चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा ने आज कहा कि एशियन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हंै और इन खेलों में उन्होंने अनेक पदक जीते हैं। हुड्डïा ने कहा कि मुक्केबाजी, कुश्ती, कब्बड्डïी जैसी अनेक प्रतिस्पर्धाएं अभी सम्पन्न होनी है और राज्य के अनेक खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि रैसलर योगेश्वर दत्त अवश्य ही स्वर्ण पदक के दावेदार थे, परन्तु चोट लगने के कारण वे भाग नहीं ले सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रिक्त पदों के प्रति डॉक्टरों की विशेष भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए प्रत्येक महीने की दस तारीख को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
Young Flame Headline Animator
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 24 नवंबर 2010
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2010
हुड्डा सरकार राष्ट्र मण्डल खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का झूछा श्रेय लेने का प्रयास करके बचकानी राजनीति कर रही है--चौटाला
डबवाली- ''इण्डियन नेशनल लोकदल पार्टी ने सत्ता से बाहर रहने के दौरान भी प्रदेश के खिलाडिय़ों का मान-सम्मान करके अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया है। यह बात विधायक एवं खेलरत्न अभय सिंह चौटाला ने आज डबवाली स्थित चौधरी माॢकट में तेलु राम बांसल के प्रतिष्ठान पर आयोजित पत्रकार वार्ता दौरान कही। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार राष्ट्र मण्डल खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का झूछा श्रेय लेने का प्रयास करके बचकानी राजनीति कर रही है। प्रदेश तो क्या देश में कांग्रेस पार्टी ने खिलाडिय़ों को कभी सम्मानित नहीं किया। उन्होंने बताया कि 2001 में इनेलो सरकार ने ही खेल नीति को सही मायनो में लागू किया तथा अब 2009 में हुड्डा सरकार द्वारा जारी की गई खेल नीति के पैरा नम्बर 5.1 में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि 2001 में लागू की गई खेल नीति सही है। श्री चौटाला ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि राष्ट्र मण्डल खेल में स्वर्ण पदक विजेता को 35 लाख, रजत पदक विजेता को 25 लाख व कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रूपये प्रदान किए जाऐं ताकि आने वाले एशियाई खेलों में खिलाडिय़ों का प्रदर्शन और ज्यादा बेहतर हो सके। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इनेलो नए वर्ष में प्रदेश के खिलाडिय़ों सम्मानित करेगी। 1 नवम्बर की प्रस्तावित गुडग़ांव जनसभा के बारे में उन्होंने कहा कि अब भविष्य में स्व. चौ. देवी लाल का जन्मदिवस हरियाणा दिवस के अवसर पर ही मनाया जाऐगा। क्योंकि हरियाणा के निर्माण में चौ. देवी लाल का सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर सांसद रणवीर ङ्क्षसह प्रजापत, जिला परिषद् अध्यक्ष डॉ. सीता राम, इनेलो जिला अध्यक्ष पदम जैन, सतवीर वर्मा, टेक चन्द छाबड़ा, महावीर सहारण, प्रह्लाद राये भी मौजूद थे। इससे पूर्व विधायक अभय चौटाला ने अग्रवाल धर्मशाला में डबवाली हल्के से इनेलो कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी सम्बोधित किया तथा 1 नवम्बर को गुडग़ांव जनसभा में डबवाली से भारी तादाद में कार्यकर्ताओं को ले जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला की भागीदारी इस जनसभा में सबसे ज्यादा होगी। इस बाबत सिरसा प्रभारी रणवीर प्रापत सांसद भी आगामी सप्ताह डबवाली हल्का का दौरा करेंगे।
गुरुवार, 24 जून 2010
मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मिली पालिकाध्यक्षा सिम्पा जैन
आत्मा सिंह गिल, डबवाली ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान रामजी दास, शहरी प्रधान नवरतन बांसल की अगुवाई में आज हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ नगर पार्षद बिन्दिया महन्त, मधु बागड़ी, सुरजीत चावला, औम प्रकाश बागड़ी, हरनेक सिंह व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसवन्त सिंह बराड़, कर्मचन्द शर्मा, सुखविन्द्र सूर्या, राकेश बाल्मीकि, गुरजन्ट सिंह बराड़, पूर्व पार्षद डॉ. सन्तोष अरोड़ा सहित कांग्रेस के युवा नेता राजेन्द्र जैन भी मौजूद थे। पालिका अध्यक्षा सिम्पा जैन ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र ही करवा देंगे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)