉक्टर का लाइसेंस भी कैंसल कर सकती है।
- शिकायतकर्ता अगर अपने नुकसान की भरपाई चाहता है, तो डीएमसी की रिपोर्ट के साथ वह कंस्यूमर फोरम जा सकता है।
- डीएमसी ऐसे मामलों के निपटारे के लिए महीने में कम से कम दो बार एग्जिक्यूटिव कमिटी की मीटिंग बुलाती है। जरूरत पड़ने पर महीने में चार या पांच बार भी मीटिंग हो सकती है।
- अगर शिकायतकर्ता डीएमसी के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में इस फैसले के खिलाफ अपील की जा सकती है।

मेडिकल काउंसिल का पता :
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, पॉकेट-14, सेक्टर-8, द्वारका फेज-1, नई दिल्ली- 110077
फोन नंबर : 011-25367033, 25367035, 25367036, 25367037
फैक्स नंबर : 25367024, 25367028

डॉक्टर-मरीज से संबंधित दो अहम फैसले

आपराधिक मामले के अलावा मुआवजा भी
सुप्रीम कोर्ट द्वारा इंडियन मेडिकल असोसिएशन बनाम वी. पी. शांता के मामले में 1995 में दिए गए फैसले के मुताबिक डॉक्टरों पर दो कारणों से मुकदमा चलाया जा सकता है। एक तो लापरवाही बरतने के लिए उन पर आपराधिक मामला बनता है और दूसरा कंस्यूमर फोरम में उनसे मुआवजे की मांग भी की जा सकती है, जबकि इससे पहले डॉक्टरों को सिर्फ असावधानी बरतने के लिए दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई जा सकती थी।

लापरवाही के मामले में एक्सपर्ट की राय जरूरी
5 अगस्त 2005 को डॉ. जैकब मैथ्यू मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के मुताबिक किसी आम आदमी को डॉक्टर की लापरवाही के खिलाफ सीधे केस करने का अधिकार नहीं है। मामला तभी दर्ज किया जा सकता है जब किसी सक्षम डॉक्टर (सरकारी क्षेत्र से हो तो बेहतर है) ने इस मामले में अपनी राय दी हो। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील की एक दलील यह भी थी कि अगर डॉक्टर पर यह तलवार लटकती रही कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है तो वह इलाज करने से घबराने लगेगा।

सेक्स से पहले कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए महिलाएं लेतीं हैं ड्रिंक


लाखों महिलाएं सेक्स से पहले शराब पीना पसंद करती हैं। इसकी एक सीधी वजह है कि वे मानती हैं कि शराब पीने
से उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है। यह नया 'ज्ञान' एक सर्वे का नतीजा है, जो करीब तीन हजार ब्रिटिश महिलाओं पर किया गया है। इन महिलाओं का मानना है कि सेक्स के पहले उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है। इस वजह से वह शराब का सहारा लेतीं हैं।

रिसर्चरों ने सेक्सुअल हैबिट्स और अल्कोहल लेने के बीच लिंक का शोध किया तो पाया कि आधों ने पीने के बाद सेक्स करना पसंद किया। वहीं, महिलाओं का कहना है कि शराब पीने से वे आक्रामक और ज़्यादा एडवेंचरस हो जाती हैं। इस सर्वे पर स्टडी करने वाली फेमफ्रेश की कैथरीन लेकलैंड के मुताबिक सर्वे के नतीजे से साफ है कि आज की ज़्यादातर ब्रिटिश महिलाओं में कॉन्फिडेंस की कमी है।

प्रधानमंत्री रूस रवाना, परमाणु समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

मास्को रवाना होने से पहले जारी एक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे विश्वास है कि मेरा दौरा रूस के साथ सहयोग को मजबूत करने कि दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा और इस तथ्य को बल देगा कि बदलती अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी शांति और स्थिरता का एक कारक है।"

सिंह ने कहा, "दोनों देशों की साझेदारी लंबी मित्रता की मजबूत नींव पर आधारित है। वर्षो के संयुक्त प्रयासों से भारत और रूस के बीच के बहुक्षेत्रीय सहयोग में अधिक गहराई और परिपक्वता आई है। हम इसे और मजबूत करना चाहते हैं।"

प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव के आमंत्रण पर भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री ने इस साल जून में ब्रिक देशों (भारत, ब्राजील, रूस और चीन) और शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक में मेदवेदेव से मिले थे। मेदवेदेव ने दिसंबर 2008 में भारत का दौरा किया था।

रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव के साथ वार्ता की कार्यसूची की रुपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए सिंह ने कहा कि वह रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और हाइड्रोकार्बन सहित अन्य क्षेत्रों में मौजूदा सहयोग की समीक्षा करेंगे।

मनमोहन सिंह ने कहा, "मैं राष्ट्रपति के साथ आतंकवाद, वैश्विक मंदी की समाप्ति, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, परमाणु नि:शस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार जैसे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करुं गा।"

सोमवार को मनमोहन सिंह और मेदवेदेव की मुलाकात के बाद दोनों पक्षों के असैन्य परमाणु सहयोग के विस्तार के एक समझौते और तीन अन्य रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

मनमोहन सिंह रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा सिंह भारत-रूस सीईओ परिषद की बैठक में पुतिन के साथ शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच शिक्षा, शोध, मीडिया और बौद्धिक हलकों सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता जताई।

मन का रेडियो, रिश्तों का गीत





टॉक शो के जरिए लोगों को प्यार का पाठ पढ़ानेवाले लव गुरु रेडियो जॉकी विवान का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। उ
सके जीवन में अहम मोड़ तब आता है, जब ...

मूवी : रेडियो
कलाकार : हिमेश रेशमिया , सोनल सहगल , शहनाज ट्रेजरीवाला।
निर्माता : रवि अग्रवाल ,
स्क्रिप्ट व डाइरेक्शन : ईशान त्रिवेदी।
सेंसर सर्टिफिकेट : यू
अवधि : 112 मिनट
हमारी रेटिंग :

ऐसा कम ही हुआ है जब किसी फिल्म ने रिलीज से पहले सिर्फ म्यूजिक के दम पर फिल्म की पूरी लागत वसूल ली हो। इस हफ्ते रिलीज हुई रेडियो ने यह कमाल कर दिखाया। करीब 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के म्यूजिक से ही निर्माता ने अपनी लागत बटोर ली है। फिल्म के डायरेक्टर ईशान त्रिवेदी ने अपनी पिछली फिल्म साढ़े सात फेरे में टीवी चैनलों में टीआरपी बढ़ाने की होड़ में मानवीय रिश्तों के साथ खिलवाड़ को पेश किया था , इस बार उन्होंने महानगरों की लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुके एफएम रेडियो स्टेशनों के आरजे की लाइफ स्टाइल पर फोकस किया है। गायक , संगीतकार के तौर पर पहचान बनाने के बाद हिमेश रेशमिया की इस फिल्म मे एक्टिंग देखकर लगता है अपनी आरजे की भूमिका के लिए उन्होंने अच्छी खासी तैयारी की।

कहानी
फिल्म की कहानी मेट्रो शहरों की लाइफ स्टाइल पर बेस्ड है। फिल्म में विवान शाह ( हिमेश रेशमिया ) रेडियो चैनल मिर्ची का स्टार आरजे है। विवान के पास पैसा कामयाबी सब कुछ है , अपने शो में दूसरों की मुश्किलों का हल खोजने वाले विवान की जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं है , विवान और उसकी बीवी पूजा तलवार ( सोनल सहगल ) के बीच दूरियां ऐसी बढ़ती हैं कि कि नौबत तलाक तक पहुंची। इन दोनों के बीच रिश्तों में खटास विवान की तेज रफ्तार से भागती लाइफ स्टाइल है और पूजा का करियर में अपना सही मुकाम हासिल न कर पाने की कुंठा से ज्यादा और कुछ नहीं था।

तलाक के बाद भी पूजा और विवान के बीच दोस्ती का रिश्ता पूरी तरह से टूटा नहीं था। इस बीच विवान की सूनी जिंदगी में शनाया ( शहनाज ट्रेजरीवाला ) सुखद हवा के झोंके की तरह आती है। चंद मुलाकातों में हुई कुछ तकरार के बाद विवान को शनाया की आंखों में अपने लिए प्यार दिखाई देता है। विवान पूजा से शनाया की बातें शेयर करता है और उसे लगता है कि अब उसे शनाया के साथ एक नई जिदंगी शुरू करनी चाहिए। ऐसे में एक्स वाइफ पूजा और शनाया में अपने सच्चे प्यार को तलाशते विवान की इस लव स्टोरी का क्लाइमेक्स आम हिंदी फिल्मों से डिफरेंट है। लव और म्यूजिक की इस कहानी के बीच झंडू लाल त्यागी ( परेश रावल ) की जब भी एंट्री होती है , हॉल में हंसी के ठहाकों की आवाज सुनाई देती है।

फिल्म का बड़ा प्लस पॉइंट इसका म्यूजिक भी है। मन का रेडियो , जिदंगी जैसे , एक रेडियो और पिया जैसे लडू मोतीचूर , दामाद जी गानों का फिल्मांकन अच्छा है। फिल्म के म्यूजिक से हिमेश ने साबित किया है कि मैलडी में उनका जवाब नहीं। एक्टिंग में हिमेश ने मेहनत की है जबकि परेश रावल खूब हंसाते हैं। इंटरवल से पहले कहानी थोड़ा स्लो है।

एक्टिंग
आपका सुरूर और कर्ज के मुकाबले हिमेश इस बार रोल में जमे है। फिल्म में उनकी एक्टिंग देखकर लगता है रेडियो जॉकी की भूमिका के लिए उन्होंने अच्छी खासी तैयारी की है। आरजे की लाइफ स्टाइल , रेडियो पर अपने शो को हिमेश ने दमदार अंदाज में पेश किया है। सोनल सहगल और शहनाज अपनी भूमिकाओं में ठीकठाक रहीं। छोटी सी भूमिका के बावजूद परेश रावल खूब जमे और हंसाने में कामयाब रहे।

स्क्रिप्ट , डाइरेक्शन
ईशान की स्क्रिप्ट में कुछ जगह ठहराव है , इसके बावजूद उन्होंने रेडियो जॉकी के वर्क स्टाइल और शोज पर अच्छी खासी रिसर्च की हैं इंटरवल से पहले कहानी सुस्त है , लेकिन क्लाइमैक्स रोचक है।

गीत , संगीत
हिमेश पर शुरू से नाक से गाने का इल्जाम लगता रहा है , लेकिन इस बार उन्होंने स्टाइल में चेंज किया है और गले से गाया है। गीतकार सुब्रत सिन्हा के लिखे गानों में नयापन और बोलों में ताजगी का एहसास लगता है। फिल्म के पांच गीत म्यूजिक चार्ट में लंबे अर्से से टॉप फाइव पर हैं।

क्यों देखें
रेडियो और आरजे को फोकस करती इस प्रेम त्रिकोण की कहानी में महानगरों में करियर , पैसा और कामयाबी की दौड़ में टूटते इंसानी रिश्तों को दमदार ढंग से पेश किया गया है।

कमजोर कड़ी
इंटरवल के बाद विवान का पूजा और शनाया के बीच सच्चे प्यार की कशमकश को कुछ ज्यादा खींचा गया है। झंडू लाल त्यागी बने परेश रावल का रोल थोड़ा ज्यादा होता तो बेहतर था।

बाबरी ध्वंस की 17वीं बरसी, अयोध्या छावनी में तब्दील



06 दिसंबर, 2009
नई दिल्ली। अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की रविवार को बरसी के मौके पर सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई हैं। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई आदि महानगरों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उप्र में राजनीतिक पार्टियों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। ऎसा इसलिए किया गया है ताकि कानून व्यवस्था को लेकर व्यवधान पैदा न हो। उत्तरप्रदेश के एक आला अधिकारी ने बताया कि अयोध्या व अन्य संवदेनशील जिलों में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई हैं। अयोध्या में केंद्रीय बलों के अलावा पीएसी के 500 कर्मी, आरपीएफ के 200 जवान, दंगा-नियंत्रक दलों को भी तैनात किए हैं। लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट लीक होने पर मची राजनीतिक हलचल देखते हुए ज्यादा सर्तकता बरती जा रही हैं। लोकसभा में रिपोर्ट पर सोमवार को चर्चा होगी।

बिग बॉस 3 से राजू श्रीवास्तव की छुट्टी



06 दिसंबर, 2009
नई दिल्ली। कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 3 में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव शो से बाहर हो गए हैं। देश की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। बिग बॉस 3 में इस हफ्ते मॉडल प्रवेश राणा, विंदू और राजू श्रीवास्तव की किस्मत दांव पर थीं, और फैसला राजू के खिलाफ गया।
राजू पहली बार शो में नॉमिनेट हुए थे। इससे पहले आठ हफ्तो तक उनका नाम एक बार भी नॉमिनेट नहीं किया था, लेकिन इस बार नाम आते ही उन्हें बाहर का रास्ता देखना पडा। राजू श्रीवास्तव ने कहा, जनता का फैसला उन्हें मंजूर हैं, और वो अपनी इमेज सुधारने के लिए अब और मेहनत करेंगे। वैसे, माना ये भी जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव के शो से बाहर दूसरे टेलीविजन चैनल से अपने बाकी शो को लेकर समझौता था, जिसके टूटने पर उन्हें भारी हर्जाना भरना पडता।
ऎसे में राजू ने खुद बाहर होने की गुजारिश की। फिलहाल, बिग बॉस 3 में सात दावेदार बाकी हैं, और देखना है कि अब अगले हफ्ते कौन घर से बाहर होता हैं। लेकिन, अब विंदू दारा सिंह को खेल का बडा खिलाडी माना जा रहा हैं क्योंकि वो 7 से ज्यादा बार नॉमिनेट हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें हर बार जनता ने बचा लिया हैं।

श्रीलंका को रौंद टीम इंडिया बनी सरताज



मुम्बई में खेले गए तीसरे व आखिरी टेस्ट मैच में श्रीलंका को एक पारी और 24 रनों से हराकर टेस्ट रैंकिंग का ताज टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने इस श्रृंखला को 2-0 से अपने नाम कर लिया।

पांचवे दिन संगकारा पर एक बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन वह दबाव को झेल नहीं सके। जहीर खान की गेंद पर वह चकमा खा गए और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कैच लपककर उन्हें पेवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने बेहतरीन 137 रन बनाए। इसके बाद हेराथ भी तीन रनों के स्कोर पर जहीर का शिकार बन गए। जहीर खान ने नुवान कुलसेकरा को अपना पांचवा शिकार बनाया। हरभजन सिंह की गेंद पर मुरलीधरन के आउट होते ही भारतीय टीम ने मैच और श्रृंखला अपने नाम कर ली।

वैसे खेल के चौथे दिन ही श्रीलंका की हार लगभग तय हो गई थी। चौथे दिन मेहमान टीम का कुल स्कोर 29 रन पहुंचा ही था कि हरभजन सिंह ने तिलकरत्ने दिलशान के विकेट के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई थी। पहली पारी में शानदार 109 रन बनाने वाले दिलशान दूसरी पारी में महज 16 रन ही बना सके। इसके बाद परानाविताना एस. श्रीसंत की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 54 रन बनाए।

परानाविताना के आउट होने के बाद जहीर खान ने माहेला जयवर्धने और थिलन समरवीरा को पेवेलियन की राह दिखा दी। जयवर्धने 12 रनों पर आउट हुए जबकि समरवीरा खाता भी नहीं खोल सके। चायकाल होने से ठीक पहले एंजेलो मैथ्यूज भी प्रज्ञान ओझा का शिकार बन गए। टीम को मुश्किल से उबारने के लिए प्रसन्ना जयवर्धने ने भरपूर कोशिश की लेकिन वह ज्यादा देर तक अपने कप्तान का साथ नहीं दे सके। वह 32 रनों के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए।

खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम ने सहवाग के शानदार दोहरे शतक और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के शतक की बदौलत अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 726 रन बनाकर घोषित कर दी थी। टेस्ट मैचों किसी पारी में भारत का अब तक यह सर्वाधिक स्कोर है।

भारत की ओर से सहवाग ने 293 रनों की यादगार पारी खेली। धौनी ने 100 रन बनाए। द्रविड़ ने 74, वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 62 और सचिन तेंदुलकर ने 53 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ओर से मुथैया मुरलीधरन ने चार और रंगना हेराथ ने तीन विकेट चटकाए। मेहमान टीम की पहली पारी 393 रनों पर सिमट गई थी ।

गौरतलब है कि कानपुर में खेले गए श्रृंखला के दूसरे मैच में पारी और 144 रनों से जीत हासिल कर भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में पहले ही 1-0 से आगे चल रही थी। अहमदाबाद में खेला गया पहला मैच ड्रा रहा था।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP