डबवाली-युवा कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान का आरम्भ 3 दिसम्बर को हिसार रोड़ सिरसा स्थित मंगलम पैलेस से दोपहर 1 बजे किया जाऐगा। उक्त अभियान का आरम्भ सर्व
प्रथम सिरसा लोकसभा क्षेत्र से किया जा रहा है। जोकि एक कीर्तिमान स्थापित करेगा। उक्त शब्द युवा कांग्रेस सिरसा लोकसभा अध्यक्ष अमित सिहाग ने आज विधान सभा क्षेत्र डबवाली के युवा कार्यकत्र्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का आरम्भ राजस्थान अलवर के सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भंवर जितेन्द्र ङ्क्षसह अपने कर कमलों द्वारा करेंगे। सिरसा सांसद डॉ. अशोक तंवर समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव सातव व हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चिरंजीव राव भी उपस्थित होंगेे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी युवा कार्यकत्र्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटने की अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक युवाओं का इस कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का मानना है कि युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए राजनीति में आना चाहिए तथा युवा कांग्रेस इसका सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को निर्देश दिया कि गांव-गांव व वार्ड-वार्ड जाकर युवाओं से संपर्क करें और उन्हें इस सदस्यता अभियान की जानकारी दें। जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस अभियान के तहत जुड़ सकें। इस अवसर पर उनके साथ हल्का प्रधान कुलदीप सिंह, उप प्रधान विजय सहारण, जय सिंह कासणियां, रोहित मैहता, सुरेन्द्र सुथार, गुरदीप कामरा, संजय मिढा, रविन्द्र बिन्दु, सुखमन्द्र शेरगढ़, शहरी प्रधान अमन भारद्वाज, मनवीर सिंह मान, विंकी बांसल, अमन सिधु, मेजर सिंह जोगेवाला, कालूराम, वेदपाल डांगी, अंग्रेज सिंह, पवन रेगर, जगतार सिंह, राम कुमार सरपंच, इन्द्राज, भूपिन्द्र सिंह, राजेन्द्र मट्टू सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें