मंडी आदमपुर- काकड़ मार्केट स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में शुक्रवार सुबह नकली सोने की ईंट बेचने आए एक बेलदार को दुकानदार द्वारा पकड़ा गया। दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। श्री गणेश आभूषण भंडार के मालिक मनीराम सोनी ने बताया कि गांव बगला में वाटर वक्र्स में बेलदार के पद पर कार्यरत यूपी निवासी राजकुमार उर्फ राजू सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनकी दुकान पर आया और एक सोने की ईंट बेचने की बात कही। दुकानदार द्वारा पूछने पर उसने बताया कि उन्होंने जमीन का सौदा किया है और उसके लिए मुझे पैसों की आवश्यकता है और इसीलिए मैं अपने पूर्वजों का सोना बेच रहा हूं। ज्वैलर्स मालिक मनीराम ने ईंट से टुकड़ा काटकर उसकी जांच की तो वह पीतल निकला। इस ईंट का वजन 82० ग्राम है और अगर यह सोने की होती तो इसकी कुल कीमत करीब 16 लाख 4० हजार रुपए होती। दुकानदार ने सख्ती से राजकुमार से ईंट के बारे में पूछा तो पहले तो उसने इस ईंट को अपनी पुश्तैनी ईंट बताया लेकिन बाद में उसकी धुनाई करने पर उसने सारे राज उगलते हुए कहा कि उसको यह ईंट किसी ने दी है और उस व्यक्ति को वह सायं 4 बजे तक उनके पास ले आएगा। दुकान मालिक ने राजकुमार से बेलदार होने का पहचान-पत्र व वोटर कार्ड की फोटो प्रति अपने पास रख ली तथा ईंट पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। सायं 6 बजे तक भी जब कोई नहीं आया तो दुकान मालिक ने जिला पुलिस अधीक्षक को फोन पर सारी सूचना दी। बाद में दुकानदार ने आदमपुर थाना पहुंचकर स्थानीय पुलिस को सारे मामले से अवगत करवाया। पुलिस ने जब गांव बगला में छापा मारा तो वह वहां से नदारद मिला।
Young Flame Headline Animator
मंडी आदमपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंडी आदमपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 20 नवंबर 2010
रविवार, 3 अक्टूबर 2010
अवैध पिस्तौल सहित एक काबू
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने कॉलेज रोड के डी प्वाइंट पर एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पवन कुमार पुत्र जयसिंह गांव मोठ करनैल थाना नारनौंद 315 बोर का अवैध पिस्तौल लेकर जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
लेबल:
मंडी आदमपुर,
dabwali news
युवा इनेलो आदमपुर की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
मंडी आदमपुर, 3 अक्टूबर।अनाज मंडी स्थित युवा इनेलो हलका प्रधान रामप्रसाद गढ़वाल के नेतृत्व में आज युवा इनेलो की कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठन के तहत प्रेम बालसमंद को वरिष्ठ उपप्रधान, जयदेव चौधरीवाली को प्रधान महासचिव, राजेंद्र सारंगपुर को प्रचार सचिव, रमेश कालीरावण को कोषाध्यक्ष जबकि सुभाष सुंडावास, संदीप जाखोद, रमेश बेरवाल, सुभाष दावां, मोहनलाल सदलपुर, सुनील काजलां, कुलदीप नंबरदार, नरेन वर्मा कोहली, रवि सिवाच, सुरेश बिश्नोई को उपप्रधान, देवेंद्र वकील, भीम जाखड़, सुरेश फगेडिय़ा, विक्रम बैंदा, प्रदीप डूडी, मंजीत बैनीवाल, सुरेंद्र भांभू, संजीव गोदारा, धर्मचंद बालसमंद, रामकुमार बांडाहेड़ी को महासचिव, बंसीलाल सिंवर, सुभाष कस्वां, बलजीत मलिक, राजेश ठसका, कृष्ण बैनीवाल, नरेश तेलनवाली, रामप्रसाद पूनियां, पूर्ण दड़ौली, सरजीत आदमपुर को सचिव व कुलदीप कुतियांवाली, रमेश न्यौली खुर्द, रामसिंह सीसवाल, शमशेर ढाका जगाण, आनंद बगला, सुरजीत कस्वां, कर्मवीर बैनीवाल, राहुल डाबला, रोहताश काबरेल, रामेश्वर जांगड़ा मलापुर को सहसचिव नियुक्त किया गया है। गढ़वाल ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ.अजय चौटाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष बलदेव सिंह, युवा प्रदेश प्रभारी उमेद लोहान, युवा जिलाध्यक्ष अजय बडाला व वरिष्ठ नेता रमेश गोदारा से विचार-विमर्श के बाद किया गया है।
लेबल:
मंडी आदमपुर,
ajay singh choutala,
dabwali news,
inld
पाइप लाइन कार्य अधर में, लोग परेशान
आदमपुर, 3 अक्टूबर। आदमपुर की बोगा मंडी से होते हुए मेन बाजार तक बिछाई जा रही पेयजल पाइप लाइन का कार्य अधर में लटक जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा पिछले 15 दिनों से पाइप लाइन बिछाने का कार्य बंद किया हुआ है। यहां के निवासी शिव कुमार, भागीरथ, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, गौतम अग्रवाल, पवन जैन, अमित, गोविंद कुमार, अश्विनी, राजेंद्र कुमार ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए पहले तो सड़क को तोड़ दिया गया। अब उसमें मिट्टी की भर्ती तक नहीं करवाई गई है। सड़क के कटे होने के कारण यहां से वाहनों का आवागमन रूक गया है तथा दुघर्टना का भय बना हुआ है। इन्होंने बताया कि बोगा मंडी के कई घरों में इस पाइप लाइन बिछाने के चलते पेयजल की सप्लाई नहीं पहुंच पा रहा है। यहां के निवासियों ने जिला प्रशासन से इस संबंध में समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं ठेकेदार ने बताया कि पीछे से पाइपें नहीं आने के कारण कार्य में देरी हो रही है। अब उम्मीद है कि शीघ्र ही पाइप आ जाएगी। इसके बाद युद्धस्तर पर कार्य चलाकर काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
लेबल:
मंडी आदमपुर,
dabwali news
शनिवार, 2 अक्टूबर 2010
सूचना के अधिकार विषय पर व्याख्यान आयोजित
मंडी आदमपुर, 2 अक्टूबर। आदमपुर के फिरोज गांधी मैमोरियल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता/कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ की तरफ से सूचना का अधिकार-2005 विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ के डीन आत्मप्रकाश, प्रभारी आजाद कुमार, नीतिका रानी, कॉलेज के राज्य जन सूचना अधिकारी डॉ. डीपी सिंह व सुमन बिश्नोई ने विद्यार्थियों को जनसूचना अधिकार के विभिन्न पहलुओं, अनुच्छेदों, प्रयोगात्मक उपयोगिताओं तथा लाभ लेने के तरीकों बारे जानकारी उपलब्ध करवाई। प्राचार्य डॉ.विकास आनंद ने इस प्रकार के प्रायोजनों को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधा के साथ-साथ अनिवार्यता बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कानूनों की जानकारी होना जरूरी है तभी जाकर वे एक जागरूक नागरिक बन सकते हैं।
लेबल:
मंडी आदमपुर
सदस्यता लें
संदेश (Atom)