डबवाली-प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि व तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोविंद कांडा ने दावा किया है कि 25 दिसंबर को सिरसा में आयोजित रैली बढ़ते कदम सिरसा के इतिहास में ए
क मील पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा इस रैली में लाखों की संख्या में जुटी भीड़ के समक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री करोड़ों रुपयों की विकास योजनाओं को हरी झंडी देंगे। डबवाली नगर पालिका की पूर्व अध्यक्षा सिम्पा जैन और कांग्रेसी नेता राजेंद्र जैन के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डबवाली नगर पालिका के प्रधान पद पर कांग्रेस का ही कब्जा रहेगा। इससे बारे में वे शीघ्र ही नगर के कांग्रेस नेताओं और नगर पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे सिरसा जिले की मांगों का एक ही मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा। जिसमें डबवाली में ओवरब्रिज, कालेज के भवन के निर्माण और बंद पड़े रिहायशी इलाकों की रजिस्ट्रियों को खोले जाने की मांग की जायेगी। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ उनसे अनुरोध किया कि वे एकजुट होकर कांग्रेस के लिए कार्य करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंच कर मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाये। इस मौके पर उन्होंने मौकापरस्त राजनेताओं से सावधान रहने की भी सलाह दी और कहा कि वे ऐसे नेता के हाथ मजबूत करंे और उसके सुख दुख का साथी बने और किसी से भी टकराने में समर्थ हो। उन्होंने कहा कि वे दो माह में एक बार डबवाली का दौरा कर यहां की जनसमस्याओं को दूर करवाने का प्रयास करने के साथ साथ कांग्रेस से दूर होते जा रहे कांग्रेसियों को पुन: कांग्र्रेस के साथ जोडऩे का प्रयास करेंगे। इससे पूर्व ब्लाक समिति के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह गदराना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर शहरी कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवरतन बांसल, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह गंगा, संजय हिटलर, छोटू राम सहारण, जग्गा सिंह बराड़, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जसवंत सिंह बराड़, राम जी लाल प्रजापत, गोपाल मित्तल, गुरजंट सिंह बराड़, डॉ. संतोष व सुखविंद्र सिंह सूर्य सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें