IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

मंगलवार, 23 मार्च 2010

हरियाणा के किसी भी सरकारी स्कूल में पंजाबी पढऩे वाले कम से कम दस विद्यार्थियों पर पंजाबी अध्यापक की नियुक्ति की जाएगी।--हुड्डा

डबवाली 23 मार्च। हरियाणा के किसी भी सरकारी स्कूल में पंजाबी पढऩे वाले कम से कम दस विद्यार्थियों पर पंजाबी अध्यापक की नियुक्ति की जाएगी। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज डबवाली में पत्रकारों से कही। श्री हुड्डा डा. केवी सिंह के सुपुत्र श्री अमित सिहाग की शादी में शिरकत करने आए हुए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा दिया गया है इसलिए भाषा को प्रदेश में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन से संबंधित प्रश्र के जवाब में कहा कि कमीशन की रिपोर्ट का अध्ययन करने पश्चात ही सरकार द्वारा लोगों की भावनाओं के अनुरुप निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा व बिजली सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए चार मैडीकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। ये मैडीकल कॉलेज करनाल, खानपूर, फरीदाबाद व मेवात में बनाए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के कई अस्पतालों को अपग्रेड भी किया जा रहा है और कई अस्पतालों में सुपर स्पैशलिटी की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इतना ही नहीं, राज्य सरकार द्वारा स्वास्थय सेवाओं के बजट में रिकॉर्ड बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों प्रदेश में 500 से भी अधिक डॉक्टरों की भर्ती की गई है। डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया अभी भी जारी है। जरुरत के अनुसार सरकार द्वारा डॉक्टरों के सभी पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने हिस्से की राशि डबवाली अग्रि कांड से पीडि़त व्यक्तियों को शीघ्र वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने सिरसा के ट्रामा सैंटर में न्यूरो सर्जन की नियुक्ति के मामले में कहा कि जब भी सरकार को न्यूरों सर्जन उपलब्ध होगा तभी ट्रामा सैंटर में नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को भविष्य में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सभी प्रकार के ढांचागत व्यवस्था तैयार की गई है। प्रदेश में कई जगह थर्मलों के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ये कार्य पूरा होने के पश्चात लोगों को 20 से 22 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। पिछले दिनो भी प्रदेश में बिजली की कमी होने के कारण आठ से साढ़े आठ रुपए प्रति यूनिट की दर से दूसरे प्रदेशों से महंगी बिजली खरीद कर प्रदेश के लोगों को उपलब्ध करवाई गई। आगे भी कृषि के लिए बिजली की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आगामी एक अप्रैल से शुरु होने वाली गेहूं खरीद के सरकार व प्रशासन द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए है और प्रदेश की मंडियों में गेहूं उठान व खरीद से संबंधित किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसानों के उत्पाद का मूल्य भी निश्चित समयावधि में किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने गत दिनों विधानसभा में पेश हुए बजट के बारे में कहा कि प्रदेश का विकासकारी बजट है और बजट में सभी वर्गों के कल्याण का ध्यान रखा गया है। बजट सत्र में विपक्ष की भूमिका से संबंधित पूछे गए प्रश्र के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने इस बजट सत्र में कोई भी रचनात्मक सुझाव नहीं दिया। विपक्ष का पूरे बजट सत्र के दौरान गैर जिम्मेदराना रवैया रहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव एक मामले में नहीं बल्कि तीन अलग-अलग मामलों में लाया गया।
उन्होंने पंचायत चुनाव से संबंधित एक प्रश्र के उत्तर में कहा कि प्रदेश में पहले पंचायतों के और फिर नगरपरिषदों और नगर निकायों के चुनाव करवाए जाएंगे। इन चुनाव के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री संपत्त सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, मनीराम केहरवाला, पूर्व सांसद डा. सुशील कुमार इंदौरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शुक्रवार, 19 मार्च 2010

सरकार की लापरवाही के कारण सरकारी स्कूलो का स्तर शून्य

55 वर्ष पुर्व बने विद्यालय को आजतक अपगे्रड नही किया गया है

डबवाली- प्रदेश में जहां प्राइवेट स्कूलो की संख्या लगातार बढती जा रही है वहीं सरकार की लापरवाही के कारण सरकारी स्कूलो का स्तर दिन-प्रतिदिन नीचे गिरता जा रहा है। सरकार शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर लाखों रूपया पानी की तरह बहा रही है लेकिन अब तक इसका परिणाम शून्य ही कहा जा सकता है उदाहरण के लिए डबवाली शहर के पश्चिम में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला न.1 में आधुनिक शिक्षा के नाम पर किसी प्रकार का विकास नही किया गया। आज से करीब 55 वर्ष पुर्व बने इस विद्यालय को आजतक अपगे्रड नही किया गया है लेकिन इस विद्यालल के वर्षो बाद बने कालेानी रोड़ पर स्थित विद्यालय नं. 3 को अपगे्रड किया जा चुका है जिससे राजकीय विद्यालय नं. 1 में पढने वाले बच्चों के अभिवावको में रोष पाया जा रहा है।
विद्यालय में पढने वाले छात्रों के अभिवावकों युद्धवीर रगीला , विजय खन्नगवाल , श्रिडी राम बागडी , अशोक कुमार, मदन लाल, कृष्ण लाल,विजय कुमार, जगदीश राय, कन्हिया लाल, औम प्रकाश व अन्य ने बताया कि इस विद्यालय में 450 के करीब छात्र है जोकि सौ प्रतिशत अनसुचित जाति से सम्बधित है। उन्होने बताया कि विद्यालय में सबसे पहले छ: सात कमरे थे, जिनकी स्थिति बाद में बने अन्य कमरो से बेहतर है क्याकि इन कमरो को बनाने में घटिया स्तर की निर्माण सामग्री इस्तेमाल के कारण यहां चार दिवारी होते हुऐ भी ना के बराबर है।
इस स्कूल में चौकीदार के ना होने से यहों पर शरारती तत्वों व आशिक मिजाज युवकों का जमावड़ा लगा रहता है और जिसके कारण स्कूल में काफी बार चोरी भी हो चुकी है और ना ही इस विद्यालय में सफाईकर्मचारी की नियूक्ति की गई है जिसके कारण स्कूल की सफाई बच्चों से करवाई जाती है, इस स्कूल में कबीर बस्ती व भाटी कलोनी (पजंाब) डिस्पोजल ऐरिया व अन्य कई वार्डो के बच्चे पढने लिए आते है जो इस स्कूल से काफी दुरी पर पडते है बच्चों के अभिवावको ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों पर यह आरोप लगाया है कि इस विद्यालय से जानबूझ कर भेदभाव किया जा रहा है इस लिए इसे अभी तक अपग्रेड नही किया गया। उन्होने बताया कि इस विद्यालय से पांचवी कक्षा उर्तीण करने के उपरातं अधिकाश बच्चे अपनी पढाई बीच में छोडने पर मजबुर हो जाते है क्योकि उसके बाद दुसरे विद्यालय उनके क्षेत्र से काफी दुरी पर है और प्राईवेट स्कूल में पढने हेतु भारी भडकम फीस जमा करवाने में असमर्थ है ,उन्होने हरियाणा सरकार व उच्च अधिकारियों से मांग की है कि राजकीय प्राथमिक पाठशला नं. 1 को अपग्रेड कर अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए ताकि इस विद्यालय में पढने वाले बच्चो व अभिवावकों को परेशानी ना झेलनी पडे।

डेरा प्रेमियों ने गांव दिवानखेडा में गलियों की सफाई की

डबवाली- डेरा प्रेमियों के द्वारा चलाऐ गऐ सफाई अभियान के तहत उपमण्डल के गांव दिवानखेडा में गलियों की सफाई कर एक नेक कार्य किया है इस सफाई अभियान में गांव के सरपंच राजेन्द्र विश्रोई व डेरा प्रेमी कृष्ण कुमारश् प्रीतम दास, बिमला देवी, लक्ष्मण दास, पोखर दास विश्रोई, जसकरण सिह व गांव के गांववासियों ने बढ-चढ के हिस्सा लिया। गांव के सरपंच राजेन्द्र विश्रोई ने बताया कि डेरा प्रमियों ने पुरे गांव की सफाई कर एक नेक कार्य किया जिससे गांव की महिलाऔ व पुरूषों को अपने गांव कों साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया है। जिला सिरसा से आए नगरपालिक कर्मचारियों ने इस नेक कार्य की प्रशन्सा की है। गांव की महिलाऔ व पुरूषों ने गांव के सरपंच राजेन्द्र विश्रोई को यह विश्वास दिलवाया है कि वह अपने गांव को साफ-सुथरा रखने का प्रयास करेगें।

मंहगाई के विरोध में भाजपा का हस्ताक्षर अभियान कल

डबवाली-देश और प्रदेश में बढ़ रही कमरतोड़ मंहगाई के विरोध में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंर्तगत कल भाजपा की डबवाली इकाई भी जिलाध्यक्षा रेणू शर्मा की अगुवाई में स्थानीय बस स्टैण्ड से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगी। यह जानकारी देते हुये मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना ने बताया उक्त फैंसला व्यापार प्रकोष्ठ डबवाली के प्रधान प्रवेश घई के प्रतिष्ठान पर आज सुबह सम्पन्न हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। इस बैठक में डबवाली भाजपा प्रभारी सतीश जग्गा, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रभारी एस.डी.कपूर, जिला सचिव दाता राम, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपप्रधान हेम राज बांसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मन्नु राम शर्मा, नरेश बागड़ी, कृष्ण किनीया, देस राज सेठी, कृष्ण ग्रोवर, नन्द लाल, जंगीर सिंह, पूर्ण चन्द सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

गुरुवार, 18 मार्च 2010

युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

डबवाली- उपमण्डल के गांव शेरगढ़ में आर्थिक तंगी व मानसिक परेशानी के चलते 40 वर्षीय युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार आज प्रात: 11 बजे के करीब हनुमानगढ़ से डबवाली आ रही रेलगाड़ी की चपेट में आकर 40 वर्षीय युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौंकी के एएसआई इकबाल सिंह एवं डबवाली जनसहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना व सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए तथा शव की पहचान हेतु रेलवे पुलिस द्वारा आस-पास के क्षेत्र के लोगों को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों में वडिंग़ खेड़ा के सरपंच गुड्डू सिंह ने मृतक की पहचान अपने भतीजे बसन्त सिंह पुत्र जग्गा सिंह के रूप में की तथा बताया कि मृतक आर्थिक तंगी के चलते मानसिक तौर पर परेशान रहता था तथा इसी वजह के कारण पांच माह पूर्व मृतक की पत्नी भी अपने दो बच्चों को छोड़ कर कहीं चली गई थी। गुड्डू सिंह के बयान पर रेलवे पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का सिविल हस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Change in the minds of the bureaucracy to take academicians in confidence for the missionary mode -- (Dr.) M.M.Goel

Dabwali- “To provide life insurance for the future of Haryana through education with efficiency, sufficiency and equity, the enhanced allocation of Rs 5946.29 crore is the commitment for inclusive growth but calls for change in the minds of the bureaucracy to take academicians in confidence for the missionary mode of the drastic changes in the system , time and again which is essential for smooth sailing of educational reforms without any agitations from the vested interests” opined Professor (Dr.) M.M.Goel Chairman, Dept. of Economics, Kurukshetra University , Kurukshetra here today. He was delivering the extension lecture at D.A.V. College for Girls on the topic ‘ Haryana Budget 2010-11: An Academic Response”. To enhance sugarcane production in Haryana, the proposal of a technology mission on sugarcane is alright along with enhanced cane prices for early, mid and late varieties to Rs 210, Rs 205 and Rs 200 per quintal for the crushing season of 2010-11 but we need to announce procurement price by all the sugar mills in advance instead of announcing the so called bonus which has no meaning and rationale being done separately causing heart burning among the sugarcane growers. In general, there is a strong case for announcing procurement prices by all the agencies including Commission on Agriculture Costs & Prices( CACP) in addition to Minimum Support Prices (MSPs) for various products as used to be the practice earlier in old good days for buffer stocks by the FCI etc. To create road map for sustainable inclusive growth in agriculture sector, we need to be pragmatic in replacing lip service to the farmers by concrete plan of action, said Professor Goel who is the convener intellectual Cell of Haryana Pradesh Congress Committee. The target of making Haryana a power surplus state appears to be ambitious without public cooperation who needs to adopt zero tolerance against power theft inspite of the augmentation and up gradation of the transmission network with doubling the availability to all the sectors of the economy through 20.6 percent increase in the resource allocation of Rs. 4642.71 crore during 2010-11,believes Professor Goel To ensure intra- generation and inter- generation spatial equity, the express corridor in PPP mode with a mixed model of Build Operate & Transfer(BOT) (Toll) and BOT (Annuity) deserve a pat on the back of the congress leadership under Ch. Bhupinder Singh Hooda who needs time to relook the HUDA for Haryana Rural Development Authority (HRDA) for removing regional imbalances in the State, said Professor Goel.

Earlier Dr.Meenu Jain HOD economics introduced & welcomed Professor Goel. Ms Anita Moudgil, Ms Suman Sidhu and Mr. Kapil Batra were present on the occasion.



वाटर वक्र्स की डिग्गी से साथ लगती ढाणी वासियों द्वारा स्प्रे की खाली टैंकी से पानी भरने पर गांव वासियों में रोष

डबवाली- उपमण्डल के गांवसुकेरा खेड़ा में वाटर वक्र्स की डिग्गी से साथ लगती ढाणी वासियों द्वारा स्प्रे की खाली टैंकी से पानी भरने पर गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। गांव के सरपंच औम प्रकाश पूर्व सरपंच पवन कुमार मैहता, तोता राम व अन्य गांव वासियों ने बताया कि वाटर वक्र्स के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते साथ लगती ढाणी के वासी ने स्प्रे की खाली टैंकी से वाटर वक्र्स की डिग्गी से सीधे पानी भरा है तथा इसी डिग्गी से पूरे गांव में पानी की सप्लाई होती है। उन्होंने शंका व्यक्त की कि टैंकी का पानी जहरीला हो गया है। गांव के सरपंच औम प्रकाश द्वारा चौटाला चौकी में शिकायत दर्ज करवाने उपरान्त वहां से पहुंची पुलिस टीम ने उपरोक्त डिग्गी से पानी का सैम्पल लेकर फरीदाबाद भेजा गया है तथा पानी की सप्लाई बन्द करवा दी। गांववासियों ने वाटर वक्र्स के कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि वे अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। जब इस बारे में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी तिलक राज पूछा गया तो उन्होंने बताया कि साथ लगती ढाणी के लोग यहां पर पानी भरने आते रहते हैं। जबकि गांववासियों ने बताया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को वाटर वक्र्स के अन्दर बनी डिग्गी से पानी भरने न दिया जाए तथा पानी सिर्फ बाहर लगी टूटी से ही भरने दिया जाए। उधर जब इस बारे वाटर वक्र्स के जेई राजेन्द्र ग्रोवर से पूछा गया तो उन्होंने इस शिकायत को सिरे से नकारते हुए झूठा बताया तथा यह भी माना की ढाणी के लोग वाटर वक्र्स की डिग्गियों से सीधे पानी भरते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी को भी ऐसा नहीं करने दिया जाऐगा।


तूड़ी से भरी ट्राली पलटने से दो युवकों के घायल

डबवाली -पंजाब क्षेत्र के गांव लम्बी में तूड़ी से भरी ट्राली पलटने से दो युवकों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी मुताबिक उपमण्डल के गांव मसीतां निवासी 35 वर्षीय भगवान दास पुत्र बहादर राम तथा 25 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र बसन्त लाल गांव लम्बी से तूड़ी की ट्राली लेकर अपने गांव मसीतां आ रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके फलस्वरूप तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई तथा दोनों युवक नीचे गिरकर घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उठाकर उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया।

वृष्ठ नागरिकों को पूर्ण सम्मान देने की मांग की है। -- डॉ. आर्य

डबवाली- डीएवी कॉलेज गिद्दड़बाह के पूर्व पुस्कालयाध्यक्ष, राष्ट्रीय वैदिक शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष, केरल वैदिक मिशन के महामन्त्री व पत्रकार डॉ. अशोक आर्य ने मुख्यमन्त्री हरियाणा चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के वृष्ठ नागरिकों के सम्मान को बढ़ाने के लिए की गई घोषणाओं को पूर्ण करने में प्रशासन के बाधक होने की शिकायत करते हुए प्रशासन को सचेत कर वृष्ठ नागरिकों को पूर्ण सम्मान देने की मांग की है। डॉ. आर्य ने पत्र में लिखा है कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सम्मानित करते हुए लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हरियाणा सरकार की बसों में 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की थी। जिसके लिए प्रशासन द्वारा जारी पहचान पत्र आवश्यक कहा गया था तथा इस आश्य से वृष्ठ नागरिकों ने पहचान पत्र बनाने की मांग की थी। इस आधार पर स्थानीय प्रशासन ने सभी वृष्ठ नागरिकों के पहचान पत्र बनाने के लिए विगत वर्ष जनवरी माह में प्रार्थना पत्र फोटो सहित लिए थे, परन्तु तेरह महीने बीत जाने के पश्चात भी पहचान पत्र नहीं बन पाए। यह सब वृष्ठ नागरिकों के साथ एक मजाक नहीं तो ओर क्या है। डॉ. आर्य ने कहा कि शायद अब तक तो उपरोक्त प्रार्थना पत्र रद्दी की टोकरी की भेंट चढ़ गए होंगे। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार का सम्मान वृष्ठ नागरिकों का करना है तो ऐसी बेहूदा घोषणाओं का क्या लाभ। डॉ. आर्य ने मुख्यमन्त्री हरियाणा से मांग की है कि वह अपनी की गई घोषणा को पूर्ण करने के लिए प्रशासन पर नकेल कसें तथा इसकी जांच करावें कि स्थानीय प्रशासन ने उन प्रार्थना पत्रों का क्या किया जो प्रार्थना पत्र फोटो सहित लिए थे। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषी को समुचित दण्ड दिया जाए तथा यहां के सभी वृष्ठ नागरिकों को तत्काल पहचान पत्र बनवा कर देने का आदेश दिया जाए।

जिन खेलों के द्वारा भारत की पहचान थी वह अब खोती जा रही है।

हॉकी,खो-खो एवं कबड्डी ऐसे खेल
डबवाली - स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत डीसी सुरेश गोल्डमैडलिस्ट एवं उनके सहयोगी मन्जू नाथ ने कूका समाज के सम्माननीय व्यक्ति समाजसेवी सतनाम सिंह नामधारी के निवास पर आज प्रात: पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। वे राजस्थान के जोधपुर में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर द्वारा आयोजित 21वीं अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर वापिस लोट रहे थे। श्री सुरेश ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन खेलों के द्वारा भारत की पहचान थी वह अब खोती जा रही है। उन्होंने कहा कि हॉकी, खो-खो एवं कबड्डी ऐसे खेल थे। जिससे भारत की पहचान पूरे विश्व में थी तथा भारत हॉकी व कबड्डी के लिए जाना जाता था परन्तु आजकल क्रिकेट के बुखार ने इन खेलों के अस्तित्व को नगण्य कर दिया है। उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि वे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए कबड्डी में भारत के लिए 6 गोल्ड मैडल तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए 8 गोल्ड मैडल जीत चुके हैं। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्रिकेट में थोड़ी सी उपलब्धी के लिए खिलाडिय़ों को पद्मश्री से नवाजा जाता है तथा जाता रहा है तथा कबड्डी के खिलाडिय़ों को केवल अर्जुन पुरस्कार देकर केन्द्र सरकार अपना पल्ला झाड़ लेती है। उन्होंने कहा कि कबड्डी का खेल मात्र 45 मिनट का होता है तथा इससे शरीर के प्रत्येक अंग का व्ययाम होने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। उन्होंने बताया कि उनके अनुज बीसी सुरेश भी कबड्डी के खिलाड़ी हैं तथा वे भी भारत के लिए खेल रहे हैं। इस अवसर पर बहादुर सिंह कूका, एकओंकार सिंह नामधारी उपस्थित थे।

शनिवार, 13 मार्च 2010

सड़क हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत

पिता गंभीर रूप से घायल
डबवाली (सुखपाल ) उपमण्डल के गांव गोरीवाला के समीप मोटरसाईकिल व कार की आमने-सामने हुई भिड़न्त में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार उपमण्डल के गांव रत्ताखेड़ा निवासी राजा राम पुत्र मुन्शी राम अपने मोटरसाईकल द्वारा अपने 14 वर्षीय अनिल के साथ बिज्जुवाली से अपने गांव रत्ताखेड़ा आ रहा था कि गांव गोरीवाला की तरफ से तेज गति से आ रही कार से आमने-सामने जोरदार भिड़न्त हो गई। जिसके फलस्वरूप दोनों बाप-बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपरोक्त सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग दुर्घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा दुर्घटना में घायल हुए बाप-बेटे को उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने 14 वर्षीय युवक अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया और उसके पिता की गम्भीर हालत को देखते हुए सिरसा रैफर कर दिया तथा मृतक अनिल का शव भी पोस्टमार्टम हेतु सिरसा भिजवाया गया है। उपरोक्त सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ट्रक्टर पलटने से चालक घायल

डबवाली (सुदेश आर्य )स्थानीय मलोट रोड़ पर स्थित हरियाणा-पंजाब सीमा पर लगे पुलिस नाका के समीप नरमे से भरी टै्रक्टर-ट्राली के डिवाईडर पर चढऩे से पलट गई। जिसके फलस्वरूप ट्रैक्टर का चालक चोटिल हो गया। जिसे उपचार हेतु निकट के एक निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की मिली जानकारी मुताबिक आज प्रात: साढ़े चार बजे नरमे की भरी टै्रक्टर-ट्राली पंजाब क्षेत्र के गांव गग्गड़ से डबवाली की तरफ आ रहे थे कि हरियाणा पुलिस नाका के समीप अचानक टै्रक्टर सड़क के बीचो बीच बने डिवाईडर पर जा चढ़ा तथा असन्तुलित होकर पलट गया तथा टै्रक्टर चालक हैप्पी पुत्र गुरजन्ट सिंह निवासी गांव गग्गड़ घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु निकट के एक निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया। टै्रक्टर-ट्राली के सड़क के बीचोबीच पलटने से यातायात भी बाधित हुआ। सूचना मिलते ही गांव गग्गड़ के कुछ लोग वहां पहुंचे तथा क्रेन द्वारा टै्रैक्टर को उठवाने के पश्चात यातायात सुचारू हो पाया।

शुक्रवार, 12 मार्च 2010

सोनिया का पार्टी सांसदों को डिनर संदेश

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीती रात अपने सांसदों को खाने पर आमंत्रित किया। महिला आरक्षण बिल के खिलाफ कांग्रेस में उठी विरोध की आवाजों के चलते इस मौके को सोनिया की डिनर कूटनीति मानी गई, मगर बिल का विरोध कर रहे किसी सांसद को उन्होंने मनाने की कोशिश नहीं की। यह मात्र मेल-मिलाप जैसा माहौल था, मगर इसके पीछे जो संदेश था वह सबको समझ में आ रहा था। गौरतलब है कि गुरूवार को कांग्रेस के किशनगंज के सांसद मोहम्मद असरार-उल-हक ने बगावती तेवर अपनाते हुए साफ कहा था कि वह महिला आरक्षण बिल की मौजूदा शक्ल के खिलाफ हैं और अपना यह संदेश सोनिया गांधी तक पहुंचाएंगे। मगर उनके स्वरों का इस मौके पर कोई प्रभाव नजर नहीं आया।
सूत्रों ने बताया कि यह मौका सिर्फ खाने और मेलमिलाप तक ही सीमित रहा और इसमें महिला आरक्षण बिल को लेकर कोई बात ना तो नाराज सांसदों ने की और ना ही आलाकमान ने। खास बात यह रही कि सोनिया ने डिनर में मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सांसदों के संबंधी भी शामिल थे। इससे पहले गुरूवार को कांग्रेस ने बिल पर कुछ नरम रूख अख्तियार कर लिया था। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक के बाद साफ कर दिया गया था कि बिल पेश करने से पहले सबसे राय-मशविरा लिया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रणव मुखर्जी, पी. चिदंबरम भी मौजूद थे। सरकार को 16 मार्च को खत्म हो रहे बजट सत्र के पहले दौर में ही हर हाल में वित्त विधेयक पास कराना है। इसके लिए लोकसभा की कार्यवाही का चलते रहना जरूरी है। वित्त विधेयक पास करवाने के बाद सरकार के पास नाराज पार्टियों को मनाने और बीच का रास्ता निकालने का पर्याप्त समय मिलेगा। सोनिया गांधी का निजी एजेंडा बन चुके महिला आरक्षण बिल को सरकार ज्यादा दिन नहीं लटका पाएगी, मगर कांग्रेसी सांसदों की मुखर होती आवाजें सरकार के सामने नई चुनौती बनकर उभरी है, जिससे निपटने में कई मुश्किलों का सामना करना प़डेगा।

रेलवे का निजीकरण नहीं, व्यावसायीकरण होगा: ममता

नई दिल्ली। रेलवे विनियोग विधेयक और इस मंत्रालय की लेखानुदान मांगों को गुरूवा को राज्यसभा ने पारित कर दिया। रेलवे के इन विधेयकों पर दो दिन चली चर्चा का जवाब देते हुए रेल मंत्री ममता बनर्जी ने सदन को आश्वस्त किया कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा लेकिन संसाधन जुटाने के लिए रेलवे की जमीन का व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा। हमें अपने 14 लाख कर्मचारियों से वादा है कि हम निजीकरण नही करेंगे। लेकिन हम सबको यह भी सोचना होगा कि परियोजनाओं के लिए पैसा क्या आसमान से आएगा। रेलवे बोर्ड के तहत एक विशेष कार्यबल गठित किया जा रहा है जिसे विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं को पूरा करने के लिए एकल खिडकी (सिंगल विंडो) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

दुबई में भारत का मोस्टवांटेड गिरफ्तार

दुबई। सऊदी अरब के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की भारत यात्रा से पहले यहां की पुलिस ने मोस्टवांटेड भारतीय अपराधी गुलाम हैदर दाऊद मधिया को दुबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मधिया को फरवरी में पाश इलाके अमीरात हिल्स स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया और अपने पिछले अपराध भी कबूल कर लिए। पुलिस के अनुसार मधिया सऊदी अरब में कोई गैरकानूनी काम नहीं रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसे भारत को प्रत्यर्पित किया जाएगा अथवा नहीं। मधिया को देश से बाहर भेजने के लिए 1996 में दुबई के अटार्नी जनरल से अनुरोध किया गया था। मधिया हत्या के एक मामले में इकबाल मिर्ची के साथ सह आरोपी है। मिर्ची की गिनती दुनिया में मादक पदार्थो के दस बडे तस्करों में होती है।
मधिया की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल ने वारंट जारी किया था जिसके बाद 1997 में उसे मलावी में गिरफ्तार किया गया था। दुबई पहुंचने से पहले ही वह जमानत लेकन पाकिस्तान भाग गया।

बरेली में कफ्र्यू में ढील नहीं

बरेली(बरेली)। बरेली शहर के गुरूवार को देर रात हुई हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद व्यास तनाव के मद्देनजर हिसांग्रस्त चार क्षेत्रों में कफ्र्यू में आज भी कोई ढील नही दी गई। शहर में धार्मिक उन्माद भडकाने के आरोप में 8 मार्च को गिरफ्तार इत्तेहाद मिल्लत कॉसिल (आईएमसी)के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां की रिहाई के बाद गुरूवार को देर रात दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान शहर के बारादरी क्षेत्र के कालीबाडी, कटरा चांद खां, जगतपुर और शहातमगंज इलाको में हिंसा, पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई। दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी एवं पथराव किया तथा कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया सुरक्षा बलों ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। शहर में हो रही इन घटनाओं के बीच आधी रात के करीब भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के महामंत्री और बरेली शहर क्षेत्र के विधायक राजेश अग्रवाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दंगे के दोषियों की शिनाख्त कर उन्हें सजा दिलाये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया गया ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक और जिलाधिकारी द्वारा जेल में बंद निर्दोष लोगों को रिहा कराने का आश्वासन दिये जाने पर करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त किया गया। इस बीच अधिकारिक सूत्रों नं दावा किया कि शहर में आज स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नही मिली है। प्रशासन के आदेश पर शहर के सभी स्कूल, कालेज आज बंद रहे और सिर्फ बोर्ड परीक्षाएं ही हो रही है। यह आदेश शहर के सभी इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन कालेजों पर भी प्रभावी है।

चार की जिन्दा जलाकर हत्या

अमेठी। यूपी के अमेठी गौरीगंज थाने के गांव में अन्नीबैजल में कल देर रात एक परिवार के चार सदस्यों की जिन्दा जलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवार के मुखिया ने हत्या का आरोप लगाते हुए सात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि कल रात जब उसकी तीन बेटियां और एक छ: महीने का बच्चा फंू स से बने छप्पर के नीचे सो रहे थे तभी जमीनी विवाद को लेकर उनसे रंजिश रखने वालों ने छप्पर में आग लगा दी जिससे चारों की झुलसकर मौत हो गई।

अब गूगल पर आवाज से सर्च करें

लखनउ। अंग्रेजी और हिन्दी में सर्च करने के बाद अब गूगल की वेबसाइट पर आवाज से सर्च करने की सेवा का फायदा लोग उठा सकते हैं। गूगल इंडिया के उत्पाद प्रबंधक जगजीत चावला ने बुधवार को यहां कहा कि मोबाइन फोन के इस्तेमाल करने वाले गूगल में जाकर जो कुछ भी कहेंगे वह सर्च होकर सामने आ जाएगा। यह बात हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में भी कही जा सकती है। उन्होने कहा कि इंटरनेट ने भारत में सात करोड लोगों के जीवन को छुआ है। इसमें केवल 13 प्रतिशत लोग ही अग्रेजी में इसका प्रयोग करते हैं, जबकि शेष 87 प्रतिशत हिंदी या अन्य भाषाओं में इसका प्रयोग करते हैं।

गुरुवार, 11 मार्च 2010

हलकाए कुत्तों की भरमार

डबवाली-पंजाब के मुख्यमन्त्री स. प्रकाश सिंह बादल के विधान सभा हल्का लम्बी के अन्तर्गत आने वाले गांव मिठड़ी बुद्धगिर में पिछले कई दिनों से हलकाए कुत्तों की भरमार है। जिसके चलते गांववासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य समाज सेवी डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि हल्काए कुत्तों ने इस गांव के लगभग एक दर्जन व्यक्तियों का काट कर जख्मी कर दिया है। जो कि अलग-अलग हस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इसकेअलावा हल्काए कुत्तों ने गांव के अन्य तीन दर्जन कुत्तों को भी काट लिया है। इससे उनके भी हलकने की सम्भावना प्रबल बनी हुई है। गांववासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि ऐसे कुत्तों को पकड़ कर आमजन को सुरक्षा प्रदान की जाऐ तथा जो लोग ऐसे कुत्तों के शिकार हुए हैं उनका उचित उपचार करवाया जाए।


बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में एक्सियन के खिलॉफ नारेबाजी

डबवाली-अघोषित बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने सिरसा रोड़ पर स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में एक्सियन के खिलॉफ नारेबाजी की तथा जोरदार प्रदर्शन किया। उपमण्डल के गांव मसीतां के सर्वजीत सिंह, मनदीप सिंह, बलजीत सिंह, दर्शन सिंह, बलदेव सिंह, मेजर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बलतेज सिंह, गुरबचन सिंह, करनैल सिंह, अवतार सिंह, विरेन्द्र ङ्क्षसह बिश्रोई व कुलदीप सिंह आदि ग्रामीण बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए तथा अपनी मांगों को लेकर कार्यालय कर्मचारियों के खिलॉफ जमकर नोरबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन कर रहे मसीतां गांव के ग्रामीणों ने बताया कि तय शड्यूल के अनुसार उनके गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। पिछले 10 दिनों में बिजली की आपूर्ति नाममात्र ही हुई है। जिसके चलते उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि मसीतां से गोबिन्दगढ़ तक बनी लाईन पर केवल एक ही मेन स्विच लगा हुआ है। जब भी कहीं लाईन में कोई तकनीकी खराबी आती है तो पूरे गांव की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि नियमों के अनुसार मेन स्विच के अलावा अन्य जगहों पर भी स्विच लगाऐ जाने चाहिए ताकि दूसरों को परेशानी न हो तथा जिस एरिया में खराबी आए उसे जल्द से जल्द दुरूस्त किया जा सके। उन्होंने विद्युत निगम कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गांव में 33केवी बिजली घर बनाया जाना प्रस्तावित है तथा इसके निर्माण के लिए पंचायत द्वारा दो एकड़ भूमि भी दे दी गई है परन्तु दो वर्ष बीत जाने के पश्चात भी अभी तक इसका निर्माणकार्य शुरू नहीं करवाया गया। उधर जब इस संदर्भ में विद्युत निगम के एक्सियन आरके वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जो मांगे जायज हैं तथा उनके अधिकार में हैं उन्हें तुरन्त प्रभाव से पूरा कर दिया जाऐगा तथा 33केवी बिजली घर के निर्माण सम्बन्धी प्रपोजल बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसकी स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाऐगा। एक्सियन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपना धरना उठा लिया परन्तु उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उनकी मांगे जल्द पूरी न की गई तो विद्युत निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP