डबवाली- उपमण्डल के गांव खुईयां मलकाना में बीती रात्रि पानी की वारी को लेकर हुए झगड़े में दोनों पक्षों के तीन लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिविल हस्पताल में उपचाराधीन 55 वर्षीय मलकीत ङ्क्षसह पुत्र पहाड़ा ङ्क्षसह निवासी खुईयां मलकाना ने बताया कि वह ढाणी में रहते हैं तथा कल रात्रि उनकी पानी की वारी थी। वह तथा उसका भाई जीत अपने खेतों में पानी लगाने हेतु गए हुए थे। उनके पड़ोसी सुभाष, राम चन्द्र, पप्पू व मामराज पुत्रान सुरजा राम तथा उनका साथी मधानी वर्मे द्वारा अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। जब पानी की वारी का उनका समय हो गए तो मेरे भाई जीत ने इन्हें वर्मा हटाने के लिए कहा। इस बात पर वह उनसे गाली-गलोच करने लगे तथा हाथापाई पर उतर आए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो इन्होंने कस्सी द्वारा उन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उधर दूसरे पक्ष के घायल दोनों भाईयों सुभाष व रामचन्द्र को उपचार के पश्चात सिरसा रैफर कर दिया। उक्त झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
Young Flame Headline Animator
शनिवार, 16 अक्टूबर 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें