डबवाली- उपमण्डल के गांव औढ़ां में स्थित माता हरकी देवी महाविद्यालय में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यूाि फैस्टीवल में स्थानीय राजकीय महाविद्यालय की टीम ने सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. राकेश भाटी के नेतृत्व में 8 सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। जिसमें से 6 प्रतियोगिाओं में जीत का परचम लहराया। महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के होनहार छात्र गोपाल दास ने अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया। महावद्यिालय के प्राचार्य डॉ. पवन गर्ग, प्राध्यापकगण तथा महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित अनुभव करते हुए गोपाल दास व उसके अभिभावकों को बधाई दी है।
Young Flame Headline Animator
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 9 अक्टूबर 2010
बुधवार, 14 जुलाई 2010
26 शोधार्थियों को पीएच.डी. डिग्री प्रदान करने के लिए योग्य घोषित किया
चंडीगढ़, 14 जुलाई-कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के परीक्षा नियन्त्रक श्री यशपाल गोस्वामी ने बताया कि 26 शोधार्थियों को पीएच.डी. डिग्री प्रदान करने के लिए योग्य घोषित किया गया है। जिन विद्यार्थियों को चयनित किया गया है उनमें लोक प्रशासन विभाग से अनूप सिंह, समाजशास्त्र विभाग से कदम इबोतोम्बी सिंह एवं कुलदीप सिंह, एजूकेशन विभाग से बलजिंद्र सिंह, कंवर शक्ति सिंह, एवं स्वैन बैशनब चरन, फिजिकल एजूकेशन से प्रवीन कादयान, राजेश बूरा एवं प्रवीन कुमार, विधि विभाग से जगत सिंह चांदपुरी, जगदीश चन्द्र खेत्रपाल एवं विजय कुमार, संगीत विभाग से ज्योतसना, संस्कृत विभाग से प्रयाग दत्त शर्मा, पंजाबी विभाग से मंजीत कौर, हिन्दी विभाग से नूतन, विनोद कुमार एवं सोनिका, प्रबन्धन विभाग से रचना एवं स्मृतिधर, टूरिज्म एवं होटल मैनेजमेंट से संदीप मलिक, भौतिकी विभाग से विनोद कुमार, भू-भौतिकी से सुमेर चोपडा, कम्प्यूटर सांईस एवं एप्लीकेशन विभाग से अशीष जौली, जियोलोजी विभाग से नरेश कुमार एवं बायो-टैक्रोलोजी विभाग से राकेश कुमार शामिल हैं।
लेबल:
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,
dabwali news,
kuk
सदस्यता लें
संदेश (Atom)