डबवाली-गत सायं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की कार्यकारणी की आपात् बैठक बुलाई गई। जिसमें 1 अक्तूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध/वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर प्रशासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 10 में से संघ के 5 सदस्यों को सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा नि:स्वार्थ सेवा में तल्लीन सदस्यों के कार्यों की भरपूर प्रशंसा भी की गई तथा उपमण्डलाधीश द्वारा संघ के कार्यों की गई शलाघा का भी वर्णन किया गया। संघ के अध्यक्ष सहजिन्द्र सिंह भाटी, सचिव शशीकांत शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान शिक्षाविद्द एवं सेवानिवृत प्रधानाचार्य गुरूनानक कॉलेज आत्मा राम अरोड़ा, पोस्ट मास्टर चिमन लाल मिढा एवं नत्थू राम अग्रवाल को उनके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु समय-समय पर किए जाने वाले कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिक्रयोग है कि संघ की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुचारू चलाने, उन्हें यथा सम्मान देने व दिलवाने के लिए उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीष नागपाल का ध्यान आकर्षित किया था। जिसमें विशेष रूप से चिकित्सा सहायता, गैस बुङ्क्षकग, बैंङ्क्षकग के साथ-साथ रेलवे आदि में आरक्षण हेतु विशेष कोटे की आवश्यकता की ओर तथा शहर में सुविधा युक्त पार्कों की ओर भी ध्यान दिलाया था। इस अवसर पर संघ के सदस्य बहादर ङ्क्षसह कूका की पुस्तक 'कूके की कूक' के लिए प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की गई। कूका ने इस अवसर पर अपनी पुस्तक की मार्मिक कविताओं का पाठ कर सदस्यों को भाव-विभोर कर दिया। संघ की ओर से पुस्तक को अच्छे पाठकों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान आत्मा राम अरोड़ा ने पुन: संघ के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि वृद्ध वे नहीं जो 60 वर्ष के हो गए हैं बल्कि जो जीवन में अनुभव ग्रहण करता है और उसे सेवा के रूप में बांटता रहता है। वही वृद्ध एवं वरिष्ठ है। संघ सदैव आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करने तथा वृद्धों की समस्याओं को उचित विधि से दूर करने तथा वृद्धों के स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सचिव शशीकांत शर्मा द्वारा संघ की आज तक उपलब्धियों तथा क्रिया-कलापों पर प्रकाश डाला तथा आगामी योजनाओं का वर्णन किया। जलपान के साथ ही सभा का समापन हुआ। संघ की ओर से सदस्य प्रेम खुराना जी के माता जी के निधन पर आत्मिक शांति हेतु दो मिनट का मौन भी रखा गया।
Young Flame Headline Animator
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें