सरसा (यंग फ्लेम) अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया है कि जिले में हाल ही में हुए मर्डर के एक केस में 30 लाख रुपये की रिश्वत ली है। इस बात के उनके पास पुख्ता सबूत है। वे आज हिसार रोड स्थित गुंबर फार्महाउस में पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सिरसा एसपी को सबसे ईमानदार एसपी बताते हैं जबकि हकीकत इसके उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के एक मामले में एसपी ने 30 लाख रुपये की रिश्वत ली है। यह राशि किस व्यापारी ने और किस बैंक के खाते से निकालकर एसपी तक पहुंचाई, इसके उनके पास पुख्ता सबूत है। अभय सिंह ने कहा कि एसपी के सुस्त रवैये के कारण जिले में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती, छीना-झपटी की घटनाएं हो रही हैं और एसपी आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम गठित करने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला छाड़ रहे हैं। बाबा रामदेव द्वारा कल से प्रस्तावित सत्याग्रह के बारे में चौटाला ने कहा कि बाबा की मांग जायज व देशहित में है, इनेलो बाबा के इस आंदोलन का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ रामदेव का अभियान अच्छा है। हरियाणा में भी इनेलो कांग्रेस की पोल खोलने के लिए जनजागरण अभियान चला
रही है।
Young Flame Headline Animator
शुक्रवार, 3 जून 2011
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें