जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ जिले में सब्जैन अग्रिम रक्षा इलाके (एफडीएल) में पूर्वाह्न लगभग साढ़े ग्यारह बजे भारी गोलीबारी की गई। सीमा पार से हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शूरवीर सिंह शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि हमारे सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की और इस वजह से आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। वहीं, इसी इलाके में अग्रिम चौकी पर दो रॉकेट दागे जाने की खबर है। इन्हें क्रमश: पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 35 मिनट और 11 बजकर 45 मिनट पर दागा गया। सीमा पार से भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ के प्रयासों में बढ़ोतरी होने की खबरों के मद्देनजर सैनिकों को और अधिक अलर्ट कर दिया गया है। इस बीच, बीएसएफ के जवानों ने आज सुबह अखनूर सेक्टर में अल्फा माचील सीमा चौकी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
Young Flame Headline Animator
j and k लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
j and k लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 11 जनवरी 2010
शनिवार, 2 जनवरी 2010
4000 कश्मीरी पंडित घाटी लौटने को राजी
जम्मू, राज्य विधानसभा की आश्वासन समिति ने कश्मीरी पंडितों की घाटी वापसी की योजना पर विचार-विमर्श करते हुए कहा है कि इसे प्रभावी बनाते समय विभिन्न समुदायों को करीब लाने की कोशिश की जाए। समिति के अनुसार घाटी में वापसी के लिए 4272 पंडितों ने आवेदन किया है। इनमें से श्रीनगर जिले के लिए 1185, पुलवामा के लिए 1120, शोपियां के लिए 447, कुपवाड़ा के लिए 412, अनंतनाग के 344, बडगाम के 282, बारामूला के 238, कंगन के 146 व गांदरबल लौटने के लिए 98 विस्थापितों ने आवेदन किया है। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज के तहत इस समुदाय के लोगों को तीन हजार नौकरियां देने के प्रस्ताव को हाल ही में मुख्यमंत्री उमर फारूक ने मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव का लाभ उठाने के लिए 13,971 युवाओं ने नौकरी के लिए अपना बायोडाटा दिया है। कश्मीरी पंडितों के लिए शेष तीन हजार नौकरियों का प्रबंध केंद्र को करना है। विधायक एमवाई तारीगामी की अध्यक्षता में हुई आश्वासन समिति की बैठक में राजस्व विभाग की ओर से दिए गए कई आश्र्वासनों पर भी गौर किया गया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों की ओर से भी कश्मीरी पंडितों की घाटी वापसी को लेकर सुझाव दिए गए। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने घाटी वापसी को लेकर बनाई गई योजना और पंडितों को मिलने वाले वित्तीय लाभ के बारे में भी बताया। समिति के मुताबिक विस्थापितों के लिए शेखुपोरा में 78 फ्लैट बनाए गए हैं, जबकि 60 फ्लैटों का निमार्ण जल्द पूरा हो जाएगा। कुलगाम के वैसु व बारामूला के खानपुर में भी विस्थापितों के रहने के लिए बुनियादी ढांचा जुटाया जाएगा। समिति के अनुसार राजस्व विभाग करीब एक हजार विस्थापित परिवारों को जम्मू डिवीजन में वित्तीय सहायता और राशन दे रहा है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)