आज के सपने कल की हकीकत
डबवाली -सेंट जोसफ हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। आज
इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित करते हुए डा. मनमीत गुलाटी ने कहा कि उसी के सपने हकीकत का रूप लेते है जो अनुशासन में रह कर समय का सदुपयोग करते है और सही दिशा में आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में अध्यापकों, अभिभावकों और मित्रों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि वे आज गर्व के साथ जिस प्लेटफार्म पर खड़े है उसमें उनके माता पिता के साथ उनके अध्यापकों का भी उतना ही योगदान है। विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की राह दिखाते हुए उन्होंने कहा कि सपने भी देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए समर्पण भाव व जोश से जुट जाना चाहिए। जीत उसकी की होती है जो आगे बढ़ते है।
युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जिन युवाओं में आत्मविश्वास की कमी होती है और बुरी संगत का शिकार हो, वे इन तरह की बुरी लतों का शिकार हो जाते है जो उनके जीवन को तबाही की ओर मोड़ और तो ले ही जाती है उनके परिजनों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी दाव पर लग जाती है। जो समाज और देश दोनों के लिए खतरनाक है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ के आंदोलन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसे समाप्त करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और अभिभावकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सहयोग की भी उतनी ही आवश्यकता है।विद्यालय के प्राचार्य फादर पेक्सीकों गोलसेल्विस ने विद्यालय की प्रगति और भवि

चित्र-1- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के बच्चे।
चित्र -2- मुख्यातिथि के पुरस्कार देते हुए फादर ऐल्बट।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये
जवाब देंहटाएं