IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

sachin tendulkar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sachin tendulkar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 मार्च 2012

एशिया कपः 100वीं सेंचुरी बना कर सचिन आउट

नई दिल्ली।। आज बजट में लोगों को वित्त मंत्री से तोहफे की उम्मीद थी , लेकिन दिल खुश किया सचिन ने। सचिन ने 100वें शतक के मुकाम को पा ही लिया। हालांकि इसके बाद सचिन तेंडुलकर ज्यादा देर तक नहीं खेल पाए और 114 रन पर आउट हो गए। सचिन पिछले एक साल से महाशतक के लिए इंतजार कर रहे थे। उन्होंने पिछला शतक वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में मारा था।

एशिया कप के इस अहम मुकाबले में बांग्लादेश ने आज टॉस जीता और भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया। पिछले मैच में सेंचुरी ठोकने वाले गौतम गंभीर कुछ खास नहीं कर
पाए। वह 11 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

लेकिन आज सचिन पूरे रंग में दिखाई दे रहे थे। सचिन ने कोहली के साथ पारी को संभाला। सचिन ने शानदार तरीके से अपनी फिफ्टी पूरी की। एक रन आउट के चांस को छोड़ दें , तो उन्होंने बांग्लादेश के बोलर्स को कोई मौका नहीं दिया। मैदान के हर कोने पर उन्होंने गेंद पहुंचाई।

दूसरे छोर पर भी कोहली ने उनका बखूबी साथ दिया। उन्होंने भी अपनी फिफ्टी पूरी की , लेकिन वह 66 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सचिन का साथ देने के लिए रैना मैदान पर आए। लेकिन आज सचिन रुकने के मूड में नहीं थे। वह सेंचुरी के पास पहुंचकर कुछ धीमे जरूर हुए , लेकिन बांग्लादेश के बोलर्स के पास ऐसी कोई बॉल नहीं थी जो उन्हें महाशतक बनाने से रोक पाती। 114 रन बना चुके सचिन को मुर्तजा की गेंद पर मुशफीकुर रहीम ने कैच किया।

भारत ने आज चोटिल विनय कुमार की जगह अशोक डिंडा को टीम में शामिल गया गया , जबकि बांग्लादेश ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

सोमवार, 11 जनवरी 2010

सचिन देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी

नई दिल्ली. क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाने में अव्वल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर टैक्स चुकाने में भी पहले नंबर पर हैं। वह देश में सबसे ज्यादा कर अदा करने वाले खिलाड़ी हैं। भले आज टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांड हों, लेकिन टैक्स चुकाने के मामले में देश की 500 हस्तियों में वह तेंडुलकर से काफी पीछे हैं।
वित्त मंत्रालय की ताजा जारी सूची में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को 25वां और आमिर खान को 26वां स्थान मिला। इन दोनों ने 4.5 करोड़ का टैक्स चुकाया। इसके बाद शाहरुख खान और रितिक रोशन का नंबर आता है। इन दोनों ने दिसंबर के अंत तक 2 करोड़ का कर सरकार को चुकाया।

ललित मोदी भी पीछे नहीं

आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी भी कर देने के मामले में पीछे नहीं हैं। साल की आखिरी तिमाही में उन्होंने 3 करोड़ का टैक्स चुकाया और 500 लोगों की सूची में 47वां स्थान पाया। अन्य क्रिकेटरों में सौरव गांगुली ने 90 लाख और हरभजन ने 70 लाख टैक्स के भरे। इन्फोसिस और यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रमुख नंदन नीलकणी को इस सूची में 11वां स्थान मिला है। नंदन ने 9 करोड़ टैक्स के रूप में अदा किए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी इसी अवधि में 1.5 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में अदा किए।

इस साल सभी ने खूब चुकाया कर

बिग बी न सही लेकिन बच्चे तो हैं

टैक्स अदा करने वाले 500 लोगों की सूची में अमिताभ बच्चन का नाम न होना सबको चौंका सकता है। हालांकि उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या इसमें मौजूद हैं। ऐश तो इस रेस में सभी बॉलीवुड हीरोइनों से आगे हैं। ऐश ने 1 करोड़ , उनके पति अभिषेक बच्चन ने 1.2 करोड़ का टैक्स अदा किया।

महेश सबसे आगे

देश में टैक्स देने की दौड़ में व्यवसायी महेश गोरधनदास गरोड़िया सबसे आगे रहे। उन्होंने इस तिमाही में 20 करोड़ का टैक्स अदा किया, जो देश में सबसे ज्यादा है।

इस रेस में भी मास्टर ब्लास्टर अव्वल

इस वर्ष की तिमाही में सचिन तेंडुलकर ने 1.5 करोड़ का टैक्स चुकाया। इस सूची में तेंडुलकर 115वें स्थान पर हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग ने 1-1 करोड़ का कर अदा किया। धोनी इस सूची में 199 और सहवाग 201वें स्थान पर रहे।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP