डबवाली- स्थानीय वार्ड नम्बर 6 में स्थित एक घर में पड़े टेबल फैन में करन्ट आने से परिवार की छोटी बच्ची सहित तीन महिलाऐं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कबीर बस्ती निवासी 62 वर्षीय महिला कस्तूरी देवी पत्नी दिवान चन्द अपने घर में साफ सफाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने कमरे में रखे टेबल फैन को हाथ से पीछे हटाने का प्रयास किया तो अचानक उनके हाथ में बिजली के करन्ट से तेज झटका लगा और टेबल फैन उनके ऊपर गिर गया तभी कमरे में बैठी उनकी बड़ी बेटी रेखा तथा छोटी बेटी सोनू ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो वह दोनों भी करन्ट की चपेट में आ गई। यह सब देखकर कस्तूरी देवी की 5 वर्षीय दोहती सुनैणा रोते-रोते उनके पास आई और उस मासूम को भी करन्ट ने नहीं बख्शा। घर के सामने खड़े उनके पड़ोसी औम प्रकाश तथा नरेश कुमार उर्फ नेशी ने उन्हें करन्ट की चपेट में देखा तो नेशी ने समझदारी तथा साहस का परिचय देते हुए ट्रसंस्फार्मर से मेन लाईन ही काट दी। तब जाकर उन्हें करन्ट से छुटकारा मिला। इतने में आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने करन्ट लगने से घायल हुई महिलाओं तथा बच्ची को स्थानीय सिविल हस्पताल में उपचर हेतु दाखिल करवाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उपचार चल रहा था तथा सभी घायलों की हालत स्थित थी।
Young Flame Headline Animator
गुरुवार, 22 जुलाई 2010
वातवारण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तीसरे वनमहोत्त्सव का आयोजन
डबवाली-वातवारण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कृत संकल्प संस्था वरिष्ट नागरिक कल्याण संघ ने अपने दिवंगत आजीवन सदस्य डा. तारा चन्द की याद में तीसरे वनमहोत्त्सव का आयोजन गांव सांवत खेड़ा के राजकीय मिडल स्कूल के प्रांगण में गत दिवस किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि गांव के सरपंच रणजीत सिंह सांवतखेड़ा ने पौधा रोपित कर किया। संस्था सदस्यों उपस्थित महिला पंचों, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने लगभग 500 पौधे रोपित किए तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षाविद् आत्मा राम अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में प्रेरित करते हुए कहा कि सुखमय जीवन जीने के लिए तथा निरोगी काया के लिए पौधों की दोस्ती कभी दगा नहीं देती अपितु व्यक्ति को साहसी तथा परोपकारी जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि पौधों को संरक्षित करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए और पौधों से मिलने वाले नाना प्रकार के लाभों को ध्यान रखते हुए उन्हें काटना नहीं चाहिए। वृक्षों से मिलने वाली छाया जहां मुसाफिरो को आराम देती है, वहीं पौधे हमें आक्सीजन देते हैं और भूमि की उर्वरा श्क्ति को भी बनाए रखते हैं। सरपंच रणजीत सिंह सांवतखेड़ा तथा सतीश जग्गा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर गुरतेज सिंह धालीवाल ने 1100 रूपये तथा मिस्त्री इकबाल सिंह ने स्कूल को एक पंखा देने की घोषणा की। प्रधान सहजींद्र सिंह भाटी ने सभी आए हुए मेहमानों का अभिनन्दन किया तथा संस्था के सचिव शशिकांत श्र्मा ने आए सभी मेहमानों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा लगाए गए पौधों की रक्षा करने तथा उन बच्चों को सम्मानित करने का आह्वान किया जो पौधों को पाले पोंसेगे तथा उनकी रक्षा करेंगे। कार्यक्रम के प्रकल्प अधिकारी शुगन सिंह ने अथक प्रयासों से इस कार्यक्रम को सफल बनाया तथा सभी सदस्यों ने उनका आभार प्रकट किया।
लेबल:
डबवाली समाचार,
प्रदूषण मुक्त,
वातवारण,
dabwali news
इंडियन नेशनल लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए पूरी ताकत झोंकी
डबवाली - जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए
स्थानीय विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला के दिशा-निर्देशानुसार इंडियन नेशनल लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। यह जानकारी देते हुए इनेलो के कार्यालय प्रभारी प्रह्लाद राय तथा टेक चन्द छाबड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए आज नई अनाज मण्डी स्थित इनेलो कार्यालय के सामने से वाहन रवाना किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, राधे राम गोदारा, महावीर सहारण, पार्षद गुरजीत सिंह, गुरचरण नम्बरदार, दर्शन मान, डॉ. गिरधारी लाल गर्ग, सर्वजीत मसीतां, बलदेव गर्ग, लभु सेठी, दर्शन मोंगा, पार्षद लवली मैहता, नरेश मित्तल, अमनदीप, कुलदीप सिंह जम्मू, राजा पेंटर, सन्दीप गंगा, अशोक कुमार, खेम चन्द छाबड़ा, गिरधारी बिस्सु, सुभाष मित्तल, रणवीर राणा, पुष्पा दैड़ान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेबल:
डबवाली समाचार,
बाढ़ प्रभावित,
dabwali news
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा सेवा भारती ने बाढ़ राहत समिति बनाई
डबवाली-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा सेवा भारती की एक संयुक्त बैठक गत दिवस स्थानीय सिन्दूरी हनुमान मन्दिर के प्रांगण में नगर संघचालक सन्तोष दुआ तथा सेवा भारती के प्रधान राज गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला सिरसा में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ से हुए नुक्सान पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया तथा बाढ़ पीडि़तों तथा अपने घरों से पलायन कर शरणार्थी हुए लोगों के बचाव के लिए बाढ़ राहत समिति बनाई गई। जिसका संयोजक सेवा भारती के कर्मठ सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा को बनाया गया। यह जानकारी देते हुए सेवा भारती के सचिव सतीश अग्रवाल ने बताया कि इस आपदा से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन जन साधारण के सहयोग के बिना इस प्राकृतिक आपदा पर काबू पाना असम्भव है। इसलिए संघ तथा सेवा भारती की ओर से श्री शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार तथा शनिवार को बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ शहरवासियों से सहयोग राशि तथा कच्चा राशन जिसमें आटा, दाल, चावल, चीनी, चायपत्ति आदि का संग्रहन किया जाऐगा तथा रविवार के दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों में वितरित किया जाऐगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार की प्रात: संघ तथा सेवा भारती से जुड़े सभी सदस्यों के घरों से पक्का भोजन (जिसमें 10-15 रोटी, सूखी सब्जी तथा अचार) एकत्रित कर बाढ़ पीडि़तों में बांटा जाऐगा। सेवा भारती के प्रधान राज गर्ग ने जन साधारण से आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करें ताकि इस आपदा से निपटा जा सकें। इस अवसर पर औम धमीजा, राजन सुन्धा, औम प्रकाश अरोड़ा, विजय कामरा तथा सुदेश आर्य उपस्थित थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)