डबवाली (सुखपाल)-डबवाली-मलोट रोड़ सड़क मार्ग पर स्थित बादल वर्कशॉप के सामने हुए सड़क हादसे में मोटरसाईकिल व कार की भिड़न्त में दो युवक घायल हो गए। हादसे की मिली जानकारी अनुसार पंजाब क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बनवाला निवासी मलूक सिंह पुत्र जंगीर सिंह एवं रघुवीर सिंह पुत्र कर्म सिंह बीती देर सायं अपने मोटरसाईकिल द्वारा अपने गांव जा रहे थे कि सड़क पर उनके आगे जा रही एस्टीम कार में आकस्मात तकनीकी खराबी के चलते कार रूक गई। इससे पहले की मोटरसाईकिल चालक कुछ समझ पाते कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके फलस्वरूप दोनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही जन सहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना अन्य सदस्यों को लेकर ऐम्बूलैंस सहित घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों घायल युवकों को निकट के एक निजी हस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया। जहां मलूक सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए सिटी स्कैन हेतु बठिण्डा रैफर कर दिया गया। वहीं दूसरे युवक रघुवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के पश्चात डिस्चार्ज कर दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें