Young Flame Headline Animator
शनिवार, 11 सितंबर 2010
निवासी कच्ची गली व हाईटेंशन तारो से परेशान
डबवाली-- स्थानीय वार्ड नम्बर 8 की टॉवर वाली गली के निवासी लखविन्द्र, रविन्द्र, जगविन्द्र, सुखविन्द्र, कुलविन्द्र, बबलु, मनोज, सुनील, एडवोकेट भूपिन्द्र, एडवोकेट अशोक ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी गली कच्ची है तथा जगह-जगह उसमें खड्ढे बने हुए हैं तथा बारिश के दिनों में उनका इस गली से निकलना मुश्किल हो जाता है। जबकि उनके आस-पास की सभी गलियां पक्की बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी गली में बिजली की हाईटेंशन तारें भी नीचे झुकी हुई हैं तथा गली में तीन गोदाम भी बने हुए हैं। जिसके चलते भारी वाहनों के आने जाने से खत्तरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी गली में तीन-चार प्लॉट खाली पड़े हैं। जिनमें अक्सर अवारा व बीमार पशु आकर बैठे रहते हैं। जिससे गली में आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है आज प्रात: भी एक बीमार गाय खाली प्लॉट में मिली। जिसकी सूचना उन्होंने गौशाला प्रबन्धक समिति को दी है ताकि उसका उपचार हो सके। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि सभी समस्याओं को लेकर वह सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से मिलकर कई बार अवगत करवा चुके हैं परन्तु उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। गली वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी गली को पक्का करवाया जाए ताकि वह नारकीय जीवन जीने से बच सकें।
मुस्लिम समुदाय ने ईद मुबारक मनाई
डबवाली -आज ईद के पावन पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों
ने स्थानीय रेल्वे लाईन के समीप जामा मस्जिद में 30 रोजा रमजान उल मुबारक का महीना पूरा होने पर ईदउल फितर की नमाज बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से अता की। इस अवसर पर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से आए ईमाम मोहम्मद शफीक ने नमाज पढ़ी और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी तथा बच्चों व महिलाओं ने भी एक-दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद कही। स्थानीय जामा मस्जिद के प्रधान मौहम्मद सलीम ने बताया कि ईद के पावन अवसर पर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष ईद के अवसर पर मुस्लिम परिवार के लोगों द्वारा 30 रूपये प्रति सदस्य के हिसाब से फितराना एकत्रित किया जाता है। जोकि गरीब परिवारों में वितरित किया जाता है। मुरादाबाद से आए ईमाम मौहम्मद शफीक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को 30 रोजा रमजान उल मुबारक महीना पर नमाज अता करनी चाहिए और यह पावप पर्व भाईचारे के रूप में मनाया करें। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। इस मुबारक अवसर पर मुस्लिम इम्तजामिया कमेटी के सदस्य लाला खान, सैफऊल सलाम, खुशी मौहम्मद, सुलेमान खान, दिलशाद खान व मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग उपस्थित थे।

लेबल:
ईद,
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)