डबवाली-  डबवाली से संगरीया रोड़ का निर्माण शीघ्र शुरू किया जायेगा और शहर में सीवरेज व पेयजल की समस्या की आ रही शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। यह बात मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यधिकारी डॉ. के.वी.सिंह ने कही। वह आज सिरसा रोड पर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री चौ. भुपेन्द्र सिंह हुड्डा ने इस सड़क को बनाने के लिए मन्जूरी प्रदान कर दी है जिस पर 28 करोड़ रूपये राशि खर्च होगी। इस सड़क का निर्माण दो चरणो मे किया जायेगा। प्रथम चरण के निर्माण के लिए 2 किलोमिटर पत्थर से लेकर 13 किलोमिटर तक के निर्माण के लिए 23 मार्च को निविदाएं आमन्त्रित की गई है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 11.70 करोड़ का खर्च आएगा। दुसरे चरण के निर्माण के लिए निविदाएं शीघ्र ही आमन्त्रित की जायेगी। डबवाली शहर में सिवरेज व पीने के पानी में गन्दे जल की आपूर्ति की आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियन्ता विजय सिंह को निर्देश दिये कि वह स्वयं मौका देखकर एक सप्ताह के अन्दर सीवरेज व पेयजल व्यवस्था को सुचारू करें, जिस पर कार्यकारी अभियन्ता ने विश्वास दिलवाया कि व्यवस्था को एक सप्ताह के अन्दर सुधार कर दिया जायेगा। 
डॉ.सिंह ने बताया कि ब्लाक डबवाली शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा होने के कारण गांव कालुआना में लगभग तीन करोड़ रूपये की लागत सें मॉडल स्कूल का निर्माण शुरू किया जा रहा है। इस स्कूल में पढाई का कार्य इसी सत्र सें शुरू हो जायेगा। इस स्कूल के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करनें की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए 60 लाख रूपए की लगत से दो ट्रैक्टर-ट्राली व 150 बड़े डस्टबीन व एक रिफ्यूज कम्पैक्टर खरीदा जाएगा। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा रेलवे ओवरब्रिज के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि 2009-10 के बजट में ओवरब्रिज के लिए करीब 25 करोड़ रूपए एक्षन प्लान में जमा हो गए थे लेकिन अब यह सड़क नैशनल हाईवे अर्थोटि ऑफ इंडिया के अधीन चली गई है जिसके लिए अब इसका दोबारा सर्वे किया जाएगा। जिसके लिए कुछ समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने इस बार प्रदेश में विकास कार्यों का बजट 20 हजार 358 करोड़ रूपए का रखा गया है। जबकि इनेलो सरकार का बजट केवल 1800 करोड़ रूपए का था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें