डबवाली-स्थानीय वार्ड नम्बर 7 में स्थित सुन्दर नगर में पैसों के लेन-देन को लेकर महिला द्वारा एक व्यक्ति को थापा मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नम्बर 7 के निवासी कृष्ण लाल पुत्र जयराम जोकि जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं ने बताया कि उसके पड़ोस में राजरानी महिला दूध बेचने का कार्य करती है और वह उक्त महिला से दूध लिया करते हैं। जब उक्त महिला घर में दूध के पैसे मांगने आई तो उसकी पत्नी ने उसे कुछ दिन बाद पैसे देने की बात कही तो महिला ने उसकी पत्नी से बुरा भला कहा और बिना किसी बात के लड़ाई झगड़ा करने लगी। जब वह घर आया तो उसकी पत्नी ने उसे झगड़े की जानकारी दी। वह आज प्रात: उक्त महिला को उल्हाना देने गया तो उक्त महिला ने उससे भी गाली-गलोच किया तथा घर में पड़े कपड़े धोने वाले थापे से वार कर उसे घायल कर दिया। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए स्थानीय राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
Young Flame Headline Animator
मंगलवार, 17 अगस्त 2010
बीडीपीओ राम सिंह के खिलॉफ ग्राम पंचायत मसीतां की पंचायती राशि हड़पने का आरोप
डबवाली-उपमण्डल के गांव मसीतां के सरपंच एवं पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति डबवाली शिव राज सिंह ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में स्थानीय बीडीपीओ राम सिंह के खिलॉफ ग्राम पंचायत मसीतां की पंचायती राशि हड़पने का आरोप लगाया है। प्रैस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि गांव में खेल परिसर (स्टेडियम) के निर्माण के लिए विगत 10 अप्रैल, 2010 को सरकार द्वारा 10,32000 की राशि दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 3,74333 रूपयों की राशि का चैक संख्या 271814 बीडीपीओ राम सिंह द्वारा शिस स्टील सिरसा को जोडिय़ां बनवाने हेतु दिया गया है। जबकि दिनांक 6 जून, 2010 को चुनाव उपरान्त पंचायत का गठन हो चुका था। हैरानीजनक तथ्य यह है कि अभी तक खेल परिसर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है और जोडिय़ों की अभी जरूरत ही नहीं थी और उसके लिए 3,74333 रूपयों की राशि का भुगतान कर दिया गया। जबकि जोडिय़ों का बाजारी मूल्य एक लाख से अधिक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीपीओ राम सिंह ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए चैक पर स्वयं हस्ताक्षर कर उक्त सरकारी राशि का गबन किया है। जब इस सन्दर्भ में बीडीपीओ राम सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जिस सामान की बाबत राशि का भुगतान किया गया है वह सारा सामान स्टेडियम में मौजूद है तथा निर्माण कार्य के दौरान उसका उपयोग किया जाऐगा।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
शुक्रवार, 13 अगस्त 2010
कार में डीजल भरवाकर भाग रहे दो युवकों को किया काबू
डबवाली- स्थानीय चौटाला रोड़ पर स्थित एक पैट्रोल पम्प पर कैन में पैट्रोल व कार में डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहे दो युवकों को थाना प्रभारी ने पीछाकर कार सहित काबू कर लिया। युवकों की पहचान सतविन्द्र सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी आर्मी कैन्ट बठिण्डा तथा मनजीत सिंह पुत्र बेला सिंह भाई भगता के रूप में हुई। पुलिस ने काबू किए गए युवकों के खिलॉफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार सायं करीब 8 बजे एक इण्डिका कार नंबर पीबी-31-डी-0348 में दो युवक सेठी सॢवस स्टेशन पर आए और पैट्रोल पम्प पर कार्यरत सेल्जमैन कुंवर सिंह से कार में रखी कैन में 55 लीटर पैट्रोल भरवाया और 10 लीटर मोबिल ऑयल लिया और उन्होंने सेल्जमैन को कार में डीजल भरने को कहा और जैसे ही सेल्जमैन कुंवर सिंह ने कार में डीजल भरकर टैंकी पर ढक्कन लगाना चाहा तो कार में बैठे युवकों ने बिना पैसे दिए ही गाड़ी को भगा कर ले गए। पैट्रोल पम्प के मालिक महेन्द्र सेठी ने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी तो थाना प्रभारी विक्रम ङ्क्षसह ने बठिण्डा रोड़ की तरफ भाग रहे उन युवकों का पीछा किया। पुलिस को पीछा करता देख युवकों ने हड़बड़ाहट में डूमवाली टैक्स बैरियर के समीप खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। पीछा कर रहे थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने दोनों युवकों को कार सहित हिरासत में ले लिया। थाना शहर प्रभारी ने पैट्रो पम्प के मालिक महेन्द्र सेठी के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सेनेटरी की दुकान में विस्फोट,
डबवाली- वीरवार मध्य रात्रि लड़कों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप हंसराज भूषण कुमार की सेनेटरी की दुकान में रहस्य परिस्थितियों में विस्फोट होने से दुकान के शटर और दीवारों के परखच्चे उडऩे के उपरांत दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों रुपयों की संपत्ति नष्ट हो गई। इस हादसे में एक मोटर साइकिल जल कर राख हो गया और दो जने घायल हो गये। घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया। विस्फोट का धमाका इतना जबरदस्त था कि आस पड़ोस की दुकानों व मकान की दीवारों में भी दरारें पड़ गई और लोग दहशतजदा हो कर घरों से बाहर निकल आये। पुलिस ने इस मामले में संपत्ति नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज कर चार लोगों का नामजद किया है। जिनमें कपड़ा व्यापारी वेद प्रकाश पुत्र मोहन लाल और उसके दोनों बेटे अमित कुमार उर्फ धन्ना और नरेंद्र कुमार उर्फ नीला के अलावा दुकान पर कार्यरत कर्मचारी सोनी शामिल है। जिले के फोरेंसिक विशेषज्ञ डा. जोगिंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल निरीक्षण करने के बाद घटना में विस्फोट पदार्थ का प्रयोग होने की पुष्टी करते हुए 6 अलग-अलग स्थानों पर सैंपल भर कर जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला में भेज दिये है। दुकान के मालिक राकेश कुमार बांसल पुलिस को दिये ब्यान में बताया कि उनका दो वर्षों से वेद प्रकाश पुत्र मोहन लाल से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका मामला डबवाली के न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि वीरवार सायं करीब आठ बजे दुकान को मंगल कर घर चल गये थे। कि रात करीब 11 बजे उनके पड़ोसी ऋषभ पुत्र सुरेंद्र मोहन ने आ कर बताया कि उनकी दुकान पर जोरदार हुए धमके के बाद आग लग गई है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा कि फायर बिग्रेड के कर्मचारी दुकान में लगी आग को बुझा रहे थे। राकेश ने बताया कि वहां पर एक हीरो होंडा मोटर साइकिल जला हुआ पड़ा था जो कि उसके प्रतिद्वंद्वी वेद प्रकाश गुप्ता के परिवार का है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेद प्रकाश व उसके लड़के पटाखे बेचने का कार्य करते हुए। उनका आरोप है कि उन्होंने ने ही रात को बारूद से विस्फोट कर उनकी दुकान तोडऩे का प्रयास किया। जिससे दुकान के तीनों शटर और दुकान की छत उड़ गई और दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में रखा लाखों रुपयों का सामान जल गया। इसी विस्फोट की चपेट में आने से अमित और उनकी दुकान का करींदा सोनी घायल हो गये तथा उनका मोटर साइकिल जल कर राख हो गया। वहीं घटना स्थल पर मौजूदऋषभ व सोहन लाल ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि उनके घरों की दीवारों में दरारें आ गई और डर कर घरों से बहार निकल आये। उन्होंने दुकान में आग लगने की सूचना दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। धमाके की सूचना पा कर गोल बाजार पुलिस चौंकी के प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच गये। उन्होंने दुकान के चारों पुलिस तैनात कर उसे सील कर दिया और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। शुक्रवार को फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर मौके का मुआयना करने के उपरांत घटना में विस्फोटक पदार्थ प्रयोग किये जाने की पुष्टी करते हुए। वहां पर जली हुई 6 वस्तुओं के नमूने ले कर जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला में भेज दिये है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि इस घटना में किस तरह का विस्फोट पदार्थ प्रयोग किया गया है। थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया कि पुलिस ने चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news,
haryana police
बरसाती पानी की निकासी न होने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर
डबवाली-स्थानीय वार्ड नम्बर 7 प्रेम नगर स्थित जोगिन्द्र डाल वाली गली निवासी बरसाती पानी की निकासी न होने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गलीवासियों मुलख राज, किशन चन्द, रामनरेश, बलदेव , राम, अन्जू, जोगिन्द्र डाल, अनु बाला, जसदेव कौर, सुनीता रानी आदि ने आज स्थानीय कोर्ट कम्पलैक्स स्थित उपमण्डल अधिकारी (ना.) डॉ. मुनीष नागपाल को लिखित शिकायत देकर समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने की गुजारिश की है। मौहल्लावासियों ने अपनी शिकायत में कहा है कि मौहल्ले में सीवरेज की मेन पाईप लाईन पहुंची हुई है परन्तु उनकी गली में नहीं डाली गई है तथा गली सड़क के लेवल से नीचे है बीते दिवस हुई तेज वर्षा से हुए जलभराव के कारण पानी उनके घरों में भी चला गया है। जिसके चलते घरों में रहना तथा गली में आना-जाना मुश्किल हो गया है। अत: पानी की निकासी जल्द करवाने की मांग की है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
शहीद बहन राजरानी के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा
डबवाली-अनुबंधित अतिथि अध्यापक संघ डबवाली ब्लाक की एक बैठक जिला प्रधान जय भगवान जांगू की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। शहीद बहन राजरानी की याद में संघ की 7 सितंबर को जींद में आयोजित रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान जय भगवान जांगू ने कहा कि 7 सितंबर 2008 को रोहतक रैली में जींद की अतिथि अध्यापिका राज रानी ने अपनी मांगों के समर्थन अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और अनुबंधित अध्यापक नियमित होने तक संघर्ष का बिगुल बजाते रहेंगे। इस मौके पर चौपटा ब्लाक के प्रधान विनोद कासनियां ने यूनियन की आगामी रणनीति पर प्रकाश डाला। डबवाली ब्लाक के प्रधान विनोद मित्तल ने आश्वासन दिया है डबवाली ब्लाक से अनुबंधित अध्यापक 7 सितंबर की रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। इस बैठक में पूर्व प्रधान सोनू बजाज, संदीप शर्मा, भीम राय, सतनाम सिंह, विष्णू राय, अजय ग्रोवर, अरविंद कुमार, पवन सेठ शिप्रा, प्रियंका, प्रोमिला देवी व मनोज बांसल सहित यूनियन कि अन्य सदस्य मौजूद थे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
तेजधार हथियारों से हमला कर एक ही परिवार के महिला सहित 5 लोगों को घायल किया
डबवाली-स्थानीय वार्ड नम्बर 7 स्थित प्रेम नगर के एक मकान में घुस कर अज्ञात लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर एक ही परिवार के महिला सहित 5 लोगों को घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायलों को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिसमें एक व्यक्ति की गम्भीर हालत को देखते हुए सिरसा रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी मुताबिक प्रेम नगर निवासी घायल बचन लाल पुत्र बरखत ङ्क्षसह ने बताया कि वह बीते दिवस 4 बजे अपने बेटे मंगत राम, सुरेश कुमार, रामफल के साथ मोटरसाईकल से गांव लोहगढ़ से आ रहे थे कि चौटाला रोड़ पर स्थित ए-वन धर्मकांटा के समीप एक टै्रक्टर चालक ने एक दम मोड़ काट दिया। जिससे हम गिरते-गिरते बचे और हमारी ट्रैक्टर चालक से तू-तू-मैं-मैं हो गई लेकिन तभी तो मामला सुलझ गया तथा हम अपने घर आ गए। उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े 4 बजे के करीब टै्रक्टर चालक अपने 10-12 साथियों सहित तेजधार हथियारों के साथ लैस होकर हमारे घर आए दरवाजा खटखटाया दरवाजा खुलते ही उन्होंने हमारे पूरे परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया और मुझे, मेरी पत्नी भूरी देवी तथा पुत्र मंगत राम, रामपाल, सुरेश को घायल कर फरार हो गए। झगड़े का शोर सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए और हमें उपचार हेतु स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसमें मेरे छोटे पुत्र सुरेश की गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सिरसा रैफर कर दिया। इस झगड़े की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच आरम्भ कर दी है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
गुरुवार, 12 अगस्त 2010
जिला औषधि नियन्त्रण अधिकारी ने एक मैडीकल की दुकान पर छापामारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद की
डबवाली-जिला औषधि नियन्त्रण अधिकारी ने मुखबरी के आधार पर आज अपनी पूरी टीम के साथ स्थानीय गोल चौंक के समीप स्थित एक मैडीकल की दुकान पर छापामारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद की। जिसमें भिन्न-भिन्न कम्पनियों द्वारा निॢमत 18 प्रकार की नशीली दवाऐं शामिल हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय गोल चौंक के समीप स्थित नील मेडीकोज पर आज जिला औषधि नियन्त्रण अधिकारी रजनीश धानीवाल ने छापामारी कर मोमोलिट, फिनोलिट, माईक्रोलिट, क्लोरोडायसापॉम, लोराजीपॉम, रोक्स-एफ, प्रॉक्सीवान, हाईप्लोरैक्स सहित अन्य दवाईयां भारी मात्रा में बरामद की हैं। जिला नियन्त्रण अधिकारी रजनीश धानीवाल ने बताया कि यह मैडीकोज शॉप इससे पूर्व दीपक मैडीकोज के नाम से थी। पिछले वर्ष इस मैडीकल शॉप पर छापामरी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद होने पर इसका लाईसैंस रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब इसने नील मैडीकोज के नाम से लाईसैंस लेकर मैडीकोज चला रहा था और धड़ल्ले से नशे का व्यापार कर रहा था। सूचना मिलने पर मैडीकल ऐसोसिऐशन के जिला प्रधान दर्शन सोनी उक्त मैडीकल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मैडीकल के संचालक दीपक कुमार को नशे की दवाईयां बेचने पर कई बार चेतावनी दी गई थी। मैडीकल ऐसोसिऐशन नशा बेचने वाले दुकानदारों का साथ नहीं देगी। इस दौरान जिला औषधि नियन्त्रण रजनीश धानीवाल ने नशे के लिए प्रयोग होने वाली सभी दवाईयों के सैम्पल लिए हैं तथा मैडीकल शॉप पर प्रोप्राईटर नीशु बाला व फार्मासिस्ट नीरज कुमार पुत्र देस राज के न होने पर दुकान बन्द करवा दी है।
इंडेन गैस के डबवाली गैस एजैंसी के कार्यालय पर तेजधार हथियारों से लैस अज्ञात युवकों ने हमला बोला
डबवाली- अनाज मंडी में स्थित इंडेन गैस के डबवाली गैस एजैंसी के कार्यालय पर आज बुधवार को तेजधार हथियारों से लैस एक दर्जन अज्ञात युवकों ने हमला बोल गैस एजैंसी संचालक के भतीजे व एक करींदे को घायल कर दिया। हमलावरों ने कार्यालय में भी जम कर उत्पात मचाया कार्यालय में रखे कंप्यूटर और फर्नीचर को तोड़ फोड़ कर फरार हो गये। घायल रवि कुमार पुत्र जगदीश चंद्र व भजन लाल पुत्र महावीर प्रसाद को डबवाली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रवि पुत्र जगदीश चंद्र ने बताया कि दोपहर बाद बिना नंबर की कारों पर सवार हो कर आये तेजधार हथियारों, लाठियों तथा डंडों से लैस करीब एक दर्जन युवकों ने इंडेन गैस की डबवाली गैस सर्विस के अनाज मंडी में स्थित कार्यालय पर हमला बोल दिया। उसने बताया कि हमलावारों ने उसे तथा गैस एजैंसी संचालक श्याम सुंदर सभ्रवाल के भतीजे भजन लाल पुत्र महावीर को घायल कर दिया। जबकि एजैंसी में कार्यरत अन्य युवकों विक्रम, कुलदीप ने भाग कर अपनी जान बचाई। हमलावारों ने कार्यालय में भी जम कर उत्पात मचाया। कार्यालय में पड़ा कंप्यूटर तोडऩे के अलावा वहां पड़े फर्नीचर पर भी युवकों ने अपना गुस्सा उतारा और उसे तोड़ कर फरार हो गये। हमलावरों के जाने के उपरांत कार्यालय के अन्य लोगों ने घायलों को डबवाली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी तक इस बात का पत्ता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे और किस कारण उन्होंने उन पर हमला किया है लेकिन घायल रवि ने सामने आने पर हमलावरों को पहचाने का दावा किया है। नहीं खुलेगी एजैंसी-सभ्रवाल : डबवाली गैस एजैंसी के संचालक श्याम सुंदर सभ्रवाल ने बताया कि वे ऐसे हालात में कार्य करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं करवाता और हमलावरों को पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे नहीं करता तब तक कार्यालय को नहीं खोला जाऐगा। उन्होंने बताया इसकी लिखित सूचना प्रशासन और कंपनी को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और न ही वह ये जानते है कि हमलावर कौन थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस कार्यवाही का इंतजार है।
लेबल:
इंडेन गैस,
डबवाली समाचार,
dabwali news
वर्कशॉप में कार्यरत युवक की करंट लगने से मौत हो गई
डबवाली- स्थानीय जीटी रोड़ पर स्थित दर्पण सिनेमा के समीप एक वर्कशॉप में कार्यरत युवक की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सिंहसघेवाला निवासी युवक तेजपाल सिंह पुत्र बिन्द्र सिंह स्थानीय दर्पण सिनेमा के समीप नरेन्द्र सिंह की वर्कशॉप में कार्य करता था की उस वक्त दर्दनाक मौत हो गई जब वह इनेलो नेता विनोद बेनिवाल के वाहन की इलैक्ट्रोनिक मशीन द्वारा कर रहा था कि अचानक मशीन में करंट आने से एक जोरदार झटका लगा और वह तुरन्त वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा तो वहां पर उपस्थित इनेलो नेता विनोद बेनिवाल ने तुरन्त उसे स्थानीय राजकीय हस्पताल में दाखिल करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस के उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र सिविल हस्पताल में पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक युवक के पिता बिन्द्र सिंह के ब्यान पर आईपीसी की धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
The social utility curve can be shifted upward with selflessness attitude -- Dr. M.M.Goel
Kurukshetra-The motto ‘Not Me But You’ of the National Service scheme(NSS) is capable of giving new meaning to rationality in economics which has created selfish behaviour among consumers of all kinds and needs to be substituted with selflessness, said Dr। M।M।Goel, Professor & Chairman, Dept। of Economics, Kurukshetra University here today. He was addressing the participants of the ongoing orientation course for NSS Programme Officers being organized by NSS Cell of the University in joint collaboration with Institute for Development & Communication, Chandigarh . The social utility curve can be shifted upward with selflessness attitude of altruism better than the selfish individuals who takes care of themselves, opined Professor Goel.
To lay the foundations of a new and just social order, altruism- the principle of living and acting for the interest of others need to be understood, analyzed, interpreted and adopted in totality by Indian youth including students, said Professor Goel.
To ensure secularity, the blood donation and spirituality need to be promoted among youth who are the harbingers of change for better tomorrow. The color of blood is red for one and all with any caste, creed or gender, opined Professor Goel who himself donated blood 37 times and proved to be a motivator as NSS volunteer and Programme Officer.
Spirituality- the science of soul is gender neutral and can best be understood through the message of Bhagwad Gita which is ism neutral, religion free treatise on management and welfare economics, said Professor Goel .
NSS can give a new meaning to the horizontal and vertical division of labour in right perspectives which promotes dignity of labour with cooperation among students, said Professor Goel.
Earlier, Dr. CDS Kaushal, Programme Coordinator NSS welcomed and introduced Professor Goel to the audience present on the occasion.

तूड़ी में छुपा रखी थी चोरी की गेहूं
डबवाली- पांच माह पूर्व डबवाली की दो आढ़ती फर्मों के गोदामों से हजारों रूपए की सरसों व गेहूं चोरी करने के मामलों की परतें पुलिस ने उधेडऩी शुरू कर दी हैं। पुलिस ने चोर गिरोह का केवल सुराग ही नहीं लगाया, बल्कि इस गिरोह के एक और सदस्य को काबू करके उससे 27 गट्टे गेहूं तथा तीन गट्टे सरसों के बरामद करने में सफलता अर्जित की है।
थाना शहर पुलिस के प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रम नेहरा ने बताया कि मार्च 2010 में रामचन्द्र पुत्र अमरनाथ बांसल ने पुलिस में एक मामला दर्ज करवाकर आरोप लगाया था कि कबीर बस्ती के नजदीक स्थित उसके गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति करीब 52 गट्टे गेहूं चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तालाश जोर-शोर से शुरू कर दी थी। इस संबंध में जांच का कार्य सहायक उपनिरीक्षक सूबे सिंह यादव को सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक सूबे सिंह यादव ने मुखबरी के आधार पर 8 अगस्त 2010 को राजस्थान के नगर हनुमानगढ़ की सुरेशा बस्ती के काला उर्फ गुरचरण पुत्र किरपाल सिंह के घर छापामारी करके मौका से 27 गट्टे गेहूं बरामद कर लिए। जोकि तूड़ी में दबाए हुए थे। इसके साथ ही काला को गिरफ्तार भी कर लिया। मौका पर गेहूं मालिक रामचन्द्र पुत्र अमरनाथ बांसल से शिनाख्त भी करवाई गई।
थाना शहर प्रभारी के अनुसार 21 अप्रैल 2010 को भी इसी पुलिस ने कृष्ण पुत्र जोगिन्द्र निवासी सुरेशा बस्ती हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया था। उस समय तीन गट्टे गेहूं के बरामद किए गए थे। इस प्रकार कुल 30 गट्टे बरामद हो चुके हैं। जबकि 22 अन्य गट्टे बरामद करने के लिए पुलिस ने काला उर्फ गुरचरण का पुलिस रिमांड भी डबवाली की अदालत से प्राप्त किया। मंगलवार को उसे फिर अदालत में रिमांड समाप्त होने पर पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरसत में भेज दिया।
पुलिस के समक्ष रिमांड के दौरान काला ने स्वीकार किया कि इस वारदात में उसके आठ अन्य सहयोगी भी हैं। अब पुलिस उन आठ अन्य सहयोगियों को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है और पुलिस को उम्मीद है कि अन्य 22 गट्टे फरार आरोपियों से बरामद हो सकेंगे।
नेहरा के अनुसार 8 अगस्त को पकड़े गए काला उर्फ गुरचरण से पुलिस ने चोरी के तीन गट्टे सरसों भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि 5-6 अप्रैल 2010 को थाना शहर पुलिस ने आढ़ती फर्म डिप्टी सरूप एण्ड संज के मालिक रमेश मित्तल की शिकायत पर उसके नई अनाज मण्डी बी-ब्लॉक में स्थित गोदाम से 36 गट्टे गेहूं चोरी करने का मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाश शुरू की थी। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र कर रहे हैं। अभी तक सरसों चोरी में छह जनें गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इससे पूर्व गिरफ्तार किए गए पांच जनों के नाम कृष्ण (28), मलखान (55), मान सिंह (30), गोबिंद (19), शशि कपूर (20) निवासीगण सुरेशा बस्ती, हनुमानगढ़ हैं। अब तक पुलिस आरोपियों से 21 गट्टे सरसों पकड़ चुकी है। जबकि अन्य आरोपी इस मामले में अभी भी फरार हैं। गेहूं और सरसों चोरी मामलों की कड़ी एक-दूसरे से मिलती-जुलती है और दोनों ही मामलों में कुछ आरोपी सांझे हैं।

मंगलवार, 10 अगस्त 2010
40 हजार रूपयों पर हाथ साफ कर गई बालिका
डबवाली(सुदेश आर्य)''चिराग तले अन्धेरा की कहावत आज उस समय चरितार्थ हुई जब थाना शहर डबवाली की नाक तले से एक बालिका कीटनाशक की दुकान से कीटनाशक दवाई खरीदने आए किसान के मोटरसाईकल पर लगे थैले से 40 हजार रूपयों पर हाथ साफ कर गई। किसान को जब चोरी का पता चलता तब तक बालिका रूपयों सहित उसकी पहुुंच से काफी दूर निकल गई।
उक्त चोरी की सूचना थाना शहर डबवाली में दे दी गई है। उपमण्डल के गांव अहमदपुर दारेवाला के किसान बचन सिंह पुत्र भजन सिंह ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की स्थानीय शाखा से कीटनाशक दवाई खरीदने के लिए 40 हजार रूपये निकलवा कर लाया था तथा उसने उन रूपयों को अपने मोटरसाईकल पर लगे एक थैले में डालकर रखा और दवाई खरीदने के लिए बस स्टैंड के पास स्थित राधे शाम एण्ड संस पर आ गया तथा उसने अपना मोटरसाईकल दुकान के बाहर खड़ा कर दिया और थैला मोटरसाईकल पर ही टंगा था। कीटनाशक दवाई खरीदने के बाद उसका भुगतान करने के लिए मोटरसाईकल पर टंगा थैला उतारना चाहा तो वहां से थैला ही गायब था। उसने तुरंत वहां पर शोर मचाया तो आस पड़ोस के दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने वहां से एक 12-13 वर्ष की लड़की को थैले के साथ भागते हुए देखा था। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक उक्त बालिका का कोई सुराग नहीं मिला पाया था।

गली में बिजली का खम्बा गिरने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया
डबवाली- स्थानीय वार्ड नम्बर 8 में स्थित एक गली में बिजली का खम्बा
गिरने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त जानकारी अनुसार एकता नगरी गली नम्बर 6 में आज प्रात: एक बिजली का खम्बा अचानक गली निवासी राम प्रकाश मैहता खुईयां मलकाना वाले के घर के सामने गिर गया। जिससे खम्बे पर लगे मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। गलीवासी राज कुमार, लीला राम, विपन कुमार ने बताया कि जब बिजली का खम्बा गिरा तो तारों में करंट होने के कारण तारों से ङ्क्षचगारियां निकलने लगी। उन्होंने बताया कि संयोगवश श्री मैहता का परिवार घर से बाहर गया हुआ था और गली में भी कोई नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गलीवासियों ने तुरन्त इसकी सूचना दूरभाष पर बिजली कार्यालय को दी तो बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने गली की सप्लाई को कट किया तब जाकर गलीवासियों ने राहत की सांस ली। इस बारे में जब बिजली के एसडीओ गुलशन वधवा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यालय में खम्बा टूटने की शिकायत आई थी और उन्होंने बोर्ड के कर्मचारियों को टूटे हुए खम्बे की सप्लाई कट कर बाकी सप्लाई को शुरू करने का आदेश दिया है तथा खम्बे को शीघ्र ही लगवा दिया जाऐगा।

haryana govt
डॉ. केवी सिंह कल आम लोगों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याऐं सुनेंगे
डबवाली- मुख्यमन्त्री हरियाणा चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पूर्व कार्यकारी अधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. केवी सिंह सिरसा रोड़ स्थित अपने कार्यालय में आम लोगों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याऐं सुनेंगे। यह जानकारी देते स्थानीय कार्यालय प्रभारी बजरंग लाल ने बताया कि कल यानि 11 अगस्त दिन बुधवार को प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक डॉ. केवी सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा जनसमस्याऐं भी सुनेंगे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news,
Dr k v singh
चर्मरोग जांच शिविर में 280 रोगियों की हुई जांच
डबवाली-स्थानीय लायंस कल्ब सुप्रीम के तत्वाधान में तनसुख दास बिहारी लाल धर्मशाला में एक दिवसीय चर्मरोग जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रात: साढ़े 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा गुप्ता ने 280 रोगियों की जांच की तथा उन्हें दवाई दी। यह जानकारी देते हुए कल्ब प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिविर में महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा आर्य विद्या मन्दिर हाई स्कूल के विद्याॢथयों का भी चैकअप किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रीमति गिरधारी लाल गुप्ता, श्रीमति ज्योति बागला, श्रीमति आशा गर्ग, एमएल ग्रोवर, भूपिन्द्र पाहूजा, सुधा कामरा, बीएस अरोड़ा, पुनीत गर्ग, संजय कटारिया, राकेश वधवा, गुरदीप कामरा, सिम्पा जैन, अनु कटारिया, किरण अरोड़ा, सुमन कामरा, राज कुमार मिढा, सुरिन्द्र चावला, राजेन्द्र छाबड़ा आदि मौजूद थे। शिविर के दौरान पवन कुमार ने दवाईयों के वितरण में पूरा सहयोग किया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news,
health news
शहर पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो गुत्थियां सुलझाने में कामयाबी हासिल की
डबवाली- स्थानीय शहर पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर चोरी की दो गुत्थियां सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरचरण पुत्र कृपाल सिंह निवासी सुरेशिया बस्ती हनुमानगढ़ जंक्शन के रूप में हुई है। शहर डबवाली पुलिस ने मुखबरी का जाल फैलाकर महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी को बीती 8 अगस्त को काबू किया। शहर डबवाली पुलिस ने कल 9 अगस्त को आरोपी को डबवाली अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया। रिमांड अवधी के दौरान पुलिस ने आरोपी गुरचरण की निशानदेही पर दोनों मामलों में चुराए हुए 27 कट्टे गेहंू व 3 कट्टे सरसों हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र से बरामद कर लिये हैं। आरोपी को आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news,
haryana पोलिसे
सोमवार, 9 अगस्त 2010
सिरसा में 22 अगस्त को आयोजित किया जा रहा जिलास्तरीय युवा सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सफल होगा--धर्मवीर नैन
डबवाली-सिरसा में 22 अगस्त को आयोजित किया जा रहा जिलास्तरीय युवा सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सफल होगा तथा विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला जिला की युवा शक्ति को इस अवसर पर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश देंगे साथ ही वर्तमान राजनीति घटनाक्रम से रूबरू करवाऐंगे।
यह बात युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन ने आज दोपहर बाद अनाज मण्डी स्थित इनेलो कार्यालय में आयोजित डबवाली हल्का के युवा इनेलो कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कही। श्री नैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवा इनेलो संगठन प्रदेश का महत्त्वपूर्ण संगठन है तथा युवाओं को नई दिशा विशेषकर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में देने में विशेष भूमिका निभा रहा है। पूर्व युवा जिला अध्यक्ष महावीर बागड़ी ने उपस्थित युवाओं से आग्रह किया कि वे जिलास्तरीय सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचकर युवा इनेलो संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं नवनिर्वाचित जिला परिषद् अध्यक्ष डॉ. सीता राम एवं वरिष्ठ इनेलो नेता राधे राम गोदारा विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा इस दौरान जननायक देवी लाल सेवादल के सदस्य अभियान के बारे में विचार विमर्श किया गया तथा उपस्थितजनों को विस्तारपूर्वक जानकारी सेवादल के बारे में प्रदान की गई।
इस अवसर पर युवा इनेलो अध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतां, शहरी इकाई अध्यक्ष दर्शन मोंगा, गुलजिन्द्र सिंह सोना, काला जापानी, विनय श्योराण, कुलदीप सिंह देसूजोधा उपाध्यक्ष पंचायत समिति, अजय सिंह बिश्रोई सकताख्ाड़ा, हरपाल नुहियांवाली, मनोज जोतांवाली, नरेन्द्र मल्हाण सरपंच औढ़ां, जयवीर पोटलिया, गुरप्रीत कुलार, विपिन मोंगा, गुरविन्द्र भोला, सोनू सेठी, गोल्डी बब्बर, राजपुरा, धेला राम सरपंच, मेवा सिंह सकताखेड़ा, अमनदीप, सुनील बांसल, मनका सेठी, पिं्रस जुनेजा, योगिता बिश्रोई, राजवन्त चोरमार, औम प्रकाश ढालिया व वरिष्ठ इनेलो कार्यकर्ता टेक चन्द छाबड़ा, कुलदीप सिंह जम्मू, प्रह्लाद राये, महावीर सहारण, गुरजीत सिंह पार्षद, लवली मैहता, गिरधारी बिस्सु, दलीप भाटी पैक्स चेयरमैन, कांशी राम लम्बी व दर्शन मान मौजूद थे।

ajay singh choutala,
dabwali news,
inld
एन्टीवॉयरल, डेंगू, मलेरिया व स्वायन फ्लू रोधक वण्डर डोज का दो दिवसीय शिविर 11 व12 अगस्त को
डबवाली-जिला सिरसा के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ से पैदा हुई विकट परिस्थितियों के चलते बीमारियों के फैलने का अन्देशा बढ़ गया है तथा चौमासा ऋतु के आरम्भ होते ही शुरू होने वाली बरसात के कारण मनुष्य के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता क्षीण होने के कारण रोगों का हमला तेज हो जाता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क शिविर 11 अगस्त बुधवार तथा 12 अगस्त वीरवार को प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक स्थानीय बठिण्डा रोड़ स्थित पाल होम्यो होस्पिटल व रिसर्च सैंटर पर लगाया जाऐगा। जिसमें एन्टीवॉयरल, डेंगू, मलेरिया व स्वायन फ्लू रोधक वण्डर डोज पिलाई जाऐगी। यह जानकारी देते हुए रिसर्च सैंटर के संचालक डॉ. श्रीमति राजिन्द्र कौर व डॉ. सुखपाल सिंह ने बताया कि इस चम्त्कारिक दवा को जर्मन को-हैबीटेशन मैथेड द्वारा तैयार किया जाता है। जो मानव संसाधन एवं स्वास्थ्य मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा खोज व प्रसार के लिए प्रमाणित है तथा पिछले तीन वर्षों के दौरान लगभग 25 हजार लोगों पर इस दवा का परीक्षण किया जा चुका है। जिसके काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news,
health news
सदस्यता लें
संदेश (Atom)