डबवाली- हौज चिल्हड़ (रिवाड़ी) कत्लेआम के दोषियों को सजा दिलवाने हेतू 4 मार्च को सिरसा में आयोजित किए जा रहे रोष मार्च को सफल बनाने हेतू जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधी सरबजीत सिंह मसीतां ने डबवाली हल्के के गांवों अलीकां, मसीतां, मांगेआना, डबवाली, हैबूआना, देसूजोधा आदि में सिक्ख संगतों से सम्पर्क साधा। उधर, गंगा गांव में संदीप सिंह गंगा ने तथा अबूबशहर में स. कुलदीप सिंह जम्मू ने प्रस्तावित रोष मार्च हेतू जनसम्पर्क किया।
जबकि लोहगढ़ के सरपंच प्रतिनिधी नछतर सिंह ने अधिकाधिक सिक्ख समुदाय के लोगों को सिरसा पहुंचने हेतू अपील की। डबवाली शहर से भी सिरसा जाने हेतू बसों का प्रबंध किया गया है। बसें तथा अन्य वाहन गुरूद्वारा विश्वकर्मा से 4 मार्च को प्रात: 9 बजे रवाना होंगे।
यह जानकारी देते हुए पार्षद गुरजीत सिंह ने बताया कि हौज चिल्हड़ कांड को लेकर स्थानीय सिक्खों में बेहद रोष पाया जा रहा है तथा शहर से भारी तादाद में समुदाय के लोग रोष मार्च में भाग लेंगे। इस बाबत गुरूद्वारा विश्वकर्मा में एक बैठक का आयोजन किया गया। www.dabwalinews.com/4/2/3/11

har ek aadmi ko is sangrash ko safal banane hetu yogdan karna chahiye.
जवाब देंहटाएं