सिरसा 8 जुलाई-आज रोडवेज प्रांगण में डिपो प्रधान गुरबख्श रंधावा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन सचिव जयचन्द कम्बोज ने किया। बैठक में विशेष रूप से मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के राज्य प्रधान जयप्रकाश बैनीवाल तथा राज्य महासचिव सरबत सिंह पूनियां उपस्थित थे।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान जयप्रकाश बैनीवाल ने कहा कि हरियाणा की शत प्रतिशत जनता की पहली पसंद रोडवेज की सरकारी बसें ही हैं। सरकार यह सब कुछ जानते हुए भी अपने नजदीकी व साहूकारों को 2700 परमिट देकर रोडवेज विभाग को बंद करना चाहती है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासचिव सरबत सिंह पूनियां ने अपने सम्बोधन में सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने परमिट देने का ऐलान किया तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे तथा रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में संयुक्त कमेटी ने अपने सभी बंदोबस्त कर लिए हैं तथा टीमों का गठन कर लिया है जो गांव-गांव में जाकर लोगों के बीच सरकार की हठधर्मिता की चर्चा करेंगे, पंचायतों एवं छात्रों को प्राईवेट बस संचालकों की मनमर्जी से वाकिफ करवाएंगे तथा सरकार से 8 हजार नई बसों की मांग करेंगे जिससे 50 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर जिला उपप्रधान माजोका ने कच्चे कर्मचारियों को तुरन्त पक्का करने तथा नए चालक-परिचालकों की तुरन्त भर्ती की मांग की ताकि रोडवेज का कार्य सुगम हो तथा जनता को बढिय़ा सुविधा मिल सके। बैठक में जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा, त्रिपाठी, चन्द्रशेखर धम्मी, गुरादित्ता कम्बोज बाजेकां, रतीराम साहुवाला, मदन लाल चावला, सुरजीत सिंह अरोड़ा, सतबीर सिंह, लाभ सिंह, अशोक कुमार, भूप सिंह मंगालिया, केवल कृष्ण गौड़, कुलबीर सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें