डबवाली (सुखपाल) हजकां में अगर किसी की रणनीति इस समय चल रही है तो वह कुलदीप बिश्नोई की नहीं बल्कि भजनलाल की रणनीति चल रही है। इसी के चलते ही भाजपा से तालमेल करने के लिए हजकां ने बसपा को साथ छोडऩे के लिए मजबूर किया। ऐसा राजनीतिक पर्यवेक्षकों का सोचना है।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार हरियाणा में आया राम गया राम के सूत्रधार चौ. भजनलाल स्वयं को राजनीति के पीएचडी कहते रहे हैं और उन्होंने अपनी इस दक्षता को प्रकट करते हुए चौ. देवीलाल के पास बहुमत होते हुए भी उसके विधायकों को अपने पाले में लाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही खेल भजनलाल खेलने जा रहे हैं।
कहा तो यह जाता है कि हजकां ने बसपा से तालमेल करके एक तीर से दो शिकार किये हैं। एक तो बसपा को बदनाम कर दिया की उसके नेता कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं और दूसरा उसके अच्छे कार्यकर्ताओं को अपने खेमें में खींचने में सफलता हासिल कर ली। परिणामस्वरूप बसपा में विद्रोह हो गया और वे अपने ही राज्य अध्यक्ष के खिलाफ खड़े हो गये।
अब हजकां का भाजपा से गठबंधन की चर्चा फैलाकर हजकां बनने के समय की हवा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राजनीतिक पर्यवेक्षक यह भी मानते हैं कि भाजपा के सहयोग से हजकां शहरों में अपना अच्छा स्थान बना सकेगी। लेकिन दूसरी ओर भाजपा नेताओं का बार-बार अकेला चलो का नारा देना और किसी भी पार्टी से किसी भी सूरत में गठबंधन न करने का राग अलापना हजकां से दूरी बनाये रख सकता है। अगर भाजपा, हजकां से समझौता भी करती है तो जनता में भाजपा की छवि उसी प्रकार धुंधली हो जाएगी। जिस प्रकार से बंसीलाल को धोखा देने के बाद भाजपा धरातल में ही धंस गई थी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों की माने तो भजनलाल लाल की वर्तमान रणनीति विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलाती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा और यह रणनीति क्या हजकां को सत्ता तक ले जाएगी। इस प्रश्न का उत्तर भी 22 अक्तूबर को घोषित विधानसभा चुनाव के परिणाम बताएंगे।
Young Flame Headline Animator
शनिवार, 5 सितंबर 2009
जीप ने महिला को कुचला
डबवाली (सुखपाल) गांव डबवाली में एक जीप दुर्घटना में चारा लेने जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
गांव डबवाली निवासी मूर्ति पत्नी सुखदेव सिंह ने बताया कि वह मूर्ति पत्नी श्रवण के साथ सिरसा रोड़ की ओर चारा लेने के लिए जा रही थी कि अचानक सिरसा की ओर से एक जीप उनकी ओर आई और इस जीप के पीछे ही एक और जीप थी जिसके साथ टोचन डाला हुआ था। टोचन अचानक टूट गया और जीप भी थोड़ा सा खिसक कर स्टार्ट हो गई। यह जीप जिसमें कोई भी आदमी नहीं था, सीधे मूर्ति देवी पत्नी श्रवण से टकराती हुई एक वहां खड़ी ट्रेक्टर-ट्राली से टकरा गई।
मूर्ति देवी के बाजू, टांग, सिर आदि पर चोटें आयीं और उसे तुरन्त दुर्घटना करने वाली जीप में डाल कर अस्पताल लाया गया।

इनेलो ने जारी की 42 प्रत्याशियों की सूची
डबवाली (sukhpal) इनेलो ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए आज 42 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इनेलो प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को थानेसर, पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू को पेहवा व पूर्व मंत्री जगदीश नैयर को होडल से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। उचानाकलां से ओमप्रकाश चौटाला चुनाव लड़ेंगे। पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत बादशाहपुर से, पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह बडशामी लाडवा से, पूर्व डिप्टी स्पीकर व पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा को भिवानी, पूर्व मंत्री श्रीमती कांता देवी को झज्जर व पूर्व विधायक बिशनलाल सैनी को रादौर से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व विधायक नफेसिंह राठी को बहादुरगढ़, पूर्व विधायक बलबीर सिंह बाली को मेहम, पूर्व विधायक श्रीमती स्वतंत्रबाला चौधरी को फतेहाबाद व कृष्ण गोपाल त्यागी को गन्नौर से इनेलो प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व विधायक कृष्ण पंवार इसराना से, पूर्व युवा इनेलो जिलाध्यक्ष नरेंद्र सांगवान घरौंडा से, पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य डा. अशोक कश्यप इंद्री से, मामूराम गौंदर नीलोखड़ी से, पार्टी के शहरी प्रधान राजूधानक खरखौदा से, पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल पानीपत शहर से इनेलो प्रत्याशी बनाए गए हैं। हिसार के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह गंगवा को नलवा से, पार्टी के जिलाध्यक्ष पदम जैन को सिरसा से व जिला पार्षद स. चरणजीत सिंह को कालांवाली से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व विधायक ज्ञानचंद ओड रतिया से, पूर्व विधायक व पार्टी के जिलाध्यक्ष निशान सिंह कम्बोज टोहाना से, पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह को यमुनानगर से और हलका प्रधान डा. कपूर सिंह नरवाल को बरौदा से इनेलो प्रत्याशी बनाया गया है। हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रदीप चौधरी को कालका, पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फूलसिंह बाल्मीकि को गुहला चीका से, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष अतुल मलिक को गोहाना, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल रघुबीर सिंह को बाढड़ा, पार्टी के भिवानी जिलाध्यक्ष मा. धर्मपाल ओबरा को लोहारू, कर्नल गजराज सिंह को तोशाम व पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शीला भ्यान को बरवाला व सीमा देवी को उकलाना से इनेलो प्रत्याशी बनाया गया है। सतीश नांदल को गढ़ी सांपला किलोई, पार्टी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य परमिंदर सिंह ढुल को जुलाना, हलकाध्यक्ष केहर सिंह रावत को हथीन, आजाद बाल्मीकि को बवानीखेड़ा, नागाराम बाल्मीकि कलानौर, पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य रामसिंह कोडवा को नारायणगढ़, शशिबाला तेवतिया को पिरथला व पिरथी सिंह नंंबरदार कालवन को नरवाना से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।

3014 केन्द्र संवेदनशील घोषित
डबवाली (sukhpal) विधानसभा चुनावों के लिए हरियाणा चुनाव कार्यालय ने केंद्र सरकार से 125 कम्पनियों की मांग की है। चुनावों को पूरी तरह सुरक्षित निष्पक्ष व सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटाए जाने के लिए प्रदेश भर में अतिरिक्त सुरक्षाबल की जरूरत महसूस की गई है। हरियाणा के चुनाव आयुक्त सज्जन सिंह ने आज बताया कि प्रदेश में कुल 12894 मतदान केंद्रों में से 3014 केंद्रों को संवेदनशील अथवा अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात करने के लिए केंद्र सरकार से 125 कम्पनियों की मांग की गई है। आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है तथा सभी राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और आम जनता से चुनाव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाने में सहयोग देने की अपील की है।
चीनी का अवैध स्टॉक बरामद
औढ़ां (sukhpal) कुछ व्यापारी मुनाफा कमाने के चक्कर में चीनी की जमाखोरी करने में लगे हुए हैं, जबकि सरकार ने चीनी की जमाखोरी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बकायदा जिला प्रशासन ने जमाखोरी पर लगाम कसने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया हुआ है। बावजूद इसके लालच के वशीभूत अनेक व्यापारी अपनी कारगुजारी से बाज नहीं आ रहे। ओढां के गांव घुक्कांवाली में पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने एक घर से चीनी का अवैध भण्डारण पकड़ा है। इस घर से पुलिस ने 113 क्ंिवटल चीनी का स्टॉक कब्जे में लिया है। भण्डारण करने वाले व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ओढां पुलिस को आज सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि गांव घुक्कांवाली स्थित एक खाली मकान में कालांवाली स्थित फर्म सिंगला करियाना स्टोर के संचालक ने चीनी का अवैध भण्डारण किया हुआ है। पुलिस ने यह सूचना कालांवाली के खाद्य एवं आपूर्ति निरिक्षक कृष्ण जांगड़ा व ओढां के खाद्य एवं आपूर्ति निरिक्षक राजदीप को दी। इन दोनों अधिकारियों ने यह सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मार दिया। छापे में मकान से 113 बोरी चीनी की बरामद हुई। सहायक जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अशोंक बंसल ने बताया कि सिंगला करियाना स्टोर द्वारा विभाग की बगैर इजाजत के चीनी की जमाखोरी की हुई थी। उन्होंने बताया कि बरामद चीनी को विभाग द्वारा जब्त कर फर्म संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वृद्ध का शव नहर से मिला
डबवाली (sukhpal) गांव मिठड़ी से तीन दिन पूर्व घर से गये एक वृद्ध का शव वीरवार को गांव खुईयांमलकाना की भाखड़ा नहर में तैरता हुआ पुलिस को मिला। मिठड़ी निवासी राजा सिंह ने बताया कि उसका पिता गुरदेव ङ्क्षसह पुत्र चेतन सिंह तीन दिन पूर्व घर से यह कहकर गया था कि वह डबवाली से दवाई लेने के लिए जा रहा है। लेकिन इसके बाद वापिस नहीं लौटा। उन्होंने रिश्तेदारी और यहां-तहां उसकी खोज की। लेकिन नहीं मिला। वीरवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि गुरदेव का शव खुईयांमलकाना की नहर में तैर रहा है। वे मौका पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौका पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही करते हुए डबवाली सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उसके वारिसों को सौंप दिया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)