
मुंबई में आयोजित 11वें मुंबई फिल्म महोत्सव में अमिताभ बच्चन के साथ प्रिटी जिंटा। समारोह में सदी के महानायक अमिताभ को हिंदी सिनेमा में 40 साल पूरा करने के लिए सम्मानित किया गया। महानायक के बालीवुड में 40 साल पूरे महानायक अमिताभ बच्चन के फिल्मी सफर का चालीस साल शनिवार को पूरा हो जाएगा। उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी सात नवंबर 1969 को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कुछ खास नहीं चली। 1971 में उनकी फिल्म आनंद आई, जिसे बाक्स आफिस पर अपार सफलता मिली। 1973 में आई फिल्म जंजीर से उनकी पहचान एंग्री यंग मैन के रूप में बनी और इसके बाद उन्होंने करियर में पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें