सिरसा-‘पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा हरियाणा में भूमि अधिग्रहण पर गत दिवस पारित आदेश के दृष्टिगत हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिएÓ, यह मांग करते हुए भाजपा हरियाणा के उपाध्यक्ष जगदीश चोपड़ा ने हरियाणा में घटित हो रहे भूमि अधिग्रहण के नाम पर फ्राड को देश के सब से बड़े घोटालों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिर्पोटों के अनुसार उच्च न्यायालय ने न केवल पीडि़त पक्ष सिन्धु एजुकेशन फाउंडेशन की जमीन वापस लौटा दी बल्कि हरियाणा सरकार पर ढाई लाख रूपये का जुर्माना भी ठोक दिया जो सम्बधित अधिकारियों के वेतन से काटा जाएगा। चोपड़ा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को मोहरा बना कर सत्ताधारी राजनेताओं द्वारा ये आदेश पारित करवाए गए है अत: यह दण्ड की राशि उनसे वसूल की जाए। चोपड़ा ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 4 के नोटिफिकेशन के पश्चात हजारों एकड़ भूमि बिल्डरों से सांठगांठ के उपरान्त रिलीज की गई। चोपड़ा के अनुसार जानकार सूत्र आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा में भूमि अधिग्रहण घोटाला एक लाख करोड़ रूपए को भी पार कर सकता है यही कारण है कि इस पूर्व भी भूमि अधिग्रहण केसों में भी हरियाणा सरकार पर अनेकों बार उच्च न्यायालय भारी राशि के आर्थिक दण्ड लगा चुका है। चोपड़ा ने मांग की कि हरियाणा में घटित गम्भीरतम भूमि अधिग्रहण घोटाले की सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच करवाई जाए ताकि दोषी राजनेताओं को दण्डित किया जा सके। चोपड़ा ने कहा कि अधिकारियों के साथ राजनेताओं की जिम्मेवारी भी निर्धारित की जाए ताकि देश इनकी वस्तु स्थिति जान सके। साथ ही भूमि अधिग्रहण के नाम पर लाचार किसानों को उजाड़कर सत्ताधारी, राजनेताओं, अधिकारियों एवं बिल्डरों ने अरबों रूपए पर जो हाथ साफ करने के स्कैन्डल किए हैं वे भी निश्चत ही उजागर होने चाहिए।
Young Flame Headline Animator
शनिवार, 20 नवंबर 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें