डबवाली (सुखपाल) स्थानीय शहीदी चौंक में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि संदीप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह , राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर धर्म प्रचारक महॢष लालजी शास्त्री ने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की। इस अवसर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को सभी धर्म, जाति व क्षेत्रवाद से ऊपर उठ कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि यह तिरंगा राष्ट्रीय एकता व भारत के गौरव का प्रतीक है। उपस्थित महानुभावों ने देश को आजाद करवाने के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर देने वाले देशभक्तों को स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महासम्मेलन के प्रीतम बांसल, मंगत राय ठेकेदार, विजय बागड़ी, जसवन्त राय गर्ग, राकेश गर्ग भीटीवाला, दविन्द्र मित्तल, इक-ओंकार ङ्क्षसह नामधारी, सतनाम ङ्क्षसह नामधारी, शशिकान्त शर्मा, रविन्द्र छाबड़ा, डॉ. अजय सेतिया, गौभक्त राम लाल बागड़ी, प्रो. बीडी बांसल, हेमराज जिन्दल, प्यारे लाल बांसल, कृष्ण गर्ग बीकेओ, सुरेन्द्र पाल धुनिका, भोला ङ्क्षसह पथराला सहित नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह के समापन पर लड्डू बांटे गए। समारोह का मंच संचालन रंगकर्मी संजीव शाद द्वारा किया गया।
Young Flame Headline Animator
बुधवार, 27 जनवरी 2010
शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह ,राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर व तिरंगा फिरा कर किया याद
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें