

कालावाली( डॉ सुखपाल सावंत खेडा)-
कालावाली सुरक्षित से अकालीदल व इनेलो के साझा प्रत्याशी चरणजीत सिंह के पक्ष में खेल रत्न अभय सिंह चौटाला ने चुनाव प्रचार किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की ही सरकार बनेगी, जबकि कांग्रेस सहित अन्य सभी राजनीतिक दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। चौटाला मंगलवार को रोड़ी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी एक अक्टूबर को चरणजीत के समर्थन में रोड़ी में जनसभा को संबोधित करेगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते है इसलिए सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से अपनी पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला की जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत हर वर्ग उत्साहित रहा है। उन्होंने कहा कि चौटाला ने ही जननायक चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए रोजगारपरक शिक्षा नीति लागू कर न केवल शिक्षा का विस्तार किया था बल्कि युवाओं को रोजगार के भी विभिन्न अवसर प्रदान करवाएं गये थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो की बदौलत हरियाणा का नाम विश्व के विकसित प्रदेशों में गिना जाने लगा था। आज आप प्रदेश का हाल देख रहे हो, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इनेलो सरकार कार्यकाल में करवाएं गए विकास कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने नहरों का जाल बिछाकर सिंचाई पानी की व्यवस्था की थी, इसके साथ ही बिजली की व्यवस्था पर करोड़ों रुपये की राशी खर्च की गई थी। चौटाला ने केंद्र की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही प्रदेश में महगाई चरम सीमा पर है, गरीब आदमी के मुंह का निवाला मौजूदा सरकार ने छीना है। तथा प्रदेश के नरमा उत्पादकों को उनकी फसल के समुचित भाव नहीं मिल पा रहे है। उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्य जनता को याद करवाएं व अधूरे विकास कार्य पूरे करवाने के लिए इनेलो व अकाली दल के साझा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की इस समय उनके साथ हल्का सरदूलगढ़ के विधायक बलविन्द्र सिंह भूंदड, बुढ़लाडा के विधायक हरबंत सिंह हरता, महन्त बलदेव दास रोड़ी, सरपंच बलवीर सिंह नागाकी, प्रगट सिंह भीमा, गुरजंट सिंह थिराज सहित पंजाब प्रदेश के अन्य नेता गण मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें