IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

Ashok Tanwar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ashok Tanwar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 8 जून 2011

बाबा रामदेव की हटबाजी को सही रास्ते पर लाने के लिए जरूरी थी कार्रवाई-तंवर

डबवाली (यंग फ्लेम) 4 जून की रात को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली पुलिस द्वारा जो कार्रवाई की गई वह बाबा रामदेव की हटबाजी को सही रास्ते पर लाने के लिए जरूरी थी ताकि कानून व्यवस्था की बहाली बनही रहे। यह बात बीती रात सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने डा. सुरेन्द्र पाल जस्सी द्वारा अपने निवास पर उनके सम्मान में दिये गये रात्रि भोज के अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल में उन्होंने कही। उन्होंने दिल्ली सरकार के इस कदम को जायज ठहराते हुए कहा कि बाबा रामदेव को दिल्ली प्रशासन द्वारा यह मैदान योग सिखाने व केवल 5 हजार लोगों के प्रवेश की अनुमति दी गई थी। लेकिन बाबा रामदेव ने वहां पर राजनीती खेलनी शुरू कर दी और पर्दे के पीछे से इसे भाजपा द्वारा संचालित किया जा रहा था। जो कि किसी भी लिहाज से उचित नहीं था। लेकिन निहत्थे पुरूषों व महिलाओं पर किये गये अत्याचार को उन्होंने पुलिस की आवश्यक कार्यवाही करार दिया । शहर में नगरपालिका के अध्यक्ष पद को लेकर लटकते चले आ रहे किस्से के बारे में कांग्रेसी नेता व हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डा. के.वी. सिंह ने बताया कि शीघ्र ही कांग्रेस का प्रत्याशी नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर आसीन होगा। जिक्रयोग है कि कांग्रेसी पार्षदों की आपसी खींचतान के चलते लबें अरसे से नगरपालिका के अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी है।
शहर में रेलवे ओवर ब्रिज के मामले में हो रही देरी के बारे में पूछे गये प्रशन पर उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय से संबधित औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है, लेकिन भूतल परिवहन में मामला अधर में लटका होने के कारण इस पुल के निर्माण में बाधा आ रही है, और इसे भी शीघ्र हल कर लिया जाएगा। सिरसा के पुलिस अधिक्षक पर एक दोहरे हत्याकांड के मामले में भरी सभा में इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा 30 लाख रूपयों की घूसखोरी के लगाये गये आरोप के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी तक लिखित रूप से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर इस की पूरी जांच करवाई जाएगी और उन्होंने सपष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। भ्रष्टाचार में दिल्ली कामनवैल्थ खेलों में सुरेश कलमाड़ी का मामला आपके सामने है। इस मौके पर कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष पवन गर्ग,नवरतन बांसल, सोमप्रकाश शर्मा, संजय मिढ़ा, पार्षद विनोद बांसल, रमेश बागड़ी, जगदीप सूर्या, आर. के. वर्मा सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

शनिवार, 4 जून 2011

तंवर करेंगे डबवाली में ओपन ऐयर थेयटर का उद्घाटन

डबवाली (यंग फ्लेम)-सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी नितियों के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व आधारशिला सांसद डा. अशोक तंवर द्वारा जिला के विभिन्न गांव में 6 व 7 जून को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ने बताया कि सांसद जांडवाला जटान में 33 के वी सब स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद गांव गोदिकां, गंगा में खेल स्टेडियम व मंडी डबवाली में ओपन एयर थियेटर, गांव नुहियांवाली में खेल स्टेडियम का उद्घाटन कर ग्रामीणों को सौपेंगे। इसी प्रकार का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 जून को चोरमार से नुहियांवाली, पाना से माखां तक बनी नवनिर्मित सड़क उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत गांव पिपली व खोखर में 33 के वी सब स्टेशन की आधारशिला रखेंगे व इसके साथ साथ पिपली से पाना रोड़ का उद्घाटन भी करेंगे।

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011

लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज: तंवर

सिरसा- सांसद अशोक तंवर ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यों में लापरवाही बरतने से बाज आएं और रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाएं अन्यथा लापरवाह अधिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। वे आज लघु सचिवालय में जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त सीजी रजिनीकांथन, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त पंकज चौधरी, एसडीएम एसके जैन, नगराधीश हरीश भाटिया, भूपेश मेहता, ओमप्रकाश केहरवाला, सुरेन्द्र दलाल, तेजभान पनिहारी, डा. सुभाष जोधपुरिया, तिलकराज चन्देल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। तंवर ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि लोग अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते। इसलिए ऐसे अधिकारी लापरवाही को छोड़कर अपनी ड्यूटी ढंग से निभाएं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करके उनका लाभ पहुंचाएं। सांसद ने कहा कि जिला में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाकर उन्हें शीघ्रता से पूरा करवाएं और जो निर्माण कार्य किसी भी वजह से रुके हुए हैं उन्हें शीघ्र पूरा करवाया जाए। शहर में जगह-जगह सफाई और सीवरेज की समस्या को हल करवाएं, कार्य की समय सीमा तय करें, शिक्षा से वंचित बच्चों को पाठशालाओं में भेजने का बंदोबस्त करें, झुग्गी बस्तियों के लिए बनी परियोजनाओं को भी हकीकत के पटल पर लागू करवाने में गंभीरता दिखाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी सरकारी भवन बनकर तैयार हैं उनकी सूची तैयार करके दें ताकि मुख्यमंत्री से उनका उद्घाटन करवाकर जनता को समर्पित किया जा सके। गैस की कालाबाजारी पर सख्ती दिखाते हुए सांसद ने गैस सिलेंडरों का भंडारण करने, कालाबाजारी करने और समय पर आपूर्ति न करने वाले गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाने तथा गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी का गठन करने व गैस कालाबाजारी की सूचना देने वाले को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी व मार्केटिंग बोर्ड अधिकारियों को टूटी सड़कों का निर्माण करवाने व रिपेयर करने के निर्देश दिए।

लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज: तंवर

सिरसा- सांसद अशोक तंवर ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यों में लापरवाही बरतने से बाज आएं और रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाएं अन्यथा लापरवाह अधिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। वे आज लघु सचिवालय में जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त सीजी रजिनीकांथन, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त पंकज चौधरी, एसडीएम एसके जैन, नगराधीश हरीश भाटिया, भूपेश मेहता, ओमप्रकाश केहरवाला, सुरेन्द्र दलाल, तेजभान पनिहारी, डा. सुभाष जोधपुरिया, तिलकराज चन्देल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। तंवर ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि लोग अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते। इसलिए ऐसे अधिकारी लापरवाही को छोड़कर अपनी ड्यूटी ढंग से निभाएं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करके उनका लाभ पहुंचाएं। सांसद ने कहा कि जिला में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाकर उन्हें शीघ्रता से पूरा करवाएं और जो निर्माण कार्य किसी भी वजह से रुके हुए हैं उन्हें शीघ्र पूरा करवाया जाए। शहर में जगह-जगह सफाई और सीवरेज की समस्या को हल करवाएं, कार्य की समय सीमा तय करें, शिक्षा से वंचित बच्चों को पाठशालाओं में भेजने का बंदोबस्त करें, झुग्गी बस्तियों के लिए बनी परियोजनाओं को भी हकीकत के पटल पर लागू करवाने में गंभीरता दिखाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी सरकारी भवन बनकर तैयार हैं उनकी सूची तैयार करके दें ताकि मुख्यमंत्री से उनका उद्घाटन करवाकर जनता को समर्पित किया जा सके। गैस की कालाबाजारी पर सख्ती दिखाते हुए सांसद ने गैस सिलेंडरों का भंडारण करने, कालाबाजारी करने और समय पर आपूर्ति न करने वाले गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाने तथा गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी का गठन करने व गैस कालाबाजारी की सूचना देने वाले को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी व मार्केटिंग बोर्ड अधिकारियों को टूटी सड़कों का निर्माण करवाने व रिपेयर करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार, 14 जनवरी 2011

डबवाली में नगर पालिका का बहुमत कांग्रेस के पक्ष में-अशोक तंवर

डबवाली-सिरसा जिले के सांसद अशोक तंवर ने डबवाली के कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदों को नसीहत दी है कि वे स्वार्थ की राजनीति का त्याग कर पार्टी हित में कार्य करे। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डबवाली में नगर पालिका का बहुमत कांग्रेस के पक्ष में आया है। अगर कांग्रेसी पार्षद चाहेंगे तो डबवाली नगर पालिका का दोबारा प्रधान भी कांग्रेस पार्षदों में ही होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे शीघ्र ही नगर पार्षदों की एक बैठक लेंगे और उन्होंने एकजुट करने का प्रयास करेंगे।नगर पालिका प्रधान पद के लिए एक दूसरे की टांगों खींच रहे नगर पार्षदों को नसीहत देते हुए युवा सांसद ने कहा कि जनता ने उन्होंने विकास कार्य करवाने के लिए चुन कर भेजा है वे कुर्सी की लड़ाई को भूल कर जनता के हित के लिए कार्य करे।
सांसद अशोक तंवर ने कहा कि डबवाली में ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र करवाया जायेगा। इसके लिए वे डा. केवी सिंह से मिल कर कार्य कर रहे हंै। आज यहां सिरसा रोड़ पर डा. केवी सिंह के कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबवाली में फाटक बंद रहने के कारण लगने वाला जाम एक बड़ी समस्या है जिसके लिए ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है इसके शीघ्र निर्माण के लिए वे प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग चार लेन का बनाने के कारण ओवरब्रिज के नक्शे में बदलाव आया है जिस कारण इसके तकनीकी पहलुओं को पूरा करने के लिए इसके निर्माण कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने कहा डबवाली ओवरब्रिज को शीघ्र बनाने की मांग उन्होंने बढ़ते कदम रैली में मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य करवाने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए बताया कि राजकीय कालेज के नये भवन के निर्माण के लिए तकनीकी तौर पर हरी झंडी मिल चुकी है। उन्होंने इसके लिए पैसा भी जारी हो गया है शीघ्र ही भवन का निर्माण कार्य आरंभ करवाया जायेगा।
युवा सांसद ने बताया कि सरकार के लिए किसान हित सर्वपरि है। भूमि के अर्जन के समय किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिले इसके लिए पुख्ता प्रबंध किये गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसान को 82 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया है। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा यूरिया की किल्लत का मामला उठाये जाने पर उन्होंने बताया कि सिरसा जिले में पांच रैक लग चुके है और किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि यूरिया की खेप को बढ़ाने के लिए वे संबंधित विभाग के बात भी कर रहे है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, ब्लाक प्रधान जगसीर सिंह मिठड़ी, शहरी प्रधान पवन गर्ग, संदीप चौधरी, वेदपाल डांगी, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश बांसल, बख्तावर मल दर्दी, विनोद बांसल, केशव शर्मा जगदीप सूर्य, रमेश बागड़ी, दीपक बाबा सहित भारी संख्या में कांगे्रस कार्यकत्र्ता मौजूद थे। इसके उपरांत सांसद खालसा स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बच्चों को आशीष देने के साथ-साथ उन्हें पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. इकबाल सिंह पन्नू, राम सिंह चहल, रणजीत सिंह वकील, डा. एस.एस. गुलाटी, सतीश जग्गा व संजय मिढ़ा सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सोमवार, 29 नवंबर 2010

युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान 3 से

डबवाली-युवा कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान का आरम्भ 3 दिसम्बर को हिसार रोड़ सिरसा स्थित मंगलम पैलेस से दोपहर 1 बजे किया जाऐगा। उक्त अभियान का आरम्भ सर्वप्रथम सिरसा लोकसभा क्षेत्र से किया जा रहा है। जोकि एक कीर्तिमान स्थापित करेगा। उक्त शब्द युवा कांग्रेस सिरसा लोकसभा अध्यक्ष अमित सिहाग ने आज विधान सभा क्षेत्र डबवाली के युवा कार्यकत्र्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का आरम्भ राजस्थान अलवर के सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भंवर जितेन्द्र ङ्क्षसह अपने कर कमलों द्वारा करेंगे। सिरसा सांसद डॉ. अशोक तंवर समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव सातव व हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चिरंजीव राव भी उपस्थित होंगेे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी युवा कार्यकत्र्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटने की अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक युवाओं का इस कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का मानना है कि युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए राजनीति में आना चाहिए तथा युवा कांग्रेस इसका सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को निर्देश दिया कि गांव-गांव व वार्ड-वार्ड जाकर युवाओं से संपर्क करें और उन्हें इस सदस्यता अभियान की जानकारी दें। जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस अभियान के तहत जुड़ सकें। इस अवसर पर उनके साथ हल्का प्रधान कुलदीप सिंह, उप प्रधान विजय सहारण, जय सिंह कासणियां, रोहित मैहता, सुरेन्द्र सुथार, गुरदीप कामरा, संजय मिढा, रविन्द्र बिन्दु, सुखमन्द्र शेरगढ़, शहरी प्रधान अमन भारद्वाज, मनवीर सिंह मान, विंकी बांसल, अमन सिधु, मेजर सिंह जोगेवाला, कालूराम, वेदपाल डांगी, अंग्रेज सिंह, पवन रेगर, जगतार सिंह, राम कुमार सरपंच, इन्द्राज, भूपिन्द्र सिंह, राजेन्द्र मट्टू सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

गुरुवार, 25 नवंबर 2010

खाता खुलवाने के नाम पर मिल रहे हैं धक्के

सांसद के निर्देश का नहीं दिखा असर
सिरसा-नगरपरिषद सिरसा में बैंक में खाता खुलवाने पहुंचे पेंशनधारकों को बैंक कर्मियों की काम न करने की नीति के कारण धक्के खाने पड़ रहे हैं। आज तो बैंक कर्मी काम छोड़कर ही वहां से भाग गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुढ़ापा, विधवा, विकलांग पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनधारक बैंक खाता खुलवाने के लिए नगरपरिषद कार्यालय में पहुंचे। उपायुक्त सीजी रजिनीकांथन ने आदेश जारी किया था कि सभी प्रकार की पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों को अब बैंक से पेंशन मिलेगी। इसके लिए उन्हें बैंक में खाता खुलवाना होगा। जीरो बेलेंस पर खाता खुलवाने के लिए जिले भर में संबंधित नगरपरिषद व नगरपालिका कार्यालय में ही अलग-अलग तिथियों को बैंक कर्मी भेजने की व्यवस्था की गई थी। सिरसा में आज बैंक खाते खुलने थे, लिहाजा बड़ी संख्या में पेंशनधारक वहां पहुंच गए। एक साथ इतने लोगों को देखकर बैंक कर्मी वहां से भाग गए। उनका कहना था कि भीड़ की तुलना में उनकी संख्या बहुत कम है। ऐसे में वे बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकते। उधर खाता खुलवाने पहुंचे लोगों का कहना था कि वे दो दिन से किराया खर्च करके नगरपरिषद में आ रहे हैं मगर खाता खोलने की बजाय उन्हें धक्के दिए जा रहे हैं। बैंक खाता खोलने की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे से अच्छा था कि उन्हें पहले की तरह की पेंशन का भुगतान किया जाए ताकि इस तरह से धक्के तो नहीं खाने पड़े। उधर नगरपरिषद के चेयरमैन सुरेश कुक्कू ने कहा कि उन्होंने पहले ही प्रशासन को अवगत करा दिया था कि बैंक में खाता खोलने की माकूल व्यवस्था नहीं है। पेंशनधारकों की संख्या को देखते हुए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। यदि पर्याप्त संख्या में बैंक कर्मी तैनात किए जाए तो परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने इस संबंध में समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखा है।
क्या हुआ सांसद के आदेश का
तीन दिन पूर्व सांसद अशोक तंवर ने नगरपरिषद सिरसा का दौरा किया था। अपने दौरे में उन्होंने पेंशनधारकों से मुलाकात की थी। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि पेंशनधारकों के बैठने व जलपान की व्यवस्था की जाए। उनकी इस बात से एक बार तो पेंशनधारकों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी थी मगर आज जिस तरह से उन्हें इधर-उधर धक्के मिले तो उनकी जुबां पर यही सवाल था कि सांसद के निर्देश का क्या हुआ। उन्हें जलपान तो दूर बैठने तक की जगह नहीं मिली।

मंगलवार, 23 नवंबर 2010

तंवर ने संसद पटल पर रखा कॉपी राइट संशोधित बिल

नई दिल्ली- लोक सभा में आज कॉपी राईट संशोधन बिल 2010 पास किया गया। इस बिल की रिपोर्ट मानव संसाधन मंत्रालय की स्टेंडिंग कमेटी की ओर से कमेटी के सदस्य सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक तंवर ने सदन के पटल पर रखी। अब यह बिल कॉपी राईट एक्ट 1957 की जगह लेगा। यह बिल राज्य सभा में 19 अप्रैल 2010 में रखा गया था। इसके उपरान्त मानव संसाधन की स्टेंडिंग कमेटी को रैफर कर दिया गया था। संशोधित बिल के बारे में तंवर ने बताया कि बिल की अब तीन धाराएं होंगी जिसमें कमॢशयल रेंटल, राईट मैनेजमेंट इन्फोरमेशन व विजुअल रिर्कोडिंग है। एक्ट के मुताबिक किसी भी लेखन व प्रस्तुति का पहला मालिक स्वयं प्रस्तुतकर्ता व लेखक होगा। बिल के मुताबिक लेखक व प्रस्तुतिकर्ता को यह अधिकार होगा की वह अपने द्वारा किए गए कार्यों को दृश्य व श्रव्य माध्यमों में तब्दील कर सकता है। वर्तमान संसोधित बिल में दृश्य, श्रव्य, फिल्म व ओडियो से संबंधित मामलों को रखा गया है।

शनिवार, 20 नवंबर 2010

गुरुनानक देव जी ने भाईचार, प्रेमभाव और लोकभलाई के लिए कार्य करते हुए सभी को दिशा दिखाई --अशोक तंवर

सिरसा-सांसद डॉ. अशोक तंवर ने देश व प्रदेशवासियों को गुरुपर्व की बधाई दी है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि इस पर्व पर महान गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लें। गुरुनानक देव जी ने अपने जीवन काल में भाईचार, प्रेमभाव और लोकभलाई के लिए कार्य करते हुए सभी को यही दिशा दिखाई थी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को गुरुनानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। डॉ. तंवर ने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर सभी को देश की एकता, अखंडता को बरकरार रखने का संकल्प लेना चाहिए।

बुधवार, 17 नवंबर 2010

सांसद अशोक तंवर करेंगे प्रदेशव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ

सिरसा - तथा शारीरिक रूप से कमजोर विशेष बच्चों के समक्ष उनके जीवन में प्रतिदिन आने वाली समस्याओं, उनके साथ किए जाने वाले विशेष व्यहार की जानकारी देने, उन्हें सामान्य जीवन धारा में जोडऩे तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दिशा संस्था तथा नेशनल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग द्वारा एक विशाल मेगा कार्यक्रमबढ़ते कदमÓ 19 नवम्बर कोदिशाÓ संस्था में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सिरसा के सांसद अशोक तंवर करेंगे और इसके बाद यह कार्यक्रम प्रदेश के अन्य जिलों में भी 28 नवंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम की फ्लैग ऑफ सैरेमनी का आयोजन राष्ट्रीय न्यास नई दिल्ली में किया गया। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभाग के मंत्री मुकुल वासनिक ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उनके अलावा राष्ट्रीय न्यास की अध्यक्ष पूनम नटराजन, चीफ एनजीसी ताकीर हुसैन, सह सचिव अतुल प्रसाद, माइकल राजनक्रांट्रज भी मौजूद थे। इस कैंप में दिशाा संस्था की निदेशिका गीता कथूरिया ने भी फ्लैग ऑफ सैरेमनी में भाग लिया तथा फ्लैग को अपने हाथों में थामा। उनके साथ संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। गीता कथूरिया ने बताया कि यह कैंप भारत के सभी राज्यों के लगभग सभी जिलों में चलाया जाएगा। हरियाणा में यह कैंप 20 नवंबर से 28 नवंबर तक अलग-अलग जिलों में लगाया जाएगा। कैंप में विशेष बच्चों की योग्यता, उनके अधिकार, नेशनल ट्रस्ट के उद्देश्य योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी तथा विशेष बच्चों द्वारा किए गए कार्यों, कलाकृतियों तथा स्लोगन की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विशेष बच्चों के साथ किए जाने वाले व्यवहार, उनकी पढ़ाई, उन्हें विभिन्न कार्यों में अवसर प्रदान करने, उनकी सोच, क्षमता को विकसित करने बारे भी अवगत करवाने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेष बच्चे अपनी प्रतिभा सबके सामने प्रदर्शित करेंगे। इसके अतिरिक्त यह कार्यक्रम फतेहाबाद जिला में 20 नवम्बर को तथा हिसार में 21 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा।

मंगलवार, 16 नवंबर 2010

शिक्षा से ही मिलेगी समाज को नई दिशा: तंवर

सिरसा-आज भारत देश केवल एक अरब से ज्यादा लोगों का पेट भरने में सक्षम है, बल्कि खाद्यान्न निर्यात भी कर रहा है। देश के आधारभूत सरंचना के विकास, रक्षा, स्वास्थय, शिक्षा, विज्ञान, एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व प्रगति की है और दुनिया के विकसित देश भी हमारे व्यवसायियों, इंजीनियरों वैज्ञानिकों का लोहा मानते हैं। उक्त विचार सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. अशोक तंवर ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित विद्याॢथयों एवं स्कूल स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार शोध आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए यूपीए सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। देश में सबको उच्च शिक्षा मिले, इसके लिए शिक्षा का अधिकार कानून भी पास किया है। उन्होंने कहा कि इस बार पंचवर्षीय योजनाओं में मुख्य फोक्स शिक्षा ही है। शिक्षा से ही समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है, जब तक बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज देश तरक्की के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ पाएगा। आगामी दस सालों मेें 4 हजार नए विश्वविद्यालय 45 हजार नए कॉलेज खोलें जाएगें, जिसमें लगभग 10 लाख शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। सांसद तंवर 3 घंटे से अधिक समय तक स्कूल प्रांगण में रहे और इस दौरान अनेक विद्याॢथयों ने उनसे सवाल-जवाब किए और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस मौके पर प्राचार्य नरेश सिंगला, मा. सुभाष वर्मा, विवेक जैन, आनन्द बियानी, नवीन केडिया, प्रेम कन्दोई, दयानन्द शर्मा, सतीश मित्तल, महेन्द्र मेहता, सुरेन्द्र थोरी, प्रताप सांखला सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2010

किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाऐगी-तंवर

डबवाली-किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करने दिया जाऐगा। यह बात सिरसा सांसद डॉ. अशोक तंवर ने आज स्थानीय नई अनाज मण्डी में फसल खरीद का जायजा लेने उपरान्त किसानों व व्यापारियों से कही। इस अवसर पर उनके साथ मार्केट कमेटी सचिव सुभाष अरोड़ा, नगरपालिका सचिव कुलदीप कुमार, ब्लॉक कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष पवन गर्ग, पार्षद विनोद बांसल, ग्रामीण प्रधान दरबारा सिंह, ओढा ब्लॉक प्रधान जगसीर सिंह मिठडी, रामस्वरूप लखुआना, विनोद बांसल एमसी, रमेश बागड़ी, राकेश बब्बर, मदन भांभू, प्रकाश चन्द बांसल, प्रह्लाद सिंह, केशव शर्मा, संजय मिढा, बख्तावरमल दर्दी, मनवीर मान, डॉ. नानक चन्द, रविन्द्र बिन्दू, सुरेन्द्र सिंह ठेकेदार, डॉ. सुरेन्द्र जस्सी, नगर पार्षद मधु बागड़ी, नगर पार्षद बिन्दिया महन्त, नगर पार्षद जगदीप सूर्या, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र दलाल, सुरेंद्र किराड़ी, पवन जिंदल 'कोयलÓ निजी सचिव परमवीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। डॉ. तंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान हितैषी सरकार है। सरकार ने अपने वायदे के अनुसार अधिक जोखिम वाली फसलों बाजरा, मक्का, अरहर तथा रबी की फसलों में चना तथा सरसों को राष्ट्रीय बीमा में शामिल करवाया है। इस योजना के तहत छोटे व सीमान्त किसानों को 10 प्रतिशत सबसीडी का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पाद के साथ विपणन की बेहतर व्यवस्था के साथ कांग्रेस सरकार ने पिछले वर्ष को किसान-मजदूर वर्ष के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के बिजली बिल,कर्जे माफ करने के साथ-साथ जो वायदे जनता के साथ किए उनको पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही ऐसी व्यवस्था को लागू किया है जिससे प्रदेश के किसी भी किसान को सरकारी वसूली के लिए जेल में नहीं ठूंसा जाऐगा। प्रदेश सरकार द्वारा 2 प्रतिशत टैक्स घटाने पर व्यापारियों को बधाई देते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा किसान, व्यापारी व हर वर्ग की हितैषी रही है। इसलिए समय-समय पर उनके हितों को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। सांसद अशोक तंवर ने कहा कि जहां एक तरफ देश ने कॉमनवेल्थ गेमों का सफल आयोजन कर विश्व भर में अपनी नई पहचान बनाई है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के खिलाडिय़ों ने भी इन खेलों में अनेक स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है जो कि बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाडिय़ों को अनेक सुविधाएं प्रदान की थी जिसका परिणाम आज हमारे सामने है। तदोपरान्त सिरसा सांसद डॉ. अशोक तंवर ने स्थानीय वार्ड नम्बर 13 स्थित बाल्मीकि मन्दिर में भगवान बाल्मीकि प्रकटोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत की। बाल्मीकि समाज की ओर से उन्हें सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाई गई तथा भगवान बाल्मीकि चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बाल्मीकि की शिक्षाओं को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात मन्दिर प्रबन्धक कमेटी की ओर से भगवान बाल्मीकि की शिक्षाओं को दर्शाती झांकी के रूप में भव्य शौभायात्रा निकाली गई। मन्दिर से शुरू होकर पूरे नगर की परिक्रमा के उपरान्त शौभयात्रा मन्दिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

बुधवार, 13 अक्टूबर 2010

अशोक तंवर 15 अक्तूबर को सिरसा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हल्कों में दौरा करेगें

सिरसा,13 अक्तूबर: सिरसा के सांसद अशोक तंवर 15 अक्तूबर को सिरसा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हल्कों में दौरा करेगें और लोगों की समस्याएं सुनेगें। यह जानकारी देते हुए सांसद के निजि सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि सांसद तंवर 15 अक्तूबर को दिल्ली से अपने सिरसा निवास स्थान 7 हुड्डा सैक्टर 20 पर पहुॅचेगें और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेगें। उन्होंने बताया कि सांसद तंवर सिरसा में रहकर जहां लोगों से रूबरू होगें, वही वे सिरसा संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेगें।

बुधवार, 29 सितंबर 2010

तंवर हो सकते हैं अगले प्रदेशाध्यक्ष

डबवाली(यंगफ्लेम/डबवाली न्यूज़ )देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी कांग्रेस(आई) के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न होने के बाद पार्टी अपने पदाधिकारियों की ताजपोशी में जुटी हुई है।इसी प्रक्रिया के चलते हुए आने वाले कुछ दिनों में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस(आई) के प्रदेशाध्यक्ष का चयन होने जा रहा है। जिसमें इस बार सिरसा के सांसद व पूर्व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज होते दिखाई दे रहे हैं।डबवाली न्यूज़/यंगफ्लेम को बड़े ही भरोसेयोग सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी व बिहार के विधानसभा के मद्देनजर करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में किसी दलित वर्ग को ही यह पद देने का दाव खेलने जा रही है, ताकि वह अपने दलित मतदाताओं को लुभा सके।
सूत्रों का कहना है कि इस बार कांग्रेस को अशोक तंवर से बढिय़ा युवा नेता कोई ओर दिखाई नहीं दे रहा। सुनने में आया है कि अशोक तंवर के नाम पर कुमारी शैलजा व वीरेन्द्र राव सिंह ने भी अपनी सहमति की मोहर लगा दी है। जिसके चलते अब उनका प्रदेशाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। जिसका एक कारण उनका दलित होने के साथ-साथ एक नौजवान नेता होना भी है। लोक उत्सव कार्यक्रम के दौरान डबवाली पधारे सांसद तंवर ने डबवाली न्यूज़/यंग फ्लेम के संपादक से बातचीत करते हुए इस बारे में हंसकर अपनी सहमति जताई है।

गुरुवार, 16 सितंबर 2010

सांसद अशोक तंवर वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद के दामाद के निधन पर उनके निवास पर जाकर अपनी संवेदनाऐं प्रकट की।

डबवाली-वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद के दामाद मनजीत सिंह जस्सल मलोट निवासी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बीते दिवस सांसद अशोक तंवर, मुख्यमन्त्री के पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह, शहरी प्रधान पवन गर्ग, ग्रामीण खण्ड के प्रधान जगसीर मिठड़ी, सिरसा कांग्रेस कमेटी के प्रधान मलकीत सिंह खौसा, भूपेश मैहता, सन्दीप चौधरी, कर्मचन्द शर्मा सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उनके निवास पर पहुंचे। इससे पूर्व विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला सहित इनेलो के वरिष्ठ नेतागण और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप गदराना ने भी उनके निवास पर जाकर अपनी संवेदनाऐं प्रकट की।

सोमवार, 28 दिसंबर 2009

Baba Bhuman Shah Mela celebrated with religious fervor at Sangar Sadhan

Mela Baba Bhuman Shah was celebrated with large number of devotees attending from all regions with great religious fervor today at village Sangar Sadhaan near Sirsa. Ashok Tanwar, MP Sirsa, Abhay Singh Chautala INLD, Bharat Singh Beniwal Congress, and several other leaders of various political parties also visited the religious Mela.

About Baba Bhuman Shah:
Baba Bhumman Shah, (born Bhumia Hassa) is counted among the top Udasi saints of India. He was born on April 14, 1687 CE at Behlolpur village , Deepalpur Tehsil, Montgomery District, Punjab (Pakistan), in a family reportedly coming of Kamboj lineage. His father Chaudhury Hassa Ram was a Numbardar and a well-known landlord of Behlolpur. Hassa Ram and his wife Mata Rajo Bai were known to be deeply religious and devotees of Guru Nanak as well as of Baba Sri Chand, the founder of the Udasi Panth. There are several legends and myths connected with Bhumia's early childhood. The story goes that once as a kid, when he was sleeping in his cradle, a cobra came and sat over his chest with his hood spread wide-apart. Mother Rajo was stunned at the scene but as she dared to approach the cradle, the cobra disappeared slowly with no harm to the sleeping kid. Another myth relates to the revival of the dead sparrows; and yet another one deals with restoring to health the lost crops of a poor farmer......so forth and so on. These were taken to be miracles and the peoples from far and wide started to crowd at Bhumia house to have his darshan.
Bhumia went for his schooling at the age of seven. He was very sharp and intelligent student and imbibed the essentials of Hinduism, Sikhism and Islam at a very young age. Besides attending to his religious lessons, Bhumia also performed the worldly chores like grazing cows in the company of other boys of his village. He would take his cows to the forest where he would also carry plenty of food and Jal (water) to run a free-kitchen (Langar) for the passers-by including the ascetics, saints, the poor and the orphans.
Little later, the family would move from Behlolpur to Deepalpur. By the age of fifteen, Bhumia had developed a strong aspiration to become a monk. With the permission of his parents he approached Baba Pritam Das of Pakpattan, the prominent Saint of Udasin Panth who initiated him into a Guru-mantra. On being formally initiated and baptized by Baba Pritam Dass, Bhumia himself became Baba Bhumman Shah. Soon afterwards, he started to preach the religious messages which were always accompanied by Kirtan and free-kitchen (Langar).
It is stated that Chaudhury Lakha Wattu, a Muslim landlord of village Kutub Kot had been arrested for some reasons and was put behind the bars at Lahore by the orders of the Governor of Punjab. Bibi Bakhtawar, Lakha's mother, was a staunch devotee of the Baba. She solicited Baba's blessings for the release of her son and it so happened that Chaudhury Lakha was released from the jail within couple of days. As a result, Lakha and his numerous Muslim relatives from the Wattu tribe also became devoted followers of the Baba. In addition, the tribe also surrendered a village named Kutub-Kot to the Baba which the latter made the centre of his religious activities. Baba Bhumman Shah travelled from village to village to preach his message of love, peaceful coexistence, universal brotherhood, religious-tolerance and equality. He had followers from many denominations including Hindus, Sikhs and Muslems.
Baba also visited the Dargah of Sufi Saint Baba Farid, Golden Temple at Amritsar, and numerous other Sikh and Hindu shrines during his religious itineraries. At village Kutub-Kot, which later became renowned as Dera Baba Bhumman Shah, Baba permanently established the maryada of Kirtan and free kitchen (Langar).
Baba was also a very dedicated Sikh of Guru Gobind Singh. It is told that once, Dashmesh Guru and his Sikh followers were going to Nili Bar when they visited Baba Bhumman Shah and took Langar at the Dera; pleased with Shah's noble mission, Gobind Singh blessed him that his Langar would continue to grow with no shortage of any kind.

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP