IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

Young Flame Headline Animator

blood donation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
blood donation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 जुलाई 2010

प्रथम विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

डबवाली-मानवता की सेवा में समॢपत नगर की अग्रणी संस्था डबवाली जन - सहारा सेवा संस्था ने आज जीटी रोड़ ऐसोसिऐशन की सहायता से आज स्थानीय सिरसा रोड़ स्थित चौ. संदीप पेट्रोल पम्प के सामने प्रथम विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारम्भ समाजसेवी चौधरी गुलाब सिंह श्योराण ने रक्तदान करके किया तथा अपने संबोधन में उन्होंने रक्तदान को सबसे श्रेष्ट दान की संज्ञा दी। संस्था द्वारा आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर में नगर के उत्साहित युवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह जानकारी देते हुए सस्था के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त रक्तदान शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए शिव शक्ति ब्लॅड बैंक सिरसा से अनुभवी डॉक्टरों की टीम में डॉ. एल. एन. गुप्ता, डॉ. धर्मपाल, विनोद कुमार, अमनदीप, जनकराज सहित राकेश कुमार पहुंचे तथा उन्होंने रिकार्ड तोड़ 143 यूनिट रक्त एकत्रित किया। जबकि 75 युवाओं को वापिस लौट जाना पड़ा। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को दूध व फलाहार के साथ - साथ प्रशंसा पत्र व बैच लगा कर सम्मानित किया गया। उक्त शिविर के सफल आयोजन के लिए संस्था सदस्यों ने जीटी रोड़ ऐसोसिऐशन के साथ - साथ सभी का आभार जताया तथा शिविर की सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने निकट भविष्य में शीघ्र ही एक ओर रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।

बुधवार, 30 जून 2010

यूथ वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों किया रक्तदान

सिरसा-सिरसा यूथ वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने गत दिवस स्थानीय शिव शक्ति ब्लड बैंक परिसर में सामूहिक रूप से रक्तदान किया। यह जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव नवीन केडिया थे। शिविर में सोसायटी के सदस्यों ने कुल 35 यूनिट रक्तदान दिया। युवाओं को सम्बोधित करते हुए नवीन केडिया ने कहा कि रक्तदान ही महादान है तथा मानवीय रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है। रक्तदान कर किसी भी संकटग्रस्त जीवन को बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं आती बल्कि शरीर में नया रक्त पैदा होता है। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव गुरजीत सिंह, जशन बांसल, तारीक अरोड़ा, कुलदीप अरोड़ा, विकास कुमार, इन्द्र सिंह, गणेशी लाल, गगन ग्रोवर सहित सोसायटी के अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया।

नवीन केडिया का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया

सिरसा-जिला सिरसा के यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा प्रदेश संगठन सचिव नवीन केडिया का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। केडिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सभी यूथ सदस्यों द्वारा शिव शक्ति ब्लड बैंक के तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० वेद बैनीवाल ने अपने उद्घाटन भाषण में रक्तदान को मानव द्वारा दिया जाने वाला सर्वोत्तम दान बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रति वर्ष कम-से-कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर नवीन केडिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान जीवनदान है। मनुष्य को मनुष्य का ही रक्त लगाया जा सकता है। इतनी गर्मी में जब ब्लड बैंक में जब रक्त की सख्त आवश्यकता है इसमें रक्तदान शिविर अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होते हैं। शिविर में कुल 101 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि जश्न बांसल ने युवाओं को अधिक-से-अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस के हल्का प्रधान दीपक केडिया ने किया। इस अवसर पर नगर पार्षद राजेन्द्र कुमार, कमल रंधावा, हनुमान गुज्जर, मुरलीधर कटारिया, रघुवीर सांई, बलविन्द्र सिंह, भीम, संदीप अरोड़ा, कृष्ण मेहता, कीर्ति मेहरा, आशु रंगा, मनीष रोहिल्ला, हरदेव मकानी, नरेन्द्र यादव, भूपेन्द्र आदि यूथ कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से रक्तदान देकर नवीन केडिया को उनके जन्मदिवस की बधाई दी।

SHARE ME

IMPORTANT -------- ATTENTION ---- PLEASE

-----------------------------------"यंग फ्लेम" परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। "यंग फ्लेम" परिवार आपका अपना परिवार है इसमें आप अपनी गजलें, कविताएं, लेख, समाचार नि:शुल्क प्रकाशित करवा सकते है तथा विज्ञापन का प्रचार कम से कम शुल्क में संपूर्ण विश्व में करवा सकते है। हर प्रकार के लेख, गजलें, कविताएं, समाचार, विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु आप 093154-82080 पर संपर्क करे सकते है।-----------------------------------------------------------------------------------------IF YOU WANT TO SHOW ANY KIND OF VIDEO/ADVT PROMOTION ON THIS WEBSITE THEN CONTACT US SOON.09315482080------

SITE---TRACKER


web site statistics

ब्लॉग आर्काइव

  © template Web by thepressreporter.com 2009

Back to TOP