सिरसा - तथा शारीरिक रूप से कमजोर विशेष बच्चों के समक्ष उनके जीवन में प्रतिदिन आने वाली समस्याओं, उनके साथ किए जाने वाले विशेष व्यहार की जानकारी देने, उन्हें सामान्य जीवन धारा में जोडऩे तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दिशा संस्था तथा नेशनल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग द्वारा एक विशाल मेगा कार्यक्रम ‘बढ़ते कदमÓ 19 नवम्बर को ‘दिशाÓ संस्था में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सिरसा के सांसद अशोक तंवर करेंगे और इसके बाद यह कार्यक्रम प्रदेश के अन्य जिलों में भी 28 नवंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम की फ्लैग ऑफ सैरेमनी का आयोजन राष्ट्रीय न्यास नई दिल्ली में किया गया। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभाग के मंत्री मुकुल वासनिक ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उनके अलावा राष्ट्रीय न्यास की अध्यक्ष पूनम नटराजन, चीफ एनजीसी ताकीर हुसैन, सह सचिव अतुल प्रसाद, माइकल राजनक्रांट्रज भी मौजूद थे। इस कैंप में दिशाा संस्था की निदेशिका गीता कथूरिया ने भी फ्लैग ऑफ सैरेमनी में भाग लिया तथा फ्लैग को अपने हाथों में थामा। उनके साथ संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। गीता कथूरिया ने बताया कि यह कैंप भारत के सभी राज्यों के लगभग सभी जिलों में चलाया जाएगा। हरियाणा में यह कैंप 20 नवंबर से 28 नवंबर तक अलग-अलग जिलों में लगाया जाएगा। कैंप में विशेष बच्चों की योग्यता, उनके अधिकार, नेशनल ट्रस्ट के उद्देश्य व योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी तथा विशेष बच्चों द्वारा किए गए कार्यों, कलाकृतियों तथा स्लोगन की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विशेष बच्चों के साथ किए जाने वाले व्यवहार, उनकी पढ़ाई, उन्हें विभिन्न कार्यों में अवसर प्रदान करने, उनकी सोच, क्षमता को विकसित करने बारे भी अवगत करवाने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेष बच्चे अपनी प्रतिभा सबके सामने प्रदर्शित करेंगे। इसके अतिरिक्त यह कार्यक्रम फतेहाबाद जिला में 20 नवम्बर को तथा हिसार में 21 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा।
Young Flame Headline Animator
बुधवार, 17 नवंबर 2010
सांसद अशोक तंवर करेंगे प्रदेशव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ
लेबल:
Ashok Tanwar,
dabwali news,
MP Sirsa,
sirsa news
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें