डबवाली-आज गोपाष्टमी है अर्थात गौपूजन का दिन। माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। जो मनुष्य गौ सेवा करता है वह संपूर्ण संसारिक व परलौकिक सुखों को प्राप्त करता है। उसे सभी तीर्थों का पुण्य भी प्राप्त होता है।डबवाली में इस समय दो गौशालाएं बनी हुई हैं जिनमें कितनी ही बेसहारा गऊओं को आश्रय मिला हुआ है। इन गौशालाओं में करीब 1200 गाय रह रही हैं। इन गौशालाओं की गाय रखने की क्षमता करीब इतनी ही है। इस कारण से शहर में बेसहारा होकर घूमने वाली सैंकडों गऊओं को यहां आश्रय नहीं दिया जा सकता। इसके अलावा गऊओं के पालन पोषण पर होने वाले खर्च को लेकर भी आर्थिक अभाव से जूझ रही गौशालाएं बेसहारा गऊओं को आश्रय देने से कतराती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें