

डबवाली( डॉ सुखपाल सावंत खेडा)- ,उपमंडल के गाव चोरमार खेड़ा की एक महिला ने अपने प्रसव पर आपरेशन के दौरान सिविल अस्पताल में एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें से एक लड़की व दो लड़के है। चिकित्सकों ने बताया कि प्रसव के बाद से महिला व तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गाव चोरमार खेड़ा की बलजीत कौर पत्नी डिप्टी सिंह को प्रसव की पीड़ा के दौरान यहा सिविल अस्पताल में लाया गया। यहा पर बलजीत कौर ने एक लड़की को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद महिला को फिर प्रसव पीड़ा हुई तो चिकित्सकों ने जब आपरेशन किया तो महिला ने दो ओर लड़कों को जन्म दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें