डबवाली (यंग फ्लेम)पब्लिक वाहनों पर सरकारी सायरन शहर में आम बात हो चुकी है। भीड़ भरे इलाके और जाम में अवैध तौर पर इनका प्रयोग जिस तरह से किया जा रहा है उससे लोकतंत्र के लोग परेशान है और तंत्र मूक बाघिर बना हुआ है। मनचले युवक और अवैध तौर चल रही टे्रक्सी वाहन चालक इन सायरन का सरेआम धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे है। गलियों चौराहों में इन वाहनों पर अवैध तौर पर लगे पुलिस के सायरन की आवाज कभी भी कहीं भी सूनी जा सकती है। ऐसे लोगों के लिए कानून काली पट्टी बांधे एक औरत बन चुकी है जिसके सामने अपराध और अपराधियों की कतारें लंबी दर लंबी होती जा रही है और उन पर अंकुश लगाने वाले ही अपराधियों पर कार्यवाही न कर उनके संरक्षक बने हुए है। बकौल दविंद्र सिंह आहलुवालिया उपप्रधान राजीव नगर सहकारी गृह निर्माण समिति ये लोग कानून के मुजरिम तो है ही आम जनता के भी दोषी है। जिस धड़ल्ले से ट्रेफिक में ये इन सायरनों का प्रयोग करते है उससे कभी भी कहीं भी हादसा हो सकता है। वरच्यूस क्लब के अध्यक्ष डा. मथुरा दास चलाना भी पब्लिक वाहनों पर सरकारी सायरनों का प्रयोग एक जनित अपराध तुल्य मान कर उसके खिलाफ कानूनन कार्यवाही उचित करार देते है। अधिवक्ता बहादूर सिंह इन पुलिस के सायरनों के प्रयोग को गंभीर अपराध मानते है उनके मुताबिक मोटर व्हीकल एक्ट में इस तरह के अपराधों के लिए जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। प्रशासन को चाहिए की इन पर अंकुश लगाये और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।
Young Flame Headline Animator
रविवार, 1 मई 2011
बेवफाई ने ले ली जान
डबवाली(यंग फ्लेम)पत्नी की बेवफाई में जहरीला पदार्थ निगलने वाले युवक सोमनाथ ने शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घर से गई लक्ष्मी देवी भी तीन दिन के बाद वापिस घर लौट आई। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही करते हुए शव के पोस्टमार्टम के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिये है। वार्ड 6 कबीर बस्ती निवासी सोमनाथ के 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार ने बताया कि उसकी मां लक्ष्मी देवी बुधवार को बस्ती के ही एक युवक के साथ कहीं चली गई और उसकी दो छोटी बहनें सपना व शिवानी को भी साथ ले गई। जब उसने उनका पीछा किया तो उसकी माता लक्ष्मी देवी ने उसे मारपीट करके वापिस भगा दिया। तो उसने घर आकर सारी बात अपने पिता सोमनाथ को बताई तो उन्होंने लक्ष्मी देवी को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें उसका कोई भी सुराग नहीं मिला।
मृतक के बेटे अजय ने बताया कि जब दो दिन लगातार उसकी माता जगह-जगह तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो उसके पिता सोमनाथ ने शुक्रवार प्रात: कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसके पिता ने उसे जहर निगलने की बात कही तो उसने तुरंत आस पडौस व अपनी मौसी कृष्णा देवी को बताया उन्होंने उसके पिता सोमनाथ को तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रैफर कर दिया। लेकिन उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए डबवाली के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।उधर, लक्ष्मी देवी की तलाश कर रहे सोमनाथ के बहनोई सुखवीर की नजर थाना शहर के समीप खड़ी लक्ष्मी पर पड़ी तो वह उसे घर ले आया। जब लक्ष्मी देवी से इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह बठिंडा अपनी बुआ से मिलने गई थी और उसके बाद वह अपने मायके फाजिल्का चली गई थी लेकिन लक्ष्मी देवी की बड़ी बहन जो कि मृतक सोमनाथ के बड़े भाई मंगत राम कि पत्नी भी है, ने बताया कि उसने अपनी मां से फाजिल्का में फोन पर लक्ष्मी देवी के बारे में पूछा था और उसकी मां ने बताया कि वह यहां नहीं पहुंची है। थाना शहर पुलिस के सहायक निरिक्षक मंदरूप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मंगत राम व बलबीर के ब्यान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
भूसा जलाने वालों की अब खैर नहीं
डबवाली (यंग फ्लेम)जिला में गेहूं कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों व भूसा जलाने वालों की अब खैर नहीं, क्योंकि भूसा जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया सभी पटवारियों और कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित गांव में अपने मुख्यालयों पर रहें और भूसा जलाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखें। यदि कोई व्यक्ति भूसा जलाता हुआ पाया जाए तो उसकी रिपोर्ट तुरंत जिला मुख्यालय स्थित बनाए गए कंट्रोल रूम में दें। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकद्दमें दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने पटवारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम में लिखित रिपोर्ट करें और उसी रिपोर्ट की एक कॉपी संबंधित थाना में दें ताकि उस रिपोर्ट के आधार पर भूसा जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई पटवारी या कर्मचारी भूसा जलाए जाने की रिपोर्ट विलंब से करता है या नहीं करता तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे भूसा जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान भूसा जलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-188 सपठित वायु बचाव एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिसमें सजा व जुर्माना दोनो हो सकते हैं। इसलिए किसान गेहूं के बचे हुए अवशेष व भूसे को न जलाएं। उपायुक्त ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं कटाई उपरान्त बचे हुए अवशेष व भूसे आदि का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि अवशेष तूड़ी आदि जलाने से कई बार नुकसान होता है जैसे पर्यावरण दूषित होना, तापमान का बढऩा, विभिन्न प्रकार की बीमारियों का होना, आस पड़ौस के खेतों में पड़ी अन्य चीजों के जलने का खतरा बना रहना, वातावरण में आक्सीजन गैस की कमी होना, तूड़े के रूप में आर्थिक हानि होना, किसान के जो मित्र कीट होते हैं उनका नष्ट होना, सबसे महत्वपूर्ण जमीन की उर्वरा शक्ति का कम होना शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि किसान भाई अपने बचे हुए भूसे का तूड़ा बनाकर अपने पशुओं को डाल सकते हैं। तूड़े को बेचने से किसान को अतिरिक्त आमदनी होती है विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार अनुदानित कृषि यत्रों का उपयोग करके गेहंू धान के भूसे को अपने ही खेत की मिट्टी में मिला दे तो उससे जीवांश की मात्रा बढ़ती है और भूमि की उर्वराशक्ति में सुधार होता है। किसान की पैदावार में बढ़ोतरी होती है। उसकी आय में भी वृद्धि होती है।
लेबल:
dabwali news,
YoungFlame
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2011
खड़ी फसल जल कर राख
डबवाली- वीरवार देर सायं गांव सुखेड़ा खेड़ा में एक खेत आग लगने से करीब सात एकड़ भूमि पर खड़ी फसल जल कर राख हो गई।सुखेड़ा खेड़ा के पूर्व सरपंच पवन कुमार व लवली मेहता ने बताया कि वीरवार सायं आई तेज आंधी के कारण बिजली की तारे आपस में टकराने से उत्पन्न चिंगारियों से किसान कुलदीप सिंह पुत्र गुरवचन सिंह के खेत में आग लग गई। आग लगने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई और गांववासी अपने ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार हो कर घटनास्थल पर पहुंचे। हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने आग को बुझाने का कार्य में जुट गये। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक सात एकड़ भूमि पर खड़ी गेहंू की फसल जल कर राख हो गई।
लेबल:
dabwali news,
YoungFlame
प्लाटों पर कब्जे को लेकर विवाद उत्पन्न
डबवाली -कबीर बस्ती में प्लाटों पर कब्जे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। दो दर्जन से भी ज्यादा प्लाटों पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध तौर पर कब्जा किये जाने के बाद प्लाट मालिकों ने इसका विरोध जताया, जिसके परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों में हाथा पाई हो गई और मामला थाने पहुंच गया।
अबूबशहर के गुरमीत सिंह ने कुछ यक्तियों के खिलाफ उससेे मारपीट किये जाने का आरोप लगा कर उनके खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि मामला प्लाटों पर अवैध कब्जे का है और जानबूझ कर इसे झगड़े का रूप दिया जा रहा है।
अबूबशहर के गुरमीत सिंह ने कुछ यक्तियों के खिलाफ उससेे मारपीट किये जाने का आरोप लगा कर उनके खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि मामला प्लाटों पर अवैध कब्जे का है और जानबूझ कर इसे झगड़े का रूप दिया जा रहा है।
लेबल:
dabwali news,
YoungFlame
उपप्रधानमंत्री के गांव में नहीं रूकती रोडवेज की बसें
डबवाली - गांव चौटाला बस स्टैंड पर संगरियां से डबवाली आने वाली हरियाणा रोडवेज की बसे न रुकने से गांववासी परेशान है। चौटाला गांव के निवासी अधिवक्ता बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रात: सात बजे गांव के बस स्टाप पर अनेक यात्री डबवाली आने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। जिनमें कई सरकारी मुलाजिम भी थे। उन्होंने बताया कि 7.29 पर हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो की गौरव बस के चालक ने बस को बस स्टाप की बजाये आगे जा कर रोक कर यात्रियों को बस से उतार कर वहां से चला गया। जबकि बस की इंतजार में खड़े दो दर्जन से ज्यादा यात्रियों को बस निकल जाने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने हरियाणा रोडवेज के जिला महाप्रबंधक लाजपत राय को एक शिकायत पत्र दे कर उपरोक्त बस चालक के खिलाफ कार्यवाही करने और बस चालकों को बस बस स्टैंड पर ही रोकने के आदेश देने के निर्देश दिये जाये।
लेबल:
dabwali news,
YoungFlame
किलियांवाली की अनाज मंडी मूलभूत सुविधाओं से मरहूम
लेबल:
यंग फ्लेम,
dabwali news,
punjab govt,
YoungFlame
बुधवार, 20 अप्रैल 2011
डीजीपी स्टाफ ने की थानों में असलों की जांच
डबवाली, 20 अप्रैल (thepressreporter.com)। आज डीजीपी स्टाफ मधुबन की तरफ से थानों में असलों की जांच की गई। टीम में मधुबन से डीजीपी स्टाफ के एआईओ अभय सिंह, सिरसा के ईन्द्र सिंह व सुभाष चन्द को साथ लेकर बडागुढ़ा, ओढां, रोडी, शहर डबवाली, सदर डबवाली आदि थानों के असले जांचे। इस मौके पर एआईओ अभय सिंह ने बताया कि डीजीपी के आदेशानुसार समय-समय पर विभिन्न थानों में दिए गए असलों की जांच की जाती है, जिसमें हथियारों के रखरखाव व साफ सफाई को परखा जाता है।
शराब की चलती भ_ी सहित एक काबू
डबवाली, 20 अप्रैल(www.thepressreporter.com)। सीआईए डबवाली पुलिस ने मुखबरी के आधार पर गांव अबूबशहर क्षेत्र में छापामारी कर शराब की चलती भ_ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब की चलती भ_ी, 10 बोतल नजायज शराब सहित एक आरोपी भागीरथ पुत्र गोबिंदराम को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में जिला की बडागुढ़ा पुलिस ने कृष्ण पुत्र भूराराम निवासी बीरूवालागुढ़ा को 30 बोतल शराब के साथ उसी के गांव से काबू कर लिया है। कालांवाली पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में रोशन पुत्र हजूराराम निवासी मंडी कालांवाली को 220 रूपए की सट्टाराशि सहित काबू किया है। इसी प्रकार ओढां पुलिस ने ट्रक में क्षमता से अधिक सामान भर कर ले जाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी नरसिंह कालोनी, डूमवाली मंडी, जिला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने ट्रक में क्षमता से अधिक कै्रसर भरा हुआ था तथा डबवाली से सिरसा की ओर आ रहा था।
रविवार, 17 अप्रैल 2011
चोरों के हौंसले बूलंद, एक रात में 2 ट्रांसफार्मर चोरी
डबवाली-(www.thepressreporter.com)क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग कड़े प्रयास कर रही है, फिर भी शातिर चोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब हो जाते है, एक ऐसा ही चोरी का मामला गांव बिज्जूवाली में देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को गांव बिज्जूवाली से अज्ञात चोरों ने खेतों में टयूबवैल पर लगे दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। सुन्दरराम मैहता व विजय सिंह ढबास दो लोगों के खेत से अज्ञात चोरों ने टयूबवैल पर लगे ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए, वहीं जब अज्ञात चोर पास के खेत में लगे तीसरे ट्रांसफार्मर को चोरी करने के लिए उसके पास पहुंचे तो मौके पर शामचंद कम्बोज खेत मालिक पहुंच गया और उनसे पूछा की यहां पर क्या कर रहे हो तथा उस समय चोर खेत मालिक को धक्का मारकर भागने में सफल हो गए, शामचंद ने बताया कि रात के अंधेरे के कारण वह उक्त चोरों के चेहरे नहीं पहचान पाया। उन्होंने बताया कि सुन्दरराम के खेत में शराब की खाली बोतलें पड़ी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि उक्त चोरों ने वहां पर शराब पी कर इस चोरी वारदात को अंजाम दिया है, साथ उनका कहना है कि उक्त चोर कैंटर पर सवार होकर आए थे व कैंटर को उन चोरों ने सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था। चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की कीमत 3 लाख के करीब बताई जा रही है। फिलहाल चोरी की सूचना गोरीवाला पुलिस चैकी में दे दी गई है और पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब देखना यह है कि पुलिस चोरों को कब तक अपनी पकड़ में लेती है।
पति सहित तीन पर मामला दर्ज
डबवाली(www.thepressreporter.com)शहर डबवाली पुलिस ने अदालत के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है। डबवाली के वार्ड नंबर 10 निवासी ममता पुत्री इंद्रपाल ने बताया कि उसकी शादी सिरसा की एमसी कॉलोनी निवासी विजय के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने जरूरत के अनुसार घरेलू सामान दिया था मगर ससुराल पक्ष के लोग लगातार और दहेज लाने की मांग करते आ रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे तंग किया जा रहा है। ममता की शिकायत पर डबवाली पुलिस ने विजय, सास आशा देवी तथा ससुर राजकुमार के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया है।
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011
गेहूं की आवक आरम्भ,खरीद शुरू
डबवाली- 15 अप्रैल (वासदेव मैहता) स्थानीय अनाज मंडी में गेहूं की आवक आरम्भ हो गई है और एजेंसियों द्वारा गेहंू की खरीद भी शुरू कर दी गई है। अनाज मंडी में पहले दिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2470 किवंटल गेहूं की खरीद की गई। मार्केट कमेटी के सचिव एससी अरोड़ा ने बताया कि इस बार गेहूं की आवक पिछले वर्ष से 25 प्रतिशत ज्यादा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2010 में अनाज मंडी में 18 लाख 61 हजार किवंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई थी और इस बार 20 लाख किवंटल से उपर गेहूं की आवक होने की संभावना है।
श्री अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2011 में मुख्य खरीद सेंटर डबवाली के सबयार्ड खरीद सेंटर चौटाला के अलावा 13 खरीद सेंटर बनाए गए है। जिसमें रिसालियाखेड़ा, अबूबशहर, कालूआना, लोहगढ़, गंगा, गोरीवाला, हैबूआना, मलिकपूरा, देसूजोधा, मौजगढ़, बिज्जूवाली, रत्ताखेड़ा व चट्ठा शामिल है।
श्री अरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष 2010 में सरसों की आवक 11 हजार 624 किवंटल थी और इस वर्ष 2011 में 14 अप्रैल तक 20 हजार किवंटल के करीब सरसों की आवक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गांवों में बने खरीद सेंटरों पर बिजली पानी व सफाई का उचित प्रबंध किया गया है और स्थानीय अनाज मंडी में सड़क के दोनों तरफ सफेद पट्टी लगाई गई है और किसानों व व्यापारियों को निर्देश दिए गए है कि गेहूं की उतराई सफेद पट्टी के अंदर हो ताकि मंडी में आने जाने वाले वाहनों को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सोमवार, वीरवार व शनिवार को गेहूं की खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, बुधवार को हरियाणा एग्रो डिपार्टमेंट, शुक्रवार को हरियाणा वेयर हाऊस तथा मंगल कान्फैड विभाग द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी।
श्री अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2011 में मुख्य खरीद सेंटर डबवाली के सबयार्ड खरीद सेंटर चौटाला के अलावा 13 खरीद सेंटर बनाए गए है। जिसमें रिसालियाखेड़ा, अबूबशहर, कालूआना, लोहगढ़, गंगा, गोरीवाला, हैबूआना, मलिकपूरा, देसूजोधा, मौजगढ़, बिज्जूवाली, रत्ताखेड़ा व चट्ठा शामिल है।
श्री अरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष 2010 में सरसों की आवक 11 हजार 624 किवंटल थी और इस वर्ष 2011 में 14 अप्रैल तक 20 हजार किवंटल के करीब सरसों की आवक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गांवों में बने खरीद सेंटरों पर बिजली पानी व सफाई का उचित प्रबंध किया गया है और स्थानीय अनाज मंडी में सड़क के दोनों तरफ सफेद पट्टी लगाई गई है और किसानों व व्यापारियों को निर्देश दिए गए है कि गेहूं की उतराई सफेद पट्टी के अंदर हो ताकि मंडी में आने जाने वाले वाहनों को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सोमवार, वीरवार व शनिवार को गेहूं की खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, बुधवार को हरियाणा एग्रो डिपार्टमेंट, शुक्रवार को हरियाणा वेयर हाऊस तथा मंगल कान्फैड विभाग द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी।
बीपीएल परिवारों ने दिया धरान, सौंपा ज्ञापन
डबवाली- आज स्थानीय तहसील कार्यालय में हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले का. गणपत राम के नेतृत्व में बीपीएल परिवारों शहरी व ग्रामीण गरीब मजदूरों की समस्याओं के समाधान हेतू धरना दिया गया व एसडीएम मुनीश नागपाल को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर का. गणपत राम ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब व बीपीएल परिवारों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि गरीब व बीपीएल परिवारों की इन समस्याओं को दूर कर उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए। मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि बीपीएल परिवारों के राशनकार्डों पर मोहरे तो लग चुकी है लेकिन राशन के लिए गरीब परिवारों को पिछले ड़ेढ साल से राशन के लिए दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है, बीपीएल परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लड़कियों की शादी दिए जाने वाले शगन स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है क्योंकि विभाग द्वारा बीपीएल कार्ड पर लगी मोहरों को मान्य नहीं मानता, केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा सरकार की देखरेख में चलाई गई नरेगा योजना में भी कई गांवों में धांधली का शिकार हो रही है। जिसकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती जिस कारण गरीब परिवारों को उनका पूरा हक नहीं मिलता, उन्हें पैंशन भी हर महीने 15 तारीख तक मिलती है, गांव व शहर में राशन डीपू पूरा महीना खुला रहना चाहिए, शहरी व ग्रामीण परिवारों को प्लाट मिलने चाहिए आदि मांग उन्होंने ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार द्वारा पूरी करने की मांग की। इस मौके पर खेमचंद, मंगल सेन, राजरानी दीवानखेड़ा, लाजवंती, सीमा देवी, चमेली देवी, मुन्नी देवी, पाल कौर, नीलम रानी, शीला देवी, मंगली देवी, दर्शना देवी, लक्ष्मी देवी आदि गरीब महिलाए उपस्थित थी।
फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम का संचालन बॉयोलोजी की लैक्चरार अनु मैडम ने बाखूबी किया। मैडम इक्वींद्र, राज रानी तथा फैरी जैन ने निर्णायक मण्डल की भूमिका अदा की।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)