Young Flame Headline Animator
शनिवार, 10 सितंबर 2011
बिज्जूवाली में बरसात से गिरा मकान
डबवाली (यंग फ्लेम) बिज्जूवाली क्षेत्र में हो रही पिछले कुछ दिनों से भारी बरसात लोगों व किसानों के लिए आफत बनकर आई है। एक ओर जहां किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, वहीं दुसरी ओर लोगों के भी मकान गिर गए हैं। बरसात का पानी सड़कों पर खड़ा रहने से आने-जाने वाले राहगीरों को बुरी तरह परेशान कर रहा है।
गांव बिज्जूवाली निवासी पंच चमेली देवी पुत्नी धौंकल राम का गत रात्रि बरसात के कारण मकान गिर गया। जिससे उनका काफी नुकसान हो गया है। मकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। मकान मालिक ने बताया कि वह अपने घर के आगे गत रात्रि गली में चारपाई पर सोया हुआ था, अचानक उसे तेज धमाके की आवाज सुनाई तो उसने देखा की उसका मकान गिरा पड़ा था। उसने तुरंत पड़ोसियों की सहायता से बचा-कुचा सामान बाहर निकाला। उसने बताया कि उसकी गाय भी मकान के पास बंधी हुई थी, गाय की रस्सी कमजोर होने के कारण गाय रस्सी तुड़वाकर वहां से दुर जा पहुंची। जिससे गाय सही-सलामत बच गई। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है कि उन्हें मकान का मुआवजा दिया जाए।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
शुक्रवार, 9 सितंबर 2011
सड़क की मुरम्मत करवाने के लिए दुकानदारों ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
डबवाली (यंग फ्लेम) चौटाला रोड निहायत ही खस्ता हाल में होने के कारण इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वीर
वार को चौटाला रोड पर स्थित दुकानदारों व निवासियों ने एसडीएम मुनीश नागपाल को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें इस रो ड की जल्द से जल्द मुरम्मत करवाने की मांग की गई। चौटाला रोड पर स्थित दुकानदार इनेलो नेता राकेश शर्मा, कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सोनी, महिंद्र सचदेवा, हैप्पी गिल, लवली, गेजा सिंह भुल्लर, संजय अग्रवाल, ज्ञानदीप, राजेंद्र चावला, हरि ओम, राजेंद्र सेठी, धीरज कुमार, रजत कुमार, गुरबचन सिंह, सीताराम, अशोक बांसल व अन्य ने बताया कि हुड्डा सरकार व प्रशासन की लापरवाही के चलते चौटाला रोड पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के कारण यह सड़क बनने के कुछ समय बाद ही बैठने लग गई थी वर्तमान में हालात ये है कि सड़क में 2 से 3 फीट तक के गहरे गढ़े हो चुके है और गत दिनों से हो रही बरसात ने इन गढ़ों और भी गहरा कर दिया है। वर्षा का पानी रूकने के कारण यह गढ़े दिखाई नहीं देते जिस कारण कई वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सड़क के गढ़ों को भरने के लिए संबंधित विभाग द्वारा मिट्टी डाली जा रही है जोकि आने वाले समय में हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंनं प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण अथवा बजरी व लुक से मुरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन व सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस और प्रशासन व सरकार कोई ध्यान नहीं देती तो दुकानदार व शहर निवासी चौटाला रोड पर जलूस व रोड जाम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अभय चौटाला 10 को लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक
डबवाली (यंग फ्लेम) ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला कल 10 सितंबर को प्रात: 10 बजे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक चौ. देवी लाल सदन सिरसा में लेंगे। बैठक में डबवाली के इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। बैठक में आगामी 25 सितंबर को ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा हिसार उपचुनाव में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार अजय सिंह चौटाला की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
बाबा रामदेव के गुणगान से गुंजा बिज्जूवाली
डबवाली (यंग फ्लेम) गांव बिज्जूवाली के रामदेव मंदिर में हर साल की तरह गत रात्रि समस्त गांववासियों के सहयोग से भाद्रपद शुक्ल दशमी के उपल्क्ष्य पर बाबा रामदेव पीर का विशाल जागरण आयोजित करवाया गया।
जागरण से पहले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। जागरण में बाहर से आए कलाकारों ने बाबा रामदेव जी के भजनों का गुणगान किया, जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। कलाकारों द्वारा गाए गए भजनों में ''अजमल जी रा कवरा, म्हारा बाबा थान भुलां ना एक घड़ीÓ 'जिला मेरा सिरसा रे डबवाली के पास में गांव मेरा बिज्जूवाली रे बाबा रामदेव जी के आसरेÓ 'पीछम धरा सूं म्हारा पीर जी पधारेयाÓ 'म्हारो बाबो रामदेव आसी रे नीले गोड़लिय पर चढग़ेÓ 'साच्ची बात बताजा मोरीया बाबो कद आसीÓ 'कर बाब न याद पता नी के दे दयÓÓ सहित अनेक सुन्दर-सुन्दर भजनों से पंडाल गुंज उठा। प्रात: 4 बजे बाबा रामदेव जी की आरती करने के बाद श्रद्धालुओं को बाबा रामदेव जी का प्रसाद वितरित किया गया। जागरण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी का भी प्रबंध किया गया। बाबा रामदेव के पावन दरबार को सेवादारों द्वारा बिजली की रंग-बिरंगी लडिय़ों आदि से सजाया गया, जो कि हर किसी का मन मोह रही थी। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
टी.एल.एम. की प्रदर्शनी व एन.एस.एस. शिविर आयोजित
डबवाली (यंग फ्लेम) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिसालिया खेड़ा में कलस्टर स्तर पर टी.एल.एम. की विभिन्न विषयों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय बनवाला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुरा बिश्रोईयां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला रिसालिया खेड़ा के अध्यापकों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान गणित का मॉडल कशमीर चंद गणित अध्यापक, समाजिक में प्रथम स्थान कृष्ण कुमार समाजिक अध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिसालिया खेड़ा, पंजाबी में राजकीय उच्च विद्यालय बनवाला प्रमजीत कौर, विज्ञान में ओमप्रकाश विज्ञान अध्यापक तथा विकास, जे.बी.टी. इन्द्र सैन, रवि व प्रेम कुमार के मॉडल प्रथम स्थान पर रहे। विद्यालय के प्राचार्य व स्कूल स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रदर्शनी के मॉडलों की भरपूर प्रशंसा की गई। वहीं दूसरी ओर विद्यालय की एन.एस.एस. यूनिट द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें यूनिट के जगदीश प्रसाद गणित प्रवक्ता ने केम्प का शुभांरभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों व विद्यालय के स्टाफ सदस्यों को शिक्षा के अधिकार के बारे में विस्तार बताया। इसके बाद शिक्षा के अधिकार के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गांव में एक रैली निकाली गई। जिनका मुख्य नारा था ''आज सबका प्रमुख नारा, शिक्षा का अधिकार हमाराÓÓ सहित अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के प्रति नारे लगाए। रैली के उपरांत विद्यार्थियों ने वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के कमरों की छतों की सफाई की एवं कमजोर दीवारों के साथ-साथ मिट्टी भी डाली, जिसमें लगभग विद्यालय के 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य भूप सिंह ने विद्यार्थियों को समाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
मजदूरी न मिलने पर नरेगा मजदूरों ने जताया रोष
डबवाली (यंग फ्लेम) खंड के गांव मसीतां में नरेगा स्कीम के तहत मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने वीरवार को खण्ड विकास एंव पंचायत अधिकारी कार्यालय मे अपना रोष व्यक्त किया।
गांव मसीतां के मजदूरों ने बताया कि उन्होने गांव मे पंचायती राज व पीडब्लयुडी की नरेगा स्कीम के तहत सडकों व खालों की सफाई का कार्य किया था। लेकिन पिछले 2 महिनो से उन्हे उनकी मजदूरी नहीं मिली जिस कारण उनके बच्चे भूखेे व प्यासे बैठे है। मजदूरों ने बताया कि बीडीपीओ व ऐवीपीओ डबवाली हर बार उन्हे मजदूरी दिलवाने का अश्वासन देते है। लेकिन अभी तक उन्हें मजदूरी नही मिली जिस कारण वीरवार को मजदूरों ने एसडीएम डबवाली के समक्ष भी पेश होकर मुख्यमंत्री हरियाणा व उपायुक्त सिरसा के नाम एक मांग भी सौंपा।
मजदूरों ने इस मांग पत्र में कलिखा कि उनके द्वारा किए गए कार्य की उन्हें मजदूरी दिलाई जाए एवंं दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

बुधवार, 7 सितंबर 2011
भूमि अधिग्रहण कानून जल्द होगा पास हुड्डा सैक्टर स्कीम पड़ सकती है खटाई में
महावीर सहारण (09354862355)
डबवाली- नए भूमि अधिग्रहण का मसौदा केबीनेट में पास हो जाने से डबवाली में हुड्डा सैक्टर हेतु जमीन अधिग्रहण पर सवालिया निशान लग गया है।
डबवाली- नए भूमि अधिग्रहण का मसौदा केबीनेट में पास हो जाने से डबवाली में हुड्डा सैक्टर हेतु जमीन अधिग्रहण पर सवालिया निशान लग गया है।
देशभर में जमीन अधिग्रहण को लेकर विभिन्न स्तरों पर हो रहे विरोध के चलते केंद्र सरकार पर विगत लंबे समय से भूमि अधिग्रहण कानून 1894 को बदलने हेतु दबाव पड़ रहा था। जमीनों के दामों में भारी उछाल के चलते भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों का फायदा उठाते हुए भू-माफिया राजनीतिक गठजोड़ के चलते उपजाऊ जमीनों को ओने-पौने दामों पर हड़पने में लगा हुआ था। इन हालातों में विभिन्न उच्च न्यायलयों एवं उच्चतम न्यायलय में भारी संख्या में यचिकाएं दाखिल हो रही थी तथा अधिकांश फैंसले भी भू-मालिकों के पक्ष में आ रहे थे। अब केंद्र सरकार ने अखिरकार किसानों की सुध लेते हुए अधिग्रहण कानून में आमूल-चूल परिवर्तन ही कर दिया है। नया सम्मावित कानून जिसके जल्द ही संसद द्वारा पारित हो जाने की संभावना है में सब से अहम बात यह है कि 80 प्रतिशत भूमि मालिकों की सहमति से ही भूमि ली जाएगी तथा ग्रामीण क्षेत्र में कलेक्टर रेट से 4 गुणा व शहरी क्षेत्र में 2 गुणा मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही 2 हजार मासिक 20 वर्ष तक प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा। मौजूदा समय में जिस स्कीम का कब्जा नहीं लिया जा सका है या मुआवजा वितरित नहीं किया गया है उन पर नया कानून लागू होगा। डबवाली में हुड्डा आवासीय सैक्टर के निर्माण हेतु लगभग 200 एकड़ भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है तथा अधिकांश भूमि मालिक इस अधिग्रहण का विरोध कर रहे है। नया सम्मावित कानून इन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होने जा रहा है। क्योंकि शहरी आबादी के साथ होने से बेहद महंगी जमीन हुड्डा द्वारा बहुत ही कम कीमत पर ली जा रही थी। जीटी रोड पर लगते भूमि मालिकों को तो इस अधिग्रहण से बेहद नुकसान हो रहा था हुड्डा अगर 80 प्रतिशत मालिकों को खुश करके व उनकी मर्जी मुताबिक कीमत अदा करके सैक्टर विकसित करता है t सैक्टर के प्लाटों की कीमत कई गुणा बढ़ जाएगी अन्यथा हुड्डा को स्कीम पर पूर्नविचार करना पड़ेगा। इन हालातों में शहर में आवासीय प्लाटों में तेजी आने की संभवानाएं बढ़ गई है।
लेबल:
bhupinder singh huda,
haryana govt
मंगलवार, 6 सितंबर 2011
Poonam Pandey strips near nude for Team India --------->>>>
NewDelhi(ANI): Poonam Pandey, who rose to fam
e with her claim to go nude at Indian cricket team's World Cup win, is back in news again.
e with her claim to go nude at Indian cricket team's World Cup win, is back in news again. The model turned reality show actor, who did not strip at that time, has now come pretty close to fulfilling that promise. She has posted an image of herself in a bikini on the micro blogging site Twitter, which she calls a 'Motivational Surprise' for the Indian team. Poonam claims it to be her own way of inspiring and encouraging the Indian team, which has not been performing well in the ongoing England tour. The model tweeted, "The world will see that I lived up to my inspiration. Now, I am sure my team will beat England. Our time has come." And then she tweeted, "All my followers count till 100 and a motivational pic for Men in Blue is on its way".
लेबल:
dabwali news,
indian team,
nude Yoga,
Poonam Pandey,
SEX,
sex secrets,
Young Flame
सोमवार, 5 सितंबर 2011
ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀਆਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਡੱਬਵਾਲੀ ਅਤੇ ਲੰਬੀ ਹਲਕੇ ਦਾ ਹੋਇਆ ਦਬਦਬਾ ਕਾਇਮ
ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣੇ ਦੀ ਰਵਾਇਤੀ ਸਿਆਸਤ 'ਤੇ ਗਹਿਰਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਰੱਖਦੇ ਲੰਬੀ ਹਲਕੇ ਅਤੇ ਡੱਬਵਾਲੀ ਖੇਤਰ ਦਾ ਦਬਦਬਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀਆਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨ੍ਹੀਂ ਹੋਈਆਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਕਾਇਮ ਰਿਹਾ।
ਸੋਪੂ ਅਤੇ ਸੋਈ ਗੱਠਜੋੜ ਦੀ ਟਿਕਟ 'ਤੇ ਰਿਕਾਰਡ 1001 ਵੋਟਾਂ ਨਾਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣੇ ਪੁਸ਼ਪਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਵੀ ਡੱਬਵਾਲੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਉੱਘੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸਵਰਗੀ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸੰਨ 82 ਦੇ ਦੌਰ ਵਿਚ ਖੁਸ਼ਦਿਲ ਕਲਚਰਲ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦਾ ਸਥਾਪਨਾ ਕਰਕੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਸਫ਼ਾ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਦਿਸ਼ਾ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ ਸੀ।
ਖੇਤਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਿੱਡੂਖੇੜਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਧੱਕੜ ਆਗੂ ਵਜੋਂ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਸ: ਗੁਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਮਿੱਡੂਖੇੜਾ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪੁੱਤਰ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ 'ਵਿੱਕੀ ਮਿੱਡੂਖੇੜਾ' ਜੋ ਕਿ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਸਟੂਡੈਂਟ ਆਰਗੇਨਾਈਜੇਸ਼ਨ ਆਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ 'ਸੋਪੂ' ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਅਜੋਕੇ ਦੌਰ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਰਾਜਨੀਤੀ 'ਤੇ ਗਹਿਰਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਹੈ।
ਵਿੱਕੀ ਮਿੱਡੂਖੇੜਾ ਨੇ ਅੱਜ ਫੋਨ 'ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਸੋਪੂ ਅਤੇ ਸੋਈ ਨੇ ਇੱਕ ਸਾਂਝੇ ਗੱਠਜੋੜ ਦੇ ਤਹਿਤ ਇਨਸੋ, ਏ.ਬੀ.ਵੀ.ਪੀ ਅਤੇ ਪੁਸੂ ਦੇ ਤੀਹਰੇ ਗੱਠਜੋੜ ਨੂੰ ਧੂਲ ਚਟਾਉਂਦਿਆਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ 7 ਦੇ ਕਰੀਬ ਕਾਲਜਾਂ ਵਿਚੋਂ ਹੂੰਝਾਫੇਰ ਜਿੱਤ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਮਿੱਡੂਖੇੜਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ 'ਤੇ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚਾਰਧੀਨ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਤਕਨੀਕੀ ਪੱਖੋਂ ਉਹ ਚੋਣ ਲੜ੍ਹਣ ਦੇ ਅਯੋਗ ਸਨ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਆਗੂ ਪੁਸ਼ਪਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਉਰਫ਼ ਮਨੂੰ (ਡੱਬਵਾਲੀ) ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਥਾਪਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੋਪੂ+ਸੋਈ ਗੱਠਜੋੜ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪੁਸ਼ਪਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ 3730 ਵੋਟਾਂ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਵਿਰੋਧੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸੁਮਿਤ ਮਿਗਲਾਨੀ ਨੂੰ 1001 ਵੋਟਾਂ ਦੇ ਫ਼ਰਕ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ।
ਦਿਲਚਸਪ ਗੱਲ ਇਹ ਵੀ ਹੈ ਕਿ ਸੁਮਿਤ ਮਿਗਲਾਨੀ ਵੀ ਨੇੜਲੇ ਸ਼ਹਿਰ ਮਲੋਟ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ 2729 ਵੋਟਾਂ ਮਿਲੀਆਂ।ਡੱਬਵਾਲੀ ਸ਼ਹਿਰ ਤੇ ਲੰਬੀ ਹਲਕੇ ਦੇ ਸੋਪੂ ਅਤੇ ਸੋਈ ਦੇ ਕਾਰਕੁੰਨਾਂ ਵਿਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸੋਪੂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿੱਕੀ ਮਿੱਡੂਖੇੜਾ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਨਵੇਂ ਚੁਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੁਸ਼ਪਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਆਉਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
लेबल:
dabwali news,
punjabi news,
Young Flame
रविवार, 4 सितंबर 2011
हजारों रूपए की राशि खर्च कर प्रशासन के लाप्रवाह अधिकारियों को दिखिया आईना
बठिंडा चौक में नहीं जमा होगा अब बरसाती पानी
डबवाली(यंग फ्लेम) पिछले 10 वर्षों से शहरवासियों के लिए बरसाती पानी की निकासी मुसिबत का कारण बनी है वहीं इस समस्या का हल निकालने के लिए प्रशासन ने एड़ी
चोटी का भी जोर लगा लिया मगर वह अपने इस प्रयास में फैल ही साबित हुआ। इस समस्या के समाधान के लिए शहर के एक नौजवान व्यापारी ने अपनी जैब से हजारों रूपए की राशि खर्च कर प्रशासन के लाप्रवाह अधिकारियों को आईना दिखाने का कार्य किया।
राजस्थान पंजाब व हरियाणा को आपस में जोडऩे वाले शहर डबवाली का बठिंडा चौक जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 10 पर स्थित है जहां पर बरसात के दिनों में राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि शहर में हलकी सी भी बरसात होने पर बठिंडा चौक में पानी एकत्रित हो जाता है इस बरसाती पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए युवा व्यापारी विकास सिंगला ने हजारों रूपए खर्च कर जमीन में एक 9 ईंच का बोर करवाकर बरसाती पानी की धरती में निकासी करवाने का फैंसला लिया। पिछले तीन-चार दिनों से बठिंडा चौक में बरसाती पानी को जमीन में डालने के लिए बोर करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। इस कार्य को पूर्ण होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। जब हमारे संवादाता ने विकास सिंगला से बात की तो उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में गोल चौक का एरिया एक जोहड़ का रूप धारण कर लेता है व प्रशासन तो इस समस्या का कोई हल नहीं कर पाया तो उन्होंने अपने तौर पर इस समस्या का हल ढूढंने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि जहां एक और चौक के दुकानदारों व राहगीरों को इस बरसाती पानी से राहत मिलेगी वहीं दूसरी और यह बरसाती पानी धरती में समा कर गिर रहे जल स्त्तर को बढ़ाने में मद्दगार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की और से अब बड़े शहरों के घरों व बड़ी इमारत बनाने में बरसाती पानी की निकासी जमीन में करवाने को जरूरी किया गया है। जहां इससे वाटर रिचार्ज भी हो जाता है वहीं सीवरेज सिस्टम भी बरसाती पानी के बोझ से बच जाता है।
चोटी का भी जोर लगा लिया मगर वह अपने इस प्रयास में फैल ही साबित हुआ। इस समस्या के समाधान के लिए शहर के एक नौजवान व्यापारी ने अपनी जैब से हजारों रूपए की राशि खर्च कर प्रशासन के लाप्रवाह अधिकारियों को आईना दिखाने का कार्य किया।
श्री सिंगला ने बताया कि इस बोर को खुदवाने में उनकी लगभग 20 हजार रूपए की राशि खर्च होगी तथा इस बोर पर एक चैम्बर बनाया जाएगा। जिसमें मिट्टी आदि कणों को अंदर प्रवेश न करने का प्रबंध किया जाएगा।
अब प्रशासन इस और ध्यान दें तो शहर के अन्य निचले इलाकों में भी ऐसे ही बोर करवाकर उनकी पानी निकासी की समस्या से निजात दिला सकता है।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
मनमोहन सिंह के पास सिर्फ मारुति -800 कार है, लेकिन पवार के पास कोई कार नहीं
भ्रष्टाचार को लेकर घिरी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार के मंत्रियों में करोड़पतियों की भरमार है। पीएमओ की वेबसाइट पर सार्वजनिक किए गए चल - अचल संपत्ति के आंकड़े के मुताबिक , कपिल सिब्बल , प्रफुल्ल पटेल और एम . के . अलागिरी सबसे रईस हैं , वहीं रक्षा मंत्री ए . के . एंटनी के पास सबसे कम संपत्ति है। हालांकि , चौंकाने वाली बात यह है कि सभी मंत्रियों को 31 अगस्त तक यह ब्योरा पीएमओ को उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद वी . किशोर चंद्र देव , विलास राव देशमुख , जयंती नटराजन , जितेंद्र सिंह , नमो नारायण मीणा और कृष्णा तीरथ समेत करीब 10 मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास गाड़ी के नाम पर सिर्फ 1996 मॉडल की एक मारुति 800 कार है। वहीं , उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के पास एक से ज्यादा लग्जरी गाडिय़ां हैं। प्रधानमंत्री के नाम खेती योग्य कोई जमीन नहीं है , जबकि उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के पास कई हजार एकड़ कृषिभूमि है। जन लोकपाल विधेयक को लेकर हुए हालिया आंदोलन के दौरान टीम अन्ना के निशाने पर रहे सिब्बल के देश के कई शहरों में फ्लैट और दो राज्यों में खेती योग्य जमीन है। प्रधानमंत्री के पास चंडीगढ़ में 4498.5 वर्गफुट क्षेत्रफल का एक फ्लैट है।
उनके पास इसी शहर में 2907 वर्गफुट का एक और घर है जो 1987 में उन्होंने 8,62000 रुपये में खरीदा था। दोनों की कुल मौजूदा कीमत 90 लाख है। पीएम का एक फ्लैट वसंत कुंज में भी है , जिसकी मौजूदा कीमत 88.67 लाख बताई गई है। उनके पास 15 हजार रुपये ही नकद में हैं। बैंकों में उनकी जमापूंजी का ब्योरा देखें , तो सेंट्रल एसबीआई सेक्रेटेरिएट शाखा में 11,39,889 और 6,46,293 रुपये , एसबीआई संसद भवन शाखा में आठ लाख से ज्यादा की राशि जमा है।
पत्नी गुरशरण कौर के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में खाते में 11 लाख से अधिक राशि जमा है। एसबीआई में पीएम की एफडी करीब 50 लाख रुपये की है। एसबीआई की सेंट्रल सेक्रेटेरियट शाखा में टर्म डिपॉजिट 30 लाख , नब्बे लाख और अस्सी लाख के हैं। इसी तरह 7 लाख से ज्यादा के पोस्ट ऑफिस में एनएसएस भी मनमोहन ने ले रखे हैं। पीएम की पत्नी के पास 2.75 लाख के सोने के आभूषण हैं। पीएम के पास दूसरे मंत्रियों की तरह कोई कृषि या दूसरी जमीन नहीं है।
सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपनी कुल अचल संपत्ति 62,58279 रुपये की और चल संपत्ति 63,06327 होने की जानकारी दी है। कुल मिलाकर उनकी संपत्ति 1,25,64,606 रुपये की है। प्रणब ने अपने पास फोर्ड आइकॉन कार होने की जानकारी भी दी है। मुनीरका में उनके पास एक फ्लैट है , जिसकी कीमत 39.20 लाख है। प्रणब दा के पास कोलकाता में भी 21.12 लाख का एक फ्लैट है। पैतृक कृषि जमीन और मकान में उनका अच्छा खासा हिस्सा है।
रक्षा मंत्री ए . के . एंटनी संपत्ति - जमापूंजी के मामले में सबसे नीचे नजर आ रहे हैं। उनके पास न तो कोई घर है और न कार। कामकाजी पत्नी के पास एक कार जरूर है , वह भी सेकंड हैंड मारुति वैगनआर। इसे भी उन्होंने 1.30 लाख के लोन से खरीदा है। पत्नी के पास 15 लाख का एक घर केरल में है और इतनी की कीमत का एक प्लॉट उनके पास है। गृहमंत्री पी . चिंदबरम की अचल और चल संपत्ति की कुल कीमत 11.16 करोड़ रुपये है। कृषि मंत्री शरद पवार की कुल अचल संपत्ति 3.46 करोड़ की है तो उनकी पत्नी की अचल संपत्ति की कुल कीमत 96.97 लाख है। हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये पवार परिवार के पास हैं। हैरानी की बात यह है कि पवार ने अपने पास कार नहीं होने की जानकारी दी है। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के पास कुल पूंजी करीब 17.59 करोड़ जबकि अचल संपत्ति 32 लाख के करीब है।
कपिल सिब्बल के पास करीब 35 करोड़ की चल - अचल संपत्ति है। उनके पास बेंगलुरु , दिल्ली , फरीदाबाद और गुडग़ांव में जमीन है। इसके अलावा सिकंदराबाद , पटना , दिल्ली और गुडग़ांव में घर हैं। इसके अलावा नकदी करीब 3.11 लाख और वित्तीय संस्थान और गैर वित्तीय कंपनियों में जमा - करीब 76.91 लाख रुपये जमा हैं। उनके पास 5 गाडिय़ां - टोयोटा कोरोला , ह्युंदै सोनाटा , सुजुकी जीप, एनफील्ड मोटरसाइकिल, रेवा इलेक्ट्रिक कार हैं।
प्रफुल्ल पटेल के पास खुद की करीब 33 करोड़ 94 लाख की और बच्चों के नाम 54 करोड़ 72 लाख की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास करीब 4 करोड़ 33 लाख की चल संपत्ति भी है।
लेबल:
dabwali news,
Dr Manmohan Singh,
Young Flame
पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप, कार्रवाई की मांग
कालांवाली (यंग फ्लेम)कालांवाली मंडी निवासी विजय कुमार मोदी पुत्र राधेश्याम ने एसपी सिरसा को एक शिकायत पत्र देकर कालांवाली के नायब तहसीलदार पर कार्रवाई करने की मांग की है। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा है कि 23 नवंबर 1990 को विजय कुमार ने लीलावती पत्नी सुंदरपाल से 4 कनाल 6 मरला भूमि 99 साल के पट्टे पर ली थी और जमीन की पर्चा रजिस्ट्री भी हो गई थी। विजय कुमार ने जमीन का इंतकाल कराने के लिए उस समय के हलका पटवारी को सभी दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए थे। विजय कुमार का कहना है कि लीलावती की साल 2009 में मौत हो गई थी और मरने से पहले लीलावती ने अपनी संपत्ति पौत्र प्रिंस के नाम करवा दी थी। कहा गया है कि प्रिंस ने विजय कुमार से पट्टे पर दी गई जमीन वापस देने की मांग की तो दोनों के बीच सौदा तय हो गया। जब विजय कुमार अपने वकील सुखविंद्र पाल के साथ हलका पटवारी से जमाबंदी की नकल मांगी तो पता चला कि पट्टेनामे का इंतकाल ही दर्ज नहीं किया गया था। इतना ही नहीं, यह भी सामने आया कि जिस जमीन का विजय कुमार को 99 साल का पट्टा दिया गया था उसी जमीन को उसी दिन यानि 23 नवंबर 1990 को रूलदू राम के नाम बैय कर दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत नायब तहसीलदार से की तो तहसीलदार ने लिखित शिकायत पर हलका पटवारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि नायब तहसीलदान ने हलका पटवारी पर कोई कार्रवाई करने की बजाय पट्टावाली जमीन का कब्जा ही प्रिंस शर्मा को करवा दिया। इसलिए उन्होंने एसपी से मांग की है कि नायब तहसीलदार ने नियमों का उल्लंघन किया है, लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
नहीं करवाया कब्जा
नायब तहसीलदार संजय चौधरी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने उक्त जमीन का कोई कब्जा नहीं करवाया। साथ ही कहा कि जब विजय कुमार ने उक्त जमीन को पट्टे पर लिया था तो कब्जा नहीं लिया था,इसलिए इंतकाल दर्ज नहीं हुआ। वर्तमान में भी विजय कुमार का उक्त जमीन पर कब्जा नहीं है। उन्होंने पटवारी की रिपोर्ट पर एसडीएम से दिशा-निर्देश मांगे थे। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को ही इस दिशा में कोई फैसला लेने को कहा है। संजय चौधरी का कहना है कि अब रूलदू राम के नाम जो रजिस्ट्री हुई थी उसे देखा जाएगा कि उसमें पट्टे का जिक्र है या नहीं। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
लेबल:
dabwali news,
kalanwali news,
Young Flame
कब रूक पाएगा अन्ना हजारे का आंदोलन?
आज हर किसी के मन में है एक सवाल?
*कि कब खत्म होगा जन आंदोलन?
*कब मिलेगा जनलोकपाल बिल? से सभी
यह सभी सवाल जनता के मन में आते है। वैसे तो अगर हम पहले के दृष्टिकोण से देखे तो भारत में कानून लागू करना या गलत कानून खत्म करना यह सब कार्य खत्म करने में बहुत समय लगा जाता है। क्योंकि भारत में कानून व्यवस्था ढीली है। मेरी नजरों में जो समय अन्ना से सरकार ने लिया है। वह बहुत थोड़ा है। पहले की तरह अगर ढीलापन बना रहा तो अन्ना को फिर अनशन करना पड़ेगा। एक कानून के लिए क्या अन्ना अनशन करते रहेंगे। एक 74 वर्ष के बुजुर्ग ने 13 दिनों तक अनशन किया परंतु सरकार ने जन लोकपाल बिल पास नहीं किया केवल प्रस्ताव पारित किया। रामलीला मैदान में बॉलीवुड़ अभिनेता ओमपुरी के द्वारा क्रोध में आकर नेताओं पर बरसें तो नेताओं ने उन पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी कर दिया। ओमपुरी के साथ-साथ पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के खिलाफ भी विशेषाधिकार का नोटिस दिया गया। अब तो सांसदों ने सरकार के विरूद्ध खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति पर आरोप लगाने की ठान ली है। हमने देखा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चला। हर व्यक्ति ने अनुशासन बनाए रखा। जब कभी भी हम लोकसभा या राज्यसभा की बैठक देखते है तो सांसद आपस में लड़ते नजर आते है। जब मैंने देखा कि टीवी पर राजस्थान के विधायक हाथ में चप्पल लिए खड़े थे और पूछ रहे थे कि ये चप्पल किसने फैंकी है? जहां देश की सबसे बड़ी बैठक होती है क्यां वहां पर ये सब अच्छा लगता है। मैं तो यह सब देखकर चकित रह गया कि क्या यह सब हमे भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे। ये तो अनुशासन ही नहीं जानते। मुझे पूरा विश्वास है कि जब-जब धरती पर निरंकुशता फैली है तब-तब कोई न कोई महापुरूष जन्मा है और निरंकुश तत्वों का संहार किया है।
श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि
'यदा-यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवती भारत, अभ्युत्थानम् तदत्मान सृजाम्यहम, परित्राणाय साधुनां विनाशाप च दुष्कृताम, धर्म सस्या पनार्थाय सम्भवानि युगे-युगेÓ
(मौजगढ़) भोभिया वाली ढाणी मो. 94669-20971

अब राम और कृष्ण तो धरती पर नहीं आ सकते पर उनके दूत हमारी रक्षा करते रहेंगे। हमारी आधी जीत हो हुई है पर हम जरूर जीतेंगे।
अमित भोभिया
(मौजगढ़) भोभिया वाली ढाणी मो. 94669-20971
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
पहले इंसान और अब मर रही है इंसानियत
डबवाली (यंग फ्लेम) उपमंडल के गांव बिज्जूवाली के पास से गुजरने वाली रामपुरा माईनर में पिछले 4 दिनों में लगातार 2 शव आ गए हंै। उनमें से एक शव को तो पुलिस वाले ले गए, लेकिन दूसरा शव 3 दिनों से नहर के पानी में ही तैर रहा है और लगातार 3 दिनों से पानी में शव के पड़े रहने से शव सड़ चुका है तथा शव के सडऩे से आस-पास के वातावरण में दुर्गन्ध फैल गई है, जिससे पास में स्थित ढाणियों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ढाणियों में स्थित लोगों ने बताया कि शव की दुर्गन्ध इतनी ज्यादा है कि उसके कारण वे सही ढंग से भोजन नहीं कर सकते हैं।
वहीं गांव बिज्जूवाली के ग्रामीणों ने बताया कि जहां पर नहर के पानी में शव अटका पड़ा है, वहां पर उनके गांव के जलघर में आने वाले पानी का नाला है। पिछले 3 दिनों से शव पड़ा रहने से शव सड़ गया है और सडऩे से शव के अंग बिखर कर जलघर के नाले की डिग्गियों में पानी के साथ आ गए हैं और पानी भी दुषित हो गया है, दुषित हुआ पानी गांव के जलघर में आ रहा है। जिस पानी की सप्लाई गांव में दी जा रही है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों में जो शव आए हैं, वो महिलाओं के शव आए हैं। जोकि क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बारे में गोरीवाला पुलिस चौकी के प्रभारी को भी सूचित किया गया था लेकिन उन्होंने कहा कि मैं तो पहले वाले शव को लेकर उसके पोस्टमार्टम के लिए रोहतक आया हुआ हुं। इसलिए रोहतक से आकर ही शव को वहां से ले जा सकते हैं।
जब इस बारे में सदर थाना डबवाली के प्रभारी महा सिंह रंगा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे अभी शव के बारे में गोरीवाला पुलिस को सूचित करते हैं।
लेबल:
dabwali news,
dead body,
Young Flame
हरे पेड़ों पर चल रही है आरी
डबवाली (यंग फ्लेम) इस समय जिले भर में पौधारोपण अभियान चल रहा है। वन विभाग के अधिकारी व आम लोग भी अधिकाधिक पौधे लगाने का संदेश दे रहे हैं पर दूसरी ओर हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। वन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। गांव रघुवाना से पन्नीवाला तक के लगभग छह किमी रोड के साथ खड़े हरे पेड़ों को काटा जा चुका है। हैरानी की बात तो यह है कि पेड़ काटने की शिकायत पुलिस के पास किसी ने नहीं की है। पेड़ों की देखरेख के लिए गार्ड भी नियुक्त है मगर इसके बावजूद हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। विभाग के गार्ड मेवा सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि विभाग के अनेक काम होते हंै। इस समय पौधारोपण करवा रहे हैं, इसलिए ध्यान नहीं दे पाए। यानि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। जब उनसे पूछा गया कि एक माह में उन्होंने पेड़ कटने की कितनी शिकायत पुलिस थाने में दी है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और अपना मोबाइल बंद कर दिया। सवाल उठता है कि जब पौधारोपण के लिए विभाग प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च करता है तो पेड़ों की सुरक्षा को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है।
लेबल:
dabwali news,
deforestation,
Young Flame
आसमानी बिजली गिरने से गाय की मौत
डबवाली (यंग फ्लेम) उपमंडल के गांव खुईयां मलकाना मे आसमानी बिजली गिरने से एक गाय की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ।
प्राप्त जानकारी अनुसार गांव खुईयां मलकाना निवासी कृष्ण कुमार बिश्नोई पुत्र शेर सिंह ने बताया कि बीती शाम लगभग 6 बजे हल्की बारिश हो रही थी कि अचानक आसमान से बिजली की चिंगारी उसके आंगन मे बंधी हुई गाय पर गिर गई जिससे गाय की जीवन लीला समाप्त हो गई। किसान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गाय कि कीमत लगभग चालीस हजार रूपये थी। कृष्ण कुमार के पडोसियों ने बताया कि बिजली गिरने से उनकी छत पर पडेे हुए कपड़े भी जल गये।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
शुक्रवार, 2 सितंबर 2011
हलकी बरसात कहीं राहत तो कही आफत
डबवाली- शहर में हुई हलकी बरसात कहीं राहत तो कही आफत लेकर आई। बरसात होने के कारण शहर में जगह-जगह जलभरा
व के कारण आवागमन काफी प्रभावित रहा और कई जगह ठप सीवरेज व्यवस्था का दंश लोगों के लिए भारी परेशानी बना रहा। शहर का बस स्टैंड परिसर तालाब में तबदील हो गया। जहां देखों वहीं पानी जमा है। रोडवेज प्रबंधन द्वारा बस स्टैंड परिसर से पानी
निकासी के दावे कोरे साबित हो रहे है क्योंकि बस स्टैंड परिसर से पानी निकासी करने के लिए रोडवेज प्रबंधन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है व बस बूथ तक पहुंचने के लिए यात्रियों को पानी का दरिया पार करना पड़ता है। बासात के कारण शहर के अन्य निचले इलाकों में भी जल भराव हो गया।
उधर, बरसात होने से शहर के मुख्य बठिंडा चौक में भी जल भराव हो गया। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने के कारण चौक से पैदल राहगीरों का गुजरना भी मुशिकल हो गया है चौक पर स्थित दुकानदारों का कहना है कि उन्हें हर बार बरसात होने पर ऐसी ही परेशानी से गुजरना पड़ता है क्योंकि सरकार द्वारा बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। जिस कारण बरसात का पानी उनकी दुकानों के आगे जमा हो जाता है और इस पानी के कारण उनकी दुकान पर कोई ग्राहक नहीं पहुंच पाता। दुकानदारों का कहना है कि वह इस बारे में कई बार संबंधित विभाग से शिकायत भी कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जीटी रोड से पानी निकासी का स्थाई हल किया जाए ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
व के कारण आवागमन काफी प्रभावित रहा और कई जगह ठप सीवरेज व्यवस्था का दंश लोगों के लिए भारी परेशानी बना रहा। शहर का बस स्टैंड परिसर तालाब में तबदील हो गया। जहां देखों वहीं पानी जमा है। रोडवेज प्रबंधन द्वारा बस स्टैंड परिसर से पानी
निकासी के दावे कोरे साबित हो रहे है क्योंकि बस स्टैंड परिसर से पानी निकासी करने के लिए रोडवेज प्रबंधन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है व बस बूथ तक पहुंचने के लिए यात्रियों को पानी का दरिया पार करना पड़ता है। बासात के कारण शहर के अन्य निचले इलाकों में भी जल भराव हो गया।
उधर, गांव डबवाली के हाईवे पर स्थित दुकानों व घरों के लोगों को बरसात आने पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि सरकार द्वारा लाखों रूपए की धराशि खर्च कर बरसाती पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनों और बनाए गए नालों का निर्माण न होने के कारण बरसाती पानी की निकासी सही ढंग से नही हो पाती है और पानी ज्यों का त्यों सड़क के किनारों पर खड़ा रहता है। थोडी-सी बरसात होने से दुकानों व घरों के आगे हाईवे पर पानी एकत्रित हो जाता है और सड़क एक जोहड़ के समान नजर आती है। लोगो ने बताया कि ये नाले 3 फीट चौड़े व 3 फीट गहरे है। इन नालों के आपसी सम्पर्क के लिए हाईवे को तोड़कर बीच मे से एक नाला बनाया गया था जिसको बाद मे कुछ मैटिरियल डालकर उसका लेवल कर दिया गया था। लेकिन इस मैटिरियल में भी कोताही बरतने के कारण हाईवे पर एक गहरी खाई बनती जा रही है जो किसी भी समय किसी बडे हादसे को न्योता दे सकती है। लोगों ने अपनी इस परेशानी का जिम्मेवार सम्बंधित विभाग को ठहराया जिसने अपने कार्य में लापरवाही की है। लोगों ने प्रशासन से मांग कि है कि जल्दी ही उनकी इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि वह इन समस्यों से निजात पा सके।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
दो व्यक्तियों 12 बोर की एक अवैध पिस्तौल कारतूस सहित काबू
डबवाली- थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को 12 बोर की एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित क्षेत्र के गांव किंगरे से काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र नछत्तर सिंह व दौलत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव किंगरे के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना ओढ़ा में मामला दर्ज किया गया है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरिक्षक कश्मीरी लाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबरी मिलने पर उनके गांव किंगरे के वाटर वक्र्स के निकट से काबू किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनसे पूछताछ के दौरान अवैध पिस्तौल व कारतूस के सप्लायर का नाम पता, ठिकाना मालूम कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
लेबल:
dabwali news,
haryana police,
Young Flame
ग्राहको को गुणवता व मात्रा जांच की जानकारी दी
डबवाली -1 सितम्बर को सार्वजनिक क्षेत्र सबसे बड़ी व विश्वसनिय पेट्रोलियम कम्पनी इण्डियन ऑयल के स्थापना दिवस के अवसर पर कम्पनी स्थानीय डीलर चैधरी दलीप सिंह रिपुदमन सिंह पेट्रोल पम्प पर ग्राहको को गुणवता व मात्रा जांच की जानकारी दी गई। यह जानकारी देते हुए चैधरी पेट्रोल पम्प के प्रबन्धक प्रदीप सिंगला ने बताया कि आज के इस प्रतिस्र्पधा के समय मे उपभोक्ता बाजार का
राजा है। इसी कड़ी मे हमने कम्पनी स्थापना दिवस के उपलक्ष मे ग्राहको को जागरूक करने के लिऐ उत्पाद की गुणवता व मात्रा जांच की जानकारी दी। उन्होने आगे बताया कि पेट्रोल की गुणवता की पहचान फिल्टर पेपर व घनत्व जांच द्वारा की जाती है, फिल्टर पेपर जांच में पेट्रोल की एक बूंद फिल्टर पेपर पर डालने के एक या दो मिनट बाद अगर पेपर पर निशान नहीं रहता है तो पेट्रोल शुद्व है और यदि पेपर पर पेट्रोल अपना निशान छोड़ देता है तो वह पेट्रोल शुद्व नहीं होगा। डीजल की जांच के बारे मे जानकारी देते हुए प्रदीप सिंगला ने बताया कि डीजल की शुद्वता की जांच घनत्व परिक्षण द्वारा की जाती है और दोनो उत्पादो की सही मात्रा की जांच पेट्रोल पम्प पर उपलब्ध 5 लीटर के माप द्वारा की जाती है जो कि माप तौल विभाग द्वारा प्रमाणित होना चाहीऐ। उन्होने ग्राहाको से अपील की कि हमारे पम्प पर आप किसी भी समय पेट्रोल व डीजल की मात्रा व गुणवता की जांच कर सकते है जो कि आपका अधिकार है।
लेबल:
dabwali news,
Young Flame
रिसालियाखेड़ा स्कूल में युवा संसद आयोजित
बिज्जूवाली, 2 सितम्बर ( हेमराज बिरट )। क्षेत्र के गांव रिसालिया खेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गत दिवस राज्य शैक्षणिक अनुसंधान
संस्थान की ओर से युवा संसद का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में डिंग से वरिष्ठ हरमेल सिंह और विजय सचदेवा ने भाग लिया। युवा संसद में विद्यार्थियों ने मुख्य रूप से भ्रष्टाचार, शिक्षा का अधिकार, बाढ़, जनलोकपाल, महंगाई और सामाजिक कुरितियों संबंधी मुद्दे उठाए गए तथा सांसदों के मध्य तीखी बहस भी देखने को मिली। युवा संसद के दौरान प्रधानमंत्री की भूमिका कक्षा 9वीं के अजय कुमार ने निभाई। इसी प्रकार वित्त मंत्री के रूप में 12वीं के नानक चंद, स्पीकर 9वीं के रोबिन, पयर्टन मंत्री 9वीं के योगेश, संचार मंत्री 9वीं के रजनीकांत, कृषि मंत्री 9वीं के अरविंद, श्रम मंत्री 9वीं के अजय, खाद्य मंत्री 9वीं के संदीप कुमार बने तथा युवा संसद में विपक्ष के नेता के रूप में 9वीं के अभिषेक, राधेश्याम, सूर्यप्रकाश और 12वीं की मोहित कुमारी सहित अनेक विद्यार्थी नजर आए। युवा संसद का कार्यक्रम एक घंटे से ज्यादा समय तक जारी रहा। स्कूल के मुख्याध्यापक भूप सिंह ने बताया कि स्कूलों में समय-समय पर युवा संसदों का आयोजन होने से विद्यार्थियों की मानसिक शक्ति बढ़ती है और उन्हें लोगों के सामने अपने विचार बोलने का अवसर मिलता है। इस मौके पर देवरनंद, कमल जैन व ओमप्रकाश सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)