सिरसा -डबवाली रोड़ स्थित इनेलो जिला पार्टी कार्यालय चौ. देवीलाल सदन मेंं आज युवा जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन ने की। इस बैठक में मुख्यअतिथि युवा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर बागड़ी उपस्थित हुए।
इस बैठक अजनीश बिश्रोई, सुरेंद्र छपौला, योगेश शर्मा, महेंद्र बाना, प्रकट सिंह, जयवीर पोटलिया, अमरजीत, कृष्ण झोरड़, सुभाष बैनीवाल, कुलजीत सिंह, पवन बठला, वेद प्रकाश ओड़, अजय बिश्रोई, गुरजीत शर्मा, लखविंद्र सिंह, विनय श्योराण, संदेश अरोड़ा, पवन कम्बोज, विकास खिचड़, गुरलाल सिंह, प्रदीप बैनीवाल, योगेश मोदी एडवोकेट, महेंद्र शर्मा, रणधीर जोधकां, सर्वजीत मसीतां, बलवीर नोगाकी, हरदीप नकौड़ा, बंसी सचदेवा, केवल मोंगा, दर्शन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व युवा साथी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर बागड़ी ने कहा कि इनेलो ही युवाओं की सच्ची साथी है। पार्टी में हमेशा युवाओं को प्रात्सोहित करने का काम किया है। पार्टी ने युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए बिना भेदभाव के कार्य किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान खिलाडिय़ों को अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की और नौकरियों में उनका कोटा आरक्षित किया। इनेलो ने ही खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार देने की योजना शुरू की थी जिसके शानदार परिणाम सामने आए है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन साबित करता है कि इनेलो सरकार के समय बनाई खेल नीति कितनी कारगर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का इनेलो में अटूट विश्वास है इनेलो ने हमेशा युवाओं को आगे लाने का काम किया है। श्री बागड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं के साथ छल किया। चुनाव के समय बड़े-बड़े वायदे किए थे और सत्ता प्राप्त करने के बाद युवाओं को भुला दिया है। हुड्डा सरकार के कार्यकाल में शिक्षित युवाओं के साथ अनदेखी हो रही है। भेदभाव पूर्ण नीति से नौकरियां बांटी गई जिसके कारण युवाओं में रोष है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का भी आरोप लगाया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन ने एक बुथ दस युथ की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा इनेलो की ओर से एक बुथ पर दस कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी यह कार्यकर्ता बुथ स्तर पर लोगों के संपर्क में रहेंगे और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारें में लोगों को अवगत करवाएं इसके साथ ही लोगों की समस्याओं को दूर करने में उनकी मद्द करें। उन्होंने पार्टी की नीतियों का प्रचार करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोडऩे की भी अपील की। श्री नैन ने कहा कि जनविरोधी हुड्डा सरकार शीघ्र ही गिर जाएगी और प्रदेश की सत्ता इनेलो के हाथ में होगी। उन्होंने कहा इनेलो सुप्रीमों चौ. ओ३म प्रकाश चौटाला के सत्तारूढ़ होने पर युवाओं व समाज के अन्य वर्गों के लोगों की समस्याओं का निवारण होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें