डबवाली- वर्तमान हरियाणा सरकार ने सभी वर्गों तथा गरीब लोगों का उत्थान करने के लिए जनहितैषी फैंसले लिए हैं और उन फैंसलों का लाभ आम जनता को होना शुरू हो गया है। यह बात मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व ओ.एस.डी. डॉ. के.वी. सिंह ने आज कांग्रेस समर्थित जिला परिषद् सदस्य गुरमेल सिंह देसूजोधा के धन्यवादी दौरे के दौरान गांव डबवाली, जोगेवाला, पन्नीवाला मोरिकां, देसूजोधा, फूल्लो, हैबूआना, मांगेआना, नीलांवाली व सांवतखेड़ा में ग्रामीण सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब चौ. भूपिन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की कमान संभाली थी तो प्रदेश में बिजली की भारी कमी थी। पिछली चौटाला सरकार ने कोई भी बिजली उत्पादन की इकाई नहीं लगाई थी। चौ. भूपिन्द्र सिंह हुड्डा की दूरगामी नीतियों के कारण आज हरियाणा बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है और आने वाले कुछ महीनों में हरियाणा राज्य बिजली सरप्लस राज्य होने की ओर अग्रसर है। हरियाणा सरकार ने शिक्षा प्रभार के लिए भी कई कार्य किये हैं। हरियाणा सरकार ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक विकासकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। इन ग्रामीण सभाओं में डॉ. के. वी. सिंह के साथ ब्लॉक डबवाली ग्रामीण के प्रधान सरदार दरबारा सिंह, ब्लॉक औढ़ा के प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, शहरी प्रधान पवन गर्ग, जिला महासचिव मदन भांभू, नगर पार्षद विनोद बांसल, नगर पार्षद औम प्रकाश बागड़ी, केशव शर्मा, राकेश बाल्मीकि, पूर्व सरपंच डबवाली हरचरण सिंह, मास्टर राजेन्द्र सिंह देसूजोधा, रणजीत सिंह मान मसीतां, अमन बराड़, मनवीर मान, भोला सिंह जोगेवाला, युवा कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान कुलदीप सिंह, रविन्द्र मिढा, मेजर सिंह जोगेवाला, गुरमीत सिंह पप्पू, सुरजीत सिंह सरपंच देसूजोधा, मुखपाल सिंह, सरदूल सिंह, रणजीत सिंह सरपंच सांवतखेड़ा, भगत सिंह पूर्व सरपंच मांगेआना, चेतराम गोदारा सांवतखेड़ा, इकबाल सिंह फूल्लो, बलजीत सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकत्र्ता भी शामिल थे।
Young Flame Headline Animator
मंगलवार, 3 अगस्त 2010
हरियाणा राज्य बिजली सरप्लस राज्य होने की ओर अग्रसर --डॉ. के.वी. सिंह
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें