जींद , 23 जनवरी :भाषा: घने कोहरे के कारण आज हरियाणा के जींद जिले के हथो गांव के निकट एक सूमो गाड़ी के एक दूध के टैंकर से टकरा जाने से सूमो में सवार छह महिलाओं और एक बच्ची :5: सहित आठ लोगों की मौत हो गई । दुर्घटना में अन्य नौ महिलाएं और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए जींद पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन ने बताया कि गांव शेरूखेड़ी :कैथल: की महिलाएं और बच्चे जीप में सवार होकर कल हिसार जिले के गांव मनमौरी में पूजा के लिए गए थे। आज ये लोग पूजा अर्चना के बाद वापस लौट रहे थे । सुबह करीब आढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर स्थित हथो गांव के निकट दूध के टैंकर से सूमो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में सूमो चालक सतीश की भी घटनास्थल पर ही मीैत हो गई।
मरने वालों की पहचान ज्ञानवती, ओमवती, सरोज, नरेशी, रेखा, सुदेश और पांच वर्षीय बच्ची इशू के रूप में हुई है। दुर्घटना में नौ महिलाएं और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के नरवाना के अस्पताल पहुंचाया गया और गंभीर रूप से घायल लोगों को रोहतक भेज दिया गया है।
बालन ने बताया कि टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें