डबवाली (सुदेश आर्य) स्थानीय प्रेम नगर वार्ड नम्बर 7 में पुरानी रंजिश को लेकर बीती देर रात्रि हुए झगड़े में दोनों पक्षों का एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया गया है तथा दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन सतपाल पुत्र वीरू ङ्क्षसह ने बताया कि वह तथा विजय कुमार किराये के मकान में इक_े रहते हैं। कुछ दिन पूर्व किसी बात पर विजय कुमार का झगड़ा उनके पड़ोसी बलजीत ङ्क्षसह पुत्र ज्ञान ङ्क्षसह से हुआ था। जिसमें उसने बीच बचाव करवाकर समझौता करवा दिया। परन्तु बलजीत ङ्क्षसह विजय कुमार से रंजिश रखने लगा तथा बीती रात्रि 11 बजे के करीब बलजीत ङ्क्षसह ने अपने अन्य साथियों सहित तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उधर दूसरे पक्ष के घायल हुए बलजीत ङ्क्षसह ने बताया कि कई दिन पूर्व उनका झगड़ा विजय कुमार से हुआ था तथा बीती देर रात्रि विजय कुमार तथा सतपाल ने ईंटों व पत्थरों से उनके घर पर हमला बोल दिया। जिसके फलस्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा उसके परिजनों ने उसे उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने दोनों की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया।
Young Flame Headline Animator
बुधवार, 18 अगस्त 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें