सिरसा-पंजाबी सत्कार सभा ने हरियाणा में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा दिये जाने वाली सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन को व्यावहारिक तौर पर लागू करने की मांग की है। सभा के प्रधान प्रदीप सचदेवा तथा महासचिव भूपिन्द्र पन्नीवालिया ने संयुक्त रूप से कहा कि पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा दिये जाने से सम्बन्धित हरियाणा सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन को जारी किये हुए लगभग एक साल होने को है लेकिन इसे लागू करने की प्रक्रिया की प्रगति ना के बराबर है। दोनों पंजाबी नेताओं ने कहा हरियाणा के पंजाबी भाषी लोग मुख्यमंत्री द्वारा नोटिफिकेशन जारी किये जाने के समय से ही इसे व्यावहारिक तौर पर लागू किये जाने की बाट जोह रहे हैं लेकिन अभी तक सरकारी तंत्र से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक कहीं भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है जिससे यह संकेत मिले कि हरियाणा सरकार पंजाबी भाषा को वास्तव में ही दूसरी भाषा के तौर पर लागू करने के प्रति ईमानदार है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार द्वारा इस बाबत कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सभा जन आंदोलन आरम्भ करने के बारे विचार करेगी। दोनों नेताओं ने कहा कि सभा द्वारा स्थानीय चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में अलग से पंजाबी विभाग स्थापित करने की मांग भी लम्बे समय से की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा इस सम्बन्ध में राज्य सरकार को लिख देने की बात कही गई है, जिस पर भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने राज्य सरकार को उपरोक्त मांगें शीघ्र-अतिशीघ्र स्वीकार करके व्यावहारिक रूप देने की मांग की अन्यथा सरकार को जन आंदोलन का सामना करने के लिये तैयार रहने की चेतावनी दी।
Young Flame Headline Animator
पंजाबी सत्कार सभा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पंजाबी सत्कार सभा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 17 नवंबर 2010
रविवार, 24 अक्टूबर 2010
लायंस क्लब सिरसा एक्टिव द्वारा लगया गया एक्युप्रशेर कैंप आज समाप्त
सिरसा- लायंस क्लब सिरसा एक्टिव द्वारा स्थानीय बे ब्लाक में लगया गया एक्युप्रशेर कैंप आज समारोह पूर्वक समाप्त हो गया जिसमे पंजाबी सत्कार सभा के प्रधान प्रदीप सचदेवा ने बतोर मुख्य अतिथि शिरकत की. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रदीप सचदेवा ने कहा वर्तमान युग में जिस प्रकार बिमारियों ने प्रत्येक व्यक्ति को घेर रखा है और हर कोई दवाइयों के पीछे दौड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है ऐसे में हमारे देश में पुरातन काल से प्रचलित पद्दतियां प्रभावशाली विकल्प साबित हो रही हैं,उन्होंने लायंस क्लब सिरसा एक्टिव द्वारा लगये गये इस कैंप को इसी कड़ी में लगाया गया शिविर बताया और कहा कि क्लब के इस प्रयास को वे भारतीय चिकित्सा विधि के प्रति चेतना फ़ैलाने वाला महत्वपूर्ण काम मानते हैं. उन्होंने इस अवसर पर क्लब के प्रधान लक्की कटारिया ने बताया कि एक सप्ताह चले इस कैंप में सैंकडों लोगो ने लाभ उठाया है और बिना दवा के स्वस्थ रहने के प्राकृतिक तरीको को सीखा है. उन्होंने कहा कि इस कैंप में महिलाओं कि संख्या अधिक रही है और क्लब सदस्यों के सहयोग से नगर के लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर वे बेहद सकून क अनुभव कर रहे हैं. उन्होंने हनुमानगढ़ से पधारे एक्युप्रशेर विशेषज्ञ डाक्टरों के प्रति विशेष तौर पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके बिना इस कैंप के आयोजन की वे कल्पना भी नहीं कर सकते थे.उन्होंने क्लब सदस्यों क उनके सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया. इस अवसर पर उपस्तिथ पूनम चुघ,राज रानी,शांति देवी,सूरज बहन,उषा रानी,शीतल वर्मा,इन्द्रा अरोरा और हरभगवान ने बताया के उन्होंने पिछले सात दिनों तक इस कैंप में से अपना उपचार करवाया है और उन्हें इसका काफी लाभ हुआ है.समापन समारोह के अंत में मुख्यतिथि प्रदीप सचदेवा ने चिकित्सको और सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये.इस अवसर पर क्लब सचिव एम् प़ी अग्रवाल,कोषाध्यक्ष विजय मेहता,चरित्र नारंग,सुरिंदर गाबा,मुकेश टुटेजा ,पंकज गुप्ता,राजेश नरूला सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्तिथ थे.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)