डबवाली (यंग फ्लेम) गांव शेरगढ़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ नागरिक संघ के तत्वावधान में संघ के पूर्व प्रधान स्व. सहजिंद्र सिंह भाटी एवं पूर्व सदस्य ताराचंद अरोड़ा की स्मृति में वन महोत्सव मनाया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष आत्माराम अरोड़ा, जसबीर सिंह भाटी, आचार्य रमे
श सचदेवा, सचिव शशिकांत शर्मा ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं उनकी उपयोगिता के बारे विद्यार्थियों को जानकरी दी। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा इस विषय पर लेख व कविताएं पढ़ी गई। मुख्याध्यापिका परमजीत भाटी ने सभी का धन्यावाद किया। अंत में यशपाल नरूला प्रौजेक्ट चेयरमैन ने संघ की और से सभी का धन्यावाद किया। इस अवसर पर दविंद्र पाल सिंह ने मंच संचालन बखूबी निभाया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें