IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

sonia gandhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sonia gandhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 9 जुलाई 2010

श्रीमती सोनिया गांधी ने दूरभाष पर हुड्डा से बाढ़ एवं राहत कार्यों की जानकारी हासिल

चण्डीगढ़-9 जुलाई- संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी ने आज दूरभाष पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से राज्य के कुछ जिलों में आई बाढ़ एवं राहत कार्यों की जानकारी हासिल की। उन्होंने राज्य में आई इस प्राकृतिक आपदा पर अपनी चिन्ता भी व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राहत एवं बचाव कार्यों पर निगरानी रखने के लिए अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी है। वित्त, वन एवं पर्यावरण मंत्री कै0 अजय सिंह यादव तथा मुख्य संसदीय सचिव श्री धर्मवीर को कुरूक्षेत्र जिले की, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला व मुख्य संसदीय सचिव श्री प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा को कैथल जिले की तथा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह को अम्बाला जिले में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी है।
हरियाणा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के प्रमुख अभियन्ता श्री महेश कुमार ने आज कहा है कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए अम्बाला-कैथल मार्ग की आवश्यक मरम्मत की गई है और आज सायं 7 बजे तक हल्के वाहनों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पानी उतरने के बाद 15 दिनों के अन्दर-अन्दर राजमार्ग सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रमुख जिला सड़कों का कार्य एक महीने के अन्दर-अन्दर पूरा किया जाएगा।

शुक्रवार, 12 मार्च 2010

सोनिया का पार्टी सांसदों को डिनर संदेश

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीती रात अपने सांसदों को खाने पर आमंत्रित किया। महिला आरक्षण बिल के खिलाफ कांग्रेस में उठी विरोध की आवाजों के चलते इस मौके को सोनिया की डिनर कूटनीति मानी गई, मगर बिल का विरोध कर रहे किसी सांसद को उन्होंने मनाने की कोशिश नहीं की। यह मात्र मेल-मिलाप जैसा माहौल था, मगर इसके पीछे जो संदेश था वह सबको समझ में आ रहा था। गौरतलब है कि गुरूवार को कांग्रेस के किशनगंज के सांसद मोहम्मद असरार-उल-हक ने बगावती तेवर अपनाते हुए साफ कहा था कि वह महिला आरक्षण बिल की मौजूदा शक्ल के खिलाफ हैं और अपना यह संदेश सोनिया गांधी तक पहुंचाएंगे। मगर उनके स्वरों का इस मौके पर कोई प्रभाव नजर नहीं आया।
सूत्रों ने बताया कि यह मौका सिर्फ खाने और मेलमिलाप तक ही सीमित रहा और इसमें महिला आरक्षण बिल को लेकर कोई बात ना तो नाराज सांसदों ने की और ना ही आलाकमान ने। खास बात यह रही कि सोनिया ने डिनर में मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सांसदों के संबंधी भी शामिल थे। इससे पहले गुरूवार को कांग्रेस ने बिल पर कुछ नरम रूख अख्तियार कर लिया था। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक के बाद साफ कर दिया गया था कि बिल पेश करने से पहले सबसे राय-मशविरा लिया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रणव मुखर्जी, पी. चिदंबरम भी मौजूद थे। सरकार को 16 मार्च को खत्म हो रहे बजट सत्र के पहले दौर में ही हर हाल में वित्त विधेयक पास कराना है। इसके लिए लोकसभा की कार्यवाही का चलते रहना जरूरी है। वित्त विधेयक पास करवाने के बाद सरकार के पास नाराज पार्टियों को मनाने और बीच का रास्ता निकालने का पर्याप्त समय मिलेगा। सोनिया गांधी का निजी एजेंडा बन चुके महिला आरक्षण बिल को सरकार ज्यादा दिन नहीं लटका पाएगी, मगर कांग्रेसी सांसदों की मुखर होती आवाजें सरकार के सामने नई चुनौती बनकर उभरी है, जिससे निपटने में कई मुश्किलों का सामना करना प़डेगा।

बुधवार, 13 जनवरी 2010

स्पीकर को पार्टी व जाति में बांधने से सोनिया का किनारा

नई दिल्ली, बिहार कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के नाम और जाति के उल्लेख पर जहां प्रदेश कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया, वहीं पार्टी हाईकमान इस चूक से हो रही सियासी फजीहत के डैमेज कंट्रोल में जुट गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद को विवादित सूची से यह कहते हुए किनारा कर लिया कि मैं इस बारे में नहीं जानती। इसके बाद बिहार की नवगठित कार्यकारिणी सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों से असहज सोनिया ने इस विषय में अपनी अनिभज्ञता जताई। वहीं लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कांग्रेस की विवादास्पद सूची से किनारा कर लिया। कुमार ने कहा कि मैं एक राजनीतिक दल से संबद्ध हूं मगर स्पीकर के तौर पर मैं आसन की दृढ़ निष्पक्षता में विश्र्वास करती हूं। इससे उन्होंने साफ कर दिया कि बिहार कांग्रेस की जाति सूचक लिस्ट में खुद को शामिल किए जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। सूत्रों के अनुसार इस चूक के लिए पार्टी हाईकमान ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शर्मा को जमकर फटकार लगाई है तो प्रभारी जगदीश टाइटलर के सूची जारी करने के तरीके पर नाखुशी का इजहार किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ महासचिव ने अनिल शर्मा को फोन कर जाति सूचक सूची को सार्वजनिक करने के लिए लताड़ लगाई। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इस मामले में अनौपचारिक सफाई देते हुए कहा कि दरअसल यह सूची सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखने के लिए आंतरिक तौर पर बनाई गई थी। हाईकमान से मंजूरी के बाद सूची से जाति का विवरण हटाकर एआईसीसी लिस्ट जारी करता है, लेकिन इसमें जल्दबाजी करते हुए टाइटलर ने सूची अनिल शर्मा को थमा दी और उनके जरिए यह सूची ही मीडिया के पास पहुंच गई। इस बीच सूची को लेकर बिहार कांग्रेस में अंदरूनी घमासान शुरू हो गया है। अनुसूचित जाति और जनजाति के कई नेता व कार्यकर्ता नाराजगी लेकर हाईकमान के दरबार में पहुंच गए। कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड पर मंगलवार को लोगों ने अनिल शर्मा और टाइटलर के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा लेकर पूरे दिन चक्कर लगाए। मगर पार्टी के बड़े नेताओं ने इनसे कन्नी काटने में ही भलाई समझी। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कांग्रेस की सूची को कानून का उल्लंघन तथा संवैधानिक परंपरा के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP