डबवाली- जिला सिरसा के लायंस कल्ब संगठन की ओर गांव बणी के बाढ़ ग्रस्त पीडि़तों को राशन वितरित किया। जिसमें आटा, चावल, चायपत्ति, घी, दाल, प्याल व आलु तथा चन्ने दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए लायंस कल्ब अक्स के प्रवक्ता सतीश जग्गा, हिमांशु शर्मा, संजय मिढा, संजीव शाद ने अपने संयुक्त ब्यान में बताया कि आज प्रात: जनपद के अध्यक्ष लायंस दीपक टूटेजा व उपाध्यक्ष के एल तहरान तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष चन्द्र शेखर मैहता की अगुवाई में दो ट्रकों में राशन भर कर सिरसा से बणी के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि उक्त राशन 200 बाढ़ पीडि़त परिवारों को वितरित किया जाऐगा तथा जरूरत पडऩे पर बाढ़ ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए कार्य करते रहेंगे। गांव बणी के बाढ़ ग्रस्त पीडि़तों ने लायंस कल्ब संगठन का इस सहायता के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।
Young Flame Headline Animator
बुधवार, 4 अगस्त 2010
लायंस कल्ब संगठन की ओर गांव बणी के बाढ़ ग्रस्त पीडि़तों को राशन वितरित
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें