
डबवाली में इस समय दो गौशालाएं बनी हुई हैं जिनमें कितनी ही बेसहारा गऊओं को आश्रय मिला हुआ है। इन गौशालाओं में करीब 1200 गाय रह रही हैं। इन गौशालाओं की गाय रखने की क्षमता करीब इतनी ही है। इस कारण से शहर में बेसहारा होकर घूमने वाली सैंकडों गऊओं को यहां आश्रय नहीं दिया जा सकता। इसके अलावा गऊओं के पालन पोषण पर होने वाले खर्च को लेकर भी आर्थिक अभाव से जूझ रही गौशालाएं बेसहारा गऊओं को आश्रय देने से कतराती हैं।