डबवाली(सुखपाल)पजांब खेत मजदुर सभा के मजदुरों ने पजांब के गांव लम्बी में स्थित बी.डी.पी.ओ के कार्यलय के समक्ष अपनी मागों को लेकर धरना व रोष प्रदर्शन कर बी.डी.पी.औ को मांग पत्र सौपा। उन्होने पजांब सरकार से मांग की हैं कि रोजगार गारंटी योजना को सख्ती से लागु किया जाऐ तथा गरीबो को महगाई से राहत दिलाने के लिए जरूरत मंद चीजों को डिपोओं द्वारा आधे रेट पर उपलब्ध करवाया जाऐ। उन्होने मांग की हैं कि गरीब मजदुरों को दस मरले का प्ंलाट मुफत दिया जाऐ ओर उसमें मकान के निर्माण हेतु एक लाख की ग्रांट दी जाए और शौंचालय बनाने हेतु 15 हजार की राशि प्रदान की जाऐ। उन्होनें अपने मांग पत्र में यह भी लिखा हैं कि बुढापा , विधवा व विकलंाग पैशन हजार रूपऐ प्रति माह दी जाऐ तथा माह के पहले सप्ताह पैंशन राशि वितरित की जाऐ। उन्होनें पजांब सरकार को चेतावनी भरे लहजें में कहा हैं कि अगर हमारी मांगे शीघ्र पूरी न की गई तो पजांब खेत सभा के मजदूर 15 जनवरी को बी.डी.पी.ओ कार्यलय मुक्तसर में धरना दिया जाऐगा और उपायुक्त कार्यलय के समक्ष पजांब सरकार का पुतला फ ूंका जाऐगा। इस अवसर पर पजंाब खेत मजदूर सभा के महासचिव नानक चन्द बजाज, सर्वणसिंह नागोंके, गुरमुख सिंह बादल , मंहगा सिंह दोदा, गुरतेज सिंह बाम, कलवत सिंह समाग, गजराज सिंह, कार्यलय सचिव के इलावा महिला विंग की प्रधान किरण बजाज व जिला महासचिव राजवीर कौर उपस्थित थी।
Young Flame Headline Animator
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें