IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

ramlila dabwali लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ramlila dabwali लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 16 अक्टूबर 2010

हनुमान ने जलाई रावण की लंका

डबवाली- ''जय श्री रामनगर नाट्यशाला'' की ओर से शुक्रवार की रात्रि माँ दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई। जिसका पूजन रेणू धमीजा पत्नी राहुल धमीजा ने करवाया। इस अवसर पर उन्होंने नाट्यशाला को सहयोग स्वरूप 11 हजार रूपयों की राशि भेंट की। तदोपरान्त हनुमान का वाटिका में सीता माता से मिलना, वाटिका को तहस-नहस करना, अक्षय का वध करना के दृश्य अनोखे ढंग से प्रस्तुत किए गए। आज मंच पर माँ अन्नापूर्णा की झांकी निकाली जाऐगी। जिसका पूजन श्रीमती अन्जु ग्रोवर द्वारा करवाया जाऐगा। मंच संचालन बृज महेन्द्रु ने बखूबी निभाया। नाट्यशाला के प्रधान औम बाबा ने लोगों से आग्रह किया कि आज सायं 5 बजे दशहरा ग्राऊण्ड में दशहरा देखने अवश्य पहुंचे।
उधर श्री राम नाटक रेलवे कल्ब द्वारा आयोजित की जा रही विशाल रामलीला के मंच पर शुक्रवार रात्रि माँ वैष्णों देवी की गुफा व पिंडी रूप में झांकी दिखाई गई। माँ वैष्णों की झांकी का पूजन विक्की सिंगला, परमजीत सिंह सेठी लभु, बलदेव सिंह मांगेआना, सतीश जग्गा, दर्शन मोंगा, हरबंस भीटीवाला द्वारा सम्पन्न करवाया गया। पूजन की रस्म पं. अमर शास्त्री द्वारा पूरी विधि विधान से करवाई गई। रामलीला के कलाकारों द्वारा हनुमान का वाटिका में सीता माता से मिलना, वाटिका को तहस-नहस करना, अक्षय का वध करना, मेघनाथ द्वारा ब्रह्म-अस्त्र से हनुमान को बांध कर रावण के दरबार में लाना, हनुमान जी द्वारा लंका दहन, सभी दृश्य बड़े ही मनमोहक ढंग से पेश किए गए। मुख्यातिथियों ने कहा कि आज मां वैष्णों देवी की झांकी देखकर ऐेसे लग रहा है कि मानो वैष्णों माता के ही दर्शन हो गए हैं। श्री राम नाटक रेलवे कल्ब द्वारा मुख्यातिथियों को चिन्ह स्वरूप श्री राम दरबार दिया गया।

बुधवार, 13 अक्टूबर 2010

भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की भव्य झांकी निकाली

डबवाली- नगर की धाॢमक संस्था ''जय श्री रामनगर नाट्यशाला'' की ओर से बीती रात्रि मंगलवार को भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की भव्य झांकी निकाली गई। जिसका पूजन मैसर्ज दया चन्द दर्शन कुमार के संचालक प्रवीण कुमार नीटा ने सपरिवार करवाया। इस अवसर पर उन्होंने नाट्यशाला को सहयोग राशि भी भेंट की। तदोपरान्त नाट्यशाला के मंच पर निशाद राज द्वारा अपनी नाव पर भगवान श्री राम चन्द्र, माता सीता एवं लक्ष्मण को नदी पार उतारने का दृश्य मंचित किया गया। इस दौरान प्रस्तुत भरत मिलाप का भावुक दृश्य देकर पण्डाल में उपस्थित कोई भी दर्शक अपने आँसू रोक नहीं पाया। नाट्यशाला के प्रधान औम बाबा ने बताया कि आज नाट्यशाला के मंच पर बाबा रामदेव जी की सुन्दर झांकी निकाली जाऐगी। जिसका पूजन समाजसेवी व भाजपा नेता सतीश जग्गा एवं नगर पार्षद व कांग्रेसी नेता विनोद बांसल अपने परिवार सहित करवाऐंगे। उन्होंने आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का आनन्द लें।

शनिवार, 9 अक्टूबर 2010

जय श्री राम नगर नाट्यशाला के मंच पर प्रदर्शित झांकी राम जन्म का दृश्य बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया गया

डबवाली-जय श्री राम नगर नाट्यशाला के मंच पर प्रदर्शित झांकी पर पूजन उपरान्त सुरेन्द्र बांसल ने 5100, सौरभ गर्ग व अनिल जिन्दल ने 2100 रूपयों की सहयोग राशि नाट्यशाला को भेंट की। राम जन्म का दृश्य बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी इन्द्र जैन ने अपनी तरफ से 51 किलो लड्डू वितरित किए। जिक्रयोग है कि बीते दिवस उनके पुत्र मनीष जैन ने भी अपना 31वां जन्मदिवस मनाया। तदोपरान्त मंच पर मारीच एवं सुबाहु राक्षशों द्वारा ऋषि विश्वामित्र का यज्ञ भंग करने का स्टीक चित्रण कर किरदारों ने जान फूंक दी। राजा दशरथ का दरबार एवं राजपुत्रों का गुरूकुल हेतु प्रस्थान तथा भगवान श्री राम चन्द्र द्वारा ताड़का वध का हैरतअंगेज दृश्य देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। उल्लेखनीय है कि ताड़का वध का दृश्य पवन ग्रोवर द्वारा निर्देशित किया गया था। बीती रात्रि रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों की दतनी भीड़ थी कि उन्हें शान्त करने के लिए नाट्यशाला के वलन्टियरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं किया गया। मंच पर प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य देखकर पंडाल तालियों से गूंज उठा। इसके अलावा शुक्रवार को रामलीला में रावण नंदीगण संवाद, रावण वेदवती संवाद के मनमोहक दृश्य भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर पार्षद मधु बागड़ी ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। उधर उपमण्डल के गांव बिज्जुवाली में श्री सरस्वती रामलीला सोसायटी द्वारा विगत 40 वर्षों से निरन्तर मंचित की जा रही रामलीला का शुभारम्भ बीती रात्रि सरपंच राजा राम द्वारा किया गया। यह जानकारी सोसायटी के प्रधान अनिल कुमार तथा उप-प्रधान महेन्द्र कुमार ने देते हुए बताया कि तदोपरान्त रामलीला के मंच पर अनोखे ढंग से रामायण पर आधारित दृश्य दिखाए गए। कलाकारों ने खूब वाह-वाही बटोरी।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP