IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के गगनभेदी नारों के बीच समस्त बिजली बोर्ड कर्मचारी पूरे दिन हड़ताल पर रहे

डबवाली- हुड्डा सरकार मुर्दाबाद, लुटेरों का टोला मुर्दाबाद, हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के गगनभेदी नारों के बीच समस्त बिजली बोर्ड कर्मचारी पूरे दिन हड़ताल पर रहे। बिजली कॢमयों ने दी चेतावनी-अगर हमारी मांगे शीघ्र ही न मानी गई तो आन्दोलन को तेज कर दिया जाऐगा तथा सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाऐगी। बिजली बोर्ड कार्यालय के समक्ष हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्त्व कर रहे बिजली बोर्ड के यूनिट प्रधान केवल कृष्ण व सर्कल सचिव औम प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त हड़ताल हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी ज्वाईंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बिजली कर्मचारियों की मांगे न मानकर कर्मचारियों को आन्दोलन करने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हरियाणा सरकार द्वारा विगत में पानीपत व गुडग़ांवा सर्कल के जिन विभागों का निजीकरण किया गया है उनको तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। बिजली निगमों में लम्बे समय से वर्क लोड के अनुसार के पदों के पुर्नगठन का कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। ठेका प्रणाली बन्द की जाए तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा उन्हें न्यूनतम वेतन के साथ - साथ सभी सुविधाऐं प्रदान की जाऐं। ड्यूटी पर मृत्यु होने के उपरान्त उसके नजदीकी आश्रित को दस लाख रूपये का मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर मनोज शर्मा, चन्द भान नेहरा, जोगिन्द्र सैनी, जसविन्द्र कुमार, राम किशन, विजय पाण्डे, जगदीश मैहता, गुरबख्श जेई, राज कुमार, हवा ङ्क्षसह सहित यूनियन के अनेक कर्मचारी मौजूद थे। वैकल्पिक व्यवस्था-रितेश जैन एसडीओ हिसार तथा दीवान चन्द विजीलैंस हिसार ने अपने संयुक्त ब्यान में कहा कि बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनज़र निगम के अधिकारियों ने बिजली व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए उनकी नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि हड़ताल का समर्थन करते हुए विरोध स्वरूप वह काले बिल्ले लगाकर कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त एक्सियन बीके रंजन तथा एसडीओ गुलशन वधवा भी काले बिल्ले लगाकर हड़ताल में शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER

web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP