डबवाली (डबवाली न्यूज़)''युग पुरूष चौ. देवी लाल जीवन पर्यन्त कमेरे वर्ग के लिए संघर्षरत रहे तथा सत्ताकाल दौरान उन्होंने जो जनकल्याणकारी नीतियां लागू की वे आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं। ये शब्द इनेलो प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमन्त्री चौ. औ३म प्रकाश चौटाला ने आज स्व. देवी लाल जयन्ति के अवसर पर गांव चौटाला में आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में शिरकत करने उपरान्त उपस्थित भारी जनसमूह के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आज सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि प्रदेशवासी अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अॢपत करने के साथ - साथ जनसेवा भी सक्रिय रूप से इस पवित्र दिन के अवसर पर कर सकें। पूर्व मुख्यमन्त्री श्री चौटाला ने इससे पूर्व गांव तेजाखेड़ा स्थित स्व. देवी लाल की जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तदोपरान्त श्री चौटाला डबवाली शहर के पास पंजाब सीमा में स्थित किलियांवाली में चौ. देवी लाल स्मारक स्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्व. देवी लाल की मूॢत पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर डबवाली हल्का के इनेलो कार्यकर्ता जिला प्रमुख डॉ. सीता राम, राधे राम गोदारा, आत्मा राम छिम्पा सरपंच, मदन लाल घिटाला ब्लॉक पंच, जयमल सिहाग, आत्मा राम चेयरमैन, रणवीर राणा, डॉ. गिरधारी लाल, टेक चन्द छाबड़ा, प्रह्लाद राय, महेन्द्र डूडी, महावीर सहारण, गुरजीत सिंह, गिरधारी बिस्सु, सन्दीप सन्नी, बलदेव भीटीवाला, गुरचरण नम्बरदार, केशो राम गुप्ता, सुरजीत सिंह मांगेआना, राजेन्द्र सिंह, धुन्नी दास, राजा पेन्टर, लवली मैहता, गुरविन्द्र सोना, सर्वजीत सिंह मसीतां, दर्शन मान, दर्शन मोंगा, सुखविन्द्र सरां, आशा बाल्मीकि, कुलदीप सिंह जम्मू सहित भारी संख्या में मौजूद थे। माल्यार्पण उपरान्त उपस्थितजनों को लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर उनके साथ उनके पारिवारिक सदस्य आदित्य सिहाग व कर्ण चौटाला भी मौजूद थे। डबवाली हल्का के गांव रिसालियाखेड़ा में आज रक्तदान शिविर व गांव सकताखेड़ा में आँख व दांत मेडिकल चैकअप कैम्प का भी आयोजन किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों में भी श्री औ३म प्रकाश चौटाला ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Young Flame Headline Animator
शनिवार, 25 सितंबर 2010
''युग पुरूष चौ. देवी लाल जीवन पर्यन्त कमेरे वर्ग के लिए संघर्षरत रहे--चौटाला
लेबल:
चौ. देवी लाल,
डबवाली समाचार,
dabwali news,
OP Chautala
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें