डबवाली(सुखपाल)-रेलवे स्टेशन पर चलती हुई रेलगाड़ी पर चडने से पैर फिसलने पर महिला गभींर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार हेतु डबवाली से राजकिय अस्पताल में भरर्ती कराया गया। जहं पर प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफ र कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: ढांबा राजस्थान से डबवाली घरेलू समान खरीदने हेतु आ रही महिला छल्लो देवी पत्नी शेर ङ्क्षसह ढांबा निवासी उस वक्त गभीर रूप से घायल हो गई जब वह ढाबंा स्टेशन से रेलगाडी पर चढने लगी तो अचानक रेलगाडी चल पड़ी और महिला छल्लो देवी का पैर फिसल गया और उसकी दोनो टागें रेलगाडी की सिढियो में फस गई रेलगाडी में सवार यात्रियों के शोर मचाने पर स्टेशन मास्टर ने रेलगाडी को तुरन्त रूकवा दिया लेकिन तब तक महिला की दोनो टागें बूरी तरह से जख्मी हो चुकी थी घायल महिला को उसी रेलगाडी से डबवाली लाया गया और सुचना मिलते हुए जन सहारा सेवा सस्थां के प्रधान आर.के नीना अपने सदस्यों व एबुलेस सहित रेलवे स्टेशन पहुचं गऐ और घायल महिला को स्थानिय राजकिय अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए जहां पर डयुटी पर तैनात चिकत्सकों द्वारा प्रथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रैफर कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक घायल महिला को डबवाली जन सहारा सेवा सस्थां द्वारा सिरसा के राजकिय अस्पताल में पहुंचाया जा रहा था तथा सुचना मिलने पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गऐ थे।
समाचार लिखे जाने तक घायल महिला को डबवाली जन सहारा सेवा सस्थां द्वारा सिरसा के राजकिय अस्पताल में पहुंचाया जा रहा था तथा सुचना मिलने पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंच गऐ थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें