IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

अजय सिंह चौटाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अजय सिंह चौटाला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 जुलाई 2010

लोगों की दुर्दशा के लिए प्रदेश सरकार व प्रशासन की नालायकी और कुप्रबन्धन पूरी तरह से जिम्मेदार--चौटाला

चंडीगढ़,12 जुलाई: इनेलो ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा अभी तक कोई राहत व सहायता न पहुंचाए जाने और पीडि़त लोगों को प्रकृति के रहमोकर्म पर छोड़े जाने की तीखी आलोचना करते हुए सरकार से लोगों को तुरन्त राहत सामग्री व सहायता पहुंचाए जाने की मांग की है। इनेलो के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विधायक दल के उपनेता शेर सिंह बडशामी, पूर्व कृषि मन्त्री जसविंदर सिंह संधू व इनेलो के जिला प्रधान बूटा सिंह लुखी सहित पार्टी नेताओं के साथ कुरुक्षेत्र जिले के पेहवा, थानेसर और शाहबाद इलाके के बाढ़ प्रभावित करीब बीस गांवों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इससे पहले रविवार को अजय सिंह चौटाला ने पार्टी नेताओं के साथ बाढ़ से प्रभावित कैथल व गुहला-चीका क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया था। इनेलो नेता इसके बाद अम्बाला जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
अजय सिंह चौटाला ने कहा कि लोगों की दुर्दशा के लिए प्रदेश सरकार व प्रशासन की नालायकी और कुप्रबन्धन पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सरकार व प्रशासन की ओर से अभी तक कोई राहत सामग्री व मदद नहीं प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सब जगह सरकार व प्रशासन पूरी तरह से पंगु साबित हुआ है और आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और पूरी तरह से जंगलराज है। इनेलो विधायक ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं, स्थानीय गैर सरकारी संगठनों व इनेलो कार्यकत्र्ताओं द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जी-जान से मदद की जा रही है लेकिन कहीं भी सरकार की तरफ से कोई प्रयास नजर नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की लाखों एकड़ फसलें न सिर्फ तबाह हो गई हैं बल्कि पशुओं के लिए चारा तक नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत देना तो दूर अभी तक सरकार व प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी पीडि़त लोगों की सुध लेने व उनका हालचाल पूछने भी नहीं पहुंचा।
इनेलो के प्रधान महासचिव ने कहा कि जिन गांवों व कॉलोनियों में पांच-पांच, छह-छह फीट पानी भर गया था अब जैसे ही वहां से पानी उतरना शुरू हुआ है तो कहीं अनाज सड़ रहा है तो कहीं बाढ़ से जानवरों की मौत होने से दूर तक बदबू फैली हुई है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ बीमारियां फैलने का गम्भीर खतरा पैदा हो गया है बल्कि लोगों को पीने के लिए साफ पानी भी नहीं मिल पा रहा। सरकार ने अभी तक बिजली व्यवस्था को सुचारू करने व लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया और जिन बस्तियों में बदबू फैल रही है वहां पर बीमारियां रोकने के लिए कोई दवाई वगैरह भी नहीं छिड़काई जा रही। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरन्त राहत व सहायता सामग्री पहुंचाए जाने, बीमारियां फैलने से रोकने के लिए विशेष चिकित्साशिविर चलाए जाने और पशुओं के लिए चारे का बंदोबस्त किए जाने की भी मांग की है।
अजय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार ने अगर समय रहते ड्रेनों, रजबाहों व बरसाती नालों की साफ-सफाई और बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी आपदा प्रबन्धन तैयारियां की होती तो लोगों को होने वाले इस नुकसान से बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सरकार की नालायकी के कारण ही अम्बाला व कुरुक्षेत्र में बाढ़ आने के बाद अन्य जिलों में कोई जरूरी पूर्व प्रबन्ध नहीं किए गए और जिसके चलते कैथल, फतेहाबाद व सिरसा जिले भी बाढ़ की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम व भारी बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए सरकार को प्रदेश के अन्य जिलों में भी पहले से बचाव व राहत सम्बन्धी सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए थे ताकि वहां लोगों को बाढ़ की मार से बचाया जा सकता। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हजारों लोगों के मकान टूट गए और कीमती सामान बाढ़ में बह गया। सरकार को तुरन्त प्रभावित लोगों के क्षतिग्रस्त घरों व व्यापारिक संस्थानों और बर्बाद हुई फसलों का सर्वेक्षण व विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित लोगों को पूरी राहत व मुआवजा राशि प्रदान करनी चाहिए।

बुधवार, 16 दिसंबर 2009

)-हुड्डा सरकार रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों का राजनैतिक, अर्थिक व सामाजिक रूप से शोषण कर रही है -- अजय सिंह चौटाला



डबवाली,(सुखपाल)-हुड्डा सरकार रोजगार देने के नाम पर पिछले पांच वर्षों से बेरोजगारों का राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से शोषण कर रही है। लाखों युवक पिछले पांच वर्षों से विभिन्न नौकरियों के लिए साक्षात्कार देने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर कर रहे हैं और सरकार लगातार टरकाऊ रवैया अख्त्यिार कर बेरोजगारों का मजाक उड़ रही है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक अजय सिंह चौटाला ने कही। वे आज डबवाली हलके में धन्यवादी दौरे के दौरान गांव मसीतां में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अजय सिंह चौटाला का गांवों में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। गांव मसीतां में जैलासिंह व दर्शन सिंह ने कांगे्रेस छोड़कर इनेलो ज्वाइन की।
जनसभा को संबोधित करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा सरकार ने वर्ष 2005 में सत्ता संभालते हुी शिक्षकों के हजारों पदों के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के माध्यम से आवेदन मांगे थे यह प्रक्रिया पूरी किए बिना ही परन्तु ठीक एक वर्ष बाद हरियाणा स्टाफ स्लेक् शन कमीशन के माध्यम से दोबारा आवेदन मांगे। इसके अलावा पिछले कार्यकाल में कमीशन ने रोडवेज में चालकों, परिचालकों, एएलएम, ग्राम सचिव के लिए भी आवेदन मांगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार भी लिए गए। विधायक अजय सिंह ने कहा कि हुड्डा सरकार ने पिछले कार्यकाल में उपचुनावों, लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनावों में आदर्श चुनाव संहिता के नाम पर इनके परिणामों को लटकाए रखा। इतना ही नहीं सरकार ने बेरोजगारों के वोट बटोरने के लिए विधानसभा चुनावों से पूर्व दस हजार के करीब शिक्षकों व चालक-परिचालकों के लिए आवेदन पत्र मांगे। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों की खरीद-फरोख्त करके दूसरा कार्यकाल भी संभाल लिया परन्तु पीटीआई,डीपीई, एसएस मास्टर सहित अन्य शिक्षकों के व एलएलएम, ग्राम सचिवों, चालकों-परिचालकों के पदों पर भर्ती के लिए परिणामों को लटकाए हुए है वहीं अन्य आवेदनों पर कोई कारवाई शुरू नहीं की है। उन्होंने कहा कि सीएम हुड्डा द्वारा रोजगार देने के दावों की भी मीडिया ने पोल खोल दी है और अब भी सरकार आनाकानी करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार एक बार फिर सरकार प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवकों को ऐलनाबाद उपचुनाव का बहाना बना कर उनका राजनैतिक व आर्थिक शोषण करने जा रही है। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते जहां स्कूलों में शिक्षा का बंटाधार हो गया है वहीं कोचों व गलत खेल नीति व शारीरिक शिक्षकों की कमी के चलते खिलाडिय़ों का भविष्य बर्बाद करने पर तुली हुई है। बसों के चालकों परिचालकों के अभाव में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है।
अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक करना बंद करे और जनता को शिक्षा, परिवहन,स्वास्थ्य, पेजजल जैसी आधारभूत सुविधाएं दे। आज अजय सिंह चौटाला ने गांव अलीकां, मसीतां, मौजगढ़, लखुआना, ढाणी गोविंदगढ़, राजपुरा, सक्ताखेड़ा, लोहगढ़, जोतांवाली, सुखेराखेड़ा, गीदडख़ेड़ा व लंबी आदि गांवों का धन्यवादी दौरा किया। दौरे में उनके साथ पूर्व विधायक डा. सीताराम, राधेराज गोदारा, सरदार जगरूप सिंह, महेंद्र डूडी, सर्वजीत सिंह,टेकचंद छाबड़ा संदीप गंगा, प्रहलाद सिंह सहित अन्य इनेलो नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP