रानियां- गांव भड़ोलियावाली के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक हरदेव सिंह (23) पुत्र स्वर्ण सिंह गांव संतनगर का निवासी था, जो अपने साथी रणजीत सिंह निवासी नकोड़ा के साथ रानियां से एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर जा रहा था। गांव भड़ोलियावाली के पास मोटरसाइकिल की डबवाली से सिरसा की ओर सामने से आ रही एक प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना में हरदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणजीत घायल हो गया। घायल को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवााय गया है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने हरदेव सिंह के शव को कब्जे में लेकर परिवारजनों को सूचना दे दी। रानियां पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेज दिया है। मंगल सिंह एएसआई ने बताया कि बस चालक दविन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और उसे गिरफतार करने के प्रयास किए जा रहे है।
Young Flame Headline Animator
रानियां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रानियां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 23 नवंबर 2010
शनिवार, 20 नवंबर 2010
बाप ने किया बेटे का कत्ल
रानियां-रानियां के हिम्मतपुरा मोहल्ला में एक पिता द्वारा अपने बेटे की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर पिता व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हिम्मतपुरा मोहल्ला निवासी बलजीत कौर ने बताया कि उसका लड़का गुरजंट सिंह था जिसकी बीती रात उसके पति बाज सिंह व दो अन्य मोहन सिंह व तथा सोनू ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात का किसी को पता न चले, इसके लिए रात को ही शव का दाह संस्कार किया तथा अधजले शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने पति व अन्य की तलाश की मगर उनका कोई पता नहीं चला। महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का गुरजंट को पता चल गया था। इसी कारण पति व दो अन्य ने मिलकर गुरजंट को मौत के घाट उतारा है। उधर रानियां पुलिस का कहना है कि बलजीत कौर की शिकायत पर उसके पति बाज सिंह, मोहन सिंह व सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी तलाश की जा रही है।
लेबल:
रानियां,
dabwali news,
raniyan
मंगलवार, 16 नवंबर 2010
मनुष्यत्व व प्रतिष्ठा दोनों गंवाता है नशेड़ी: रणजीत
तरन क्लब ने लगाया नशा मुक्ति जागरुकता शिविर
रानियां-तरन क्लब द्वारा गांव गिंदड़ा में स्वर्गीय दयाराम सहायक बीडीपीओ की प्रथम पुण्य तिथि पर नशा मुक्ति जागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर में हरियाणा योजना बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत ङ्क्षसह ने बतौर मुख्यतिथि भाग लिया जबकि रानियां के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र अहलावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में गांव के दो दर्जन से भी ज्यादा युवाओं ने भविष्य में नशा न करने और गांव को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यतिथि रणजीत ङ्क्षसह ने कहा कि नशा मनुष्य को दुर्दशा और दुर्गति के कटीले रास्तों पर घसीटता हुआ मौत के गहरे अंधकार की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति अपना मनुष्यत्व खो बैठता है और समाज में नशे के कारण वह अपनी प्रतिष्ठा भी गंवा देता है। डा.जितेंद्र अहलावत ने कहा कि लगातार 5-10 दिन नशे का सेवन करने पर व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रुप से इसका आदी होना शुरु हो जाता है और वह धीरे-धीरे नशे का गुलाम बन जाता है और बाद में चाह कर भी नशा नहीं छोड़ पाता। डा. राजेश चौधरी ने कहा कि नशा समाज के माथे पर एक कलंक है, जिसे दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे से होने वाले शारीरिक व आर्थिक नुकसान के प्रति जागरुक किया जाना चाहिए ताकि नशे जैसी बीमारी को समाज से खत्म किया जा सके। रानियां थाना के प्रभारी महां सिंह ने कहा कि नशे की गर्त में फसकर आज की युवा पीढ़ी गुनाह की दलदल में फंसती जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा वह लत है जो मुनष्य के शरीर को तो खोखला करता ही है साथ ही वह अपने जीवन के साथ-साथ परिवार को भी ले डूबता है। उन्होंने कहा कि नशा बेचना व करना कानूनी जुर्म है। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ताकि नशा बेचने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कारवाही की जा सके और नशे जैसी बीमारी पर अंकुश लग सके। कार्यक्रम में नशा छोडऩे वाले युवाओं को मुख्यतिथि रणजीत सिंह ने प्रशंसाा पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में नशा न करने तथा गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मंच का संचालन मा. सुरजीत ङ्क्षसह ने किया। इस अवसर पर पंचायत समिति रानियां के चेयरमेन ठाकुर शेर सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप बाहियां, क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. तरसेम ङ्क्षसह, सरपंच भगवाना राम, सरपंच सुखचैन ङ्क्षसह, स्वर्ण सिंह जज, गुरनाम झब्बर, गुरनाम ङ्क्षसह खिंडा, बलवीर ङ्क्षसह जज, भोला जैन, मा. बूटा सिंह, कृष्ण सोढ़ी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
लेबल:
रानियां,
dabwali news,
raniyan
सदस्यता लें
संदेश (Atom)