डबवाली -तमाम प्रयासों के बावजूद भी प्रशासन गौवंश की तस्करी रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। डबवाली में एक वर्ष पूर्व हुए गौहत्या कांड को लोग अभी भूले नहीं थे कि डबवाली बठिंडा मार्ग पर स्थित पंजाब के गांव मशाना व गुडथड़ी के बीच नाले के पास टिब्बे की आड़ में गौ वंश का वध करके उसके मांस और चर्बी का निर्यात करने का सनसनीखेज मामला समाने आया। पिछले काफी समय से इस स्थान पर बेदर्दी से इलाके के गौधन को काट कर उनकी चमड़ी निकालने के अलावा, चर्बी और अस्थियां बेचने के धन्धे का पर्दाफाश हुआ। गौहत्या की विभिन्न धाराओं के तहत आठ पर मामला दर्ज करके 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अब सोचने वाली बात यह है कि ऐसे मामले दिन प्रतिदिन क्यों बढ़ रहे है क्या आज का समाज इतना अधर्मी हो गया है कि वह किसी धर्म विशेष की भावनाओं की कदर न करते हुए मोह-माया के जाल में इस प्रकार से जकड़ा गया है कि उसे पाप व पुण्य में कोई फर्क ही नजर नहीं आता। शायद इस सब के लिए कहीं न कहीं हम स्वयं भी जिम्मेदार है क्योंकि हम आज कल की भागदौंड भरी जिंदगी के कारण इतने लोभी हो गए है कि हम गौवंश के प्रति अपना फर्ज भूल चुके है जिसके कारण आज गौवंश सड़कों पर आवारा फिरता देखा जा सकता है। जिसके कारण दूसरे अधर्मी लोगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह हमारी भावनाओं से खिलवाड़ करने में कामयाब हो रहे है यह खिलवाड़ तब तक चलता रहेगा जब तक हम गौवंश के प्रति अपनी सोच का रैवेया नहीं बदलते। वहीं दूसरी और अपने आप को गौभक्त कहने वाले व गौशालाओं के ठेकेदार कहलाने वाले लोग भी इसके लिए जिम्मेदार है क्योंकि डबवाली मेें गौहत्या कांड होने बावजूद भी ये लोग कुछ समय के लिए तो आगे आए लेकिन न जाने क्यों अचानक पीछे हट गए व फिर से उन लोगों के हौंसले बुलंद हो गए जो इस अधर्म के कार्य में लगे हुए है। पंजाब क्षेत्र मंडी किलियांवाली में लगने वाली पशु मंडी संदेह के घेरे में है। फतेहाबाद, सिरसा व डबवाली में गौभक्तों द्वारा पकड़े गये पशुओं से भरे ट्रक इसका खुलासा कर रहे है कि इस मंडी में कितने बड़े स्तर पर गौधन की तस्करी की जा रही है। पुलिस मात्र मामला दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही है। जबकि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाये तो गौधन की तस्करी में लगे एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है जिनके तार हरियाणा पंजाब, राजस्थान और दिल्ली तथा उतर प्रदेश से जुड़े हुए है।
Young Flame Headline Animator
डबवाली समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डबवाली समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 11 मई 2011
अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र, प्रशासन के लिए चुनौती
डबवाली-नशा और नशे की गिरफ्त में हजारों नौजवान की मौजूदगी डबवाली नशा मुक्ति कंद्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर बसे डबवाली शहर में तीनों राज्यों के नशे की गिरफ्त में युवाओं पैसे ऐंठने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खुलने आरंभ हो गये है। नशा छुड़ाने के नाम पर नशे में गिरफ्त युवाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है यह किसी से छुपा नहीं है। हरयिाणा पंजाब व राजस्थान से सटे इस शहर में जहां तीनों राज्यों के बीचों-बीच होने का लाभ प्राप्त है वहीं इस शहर का यह भी दुर्र्भाग्य है कि नशीले पदार्थों के तस्कर इसका अपने कार्य को अंजाम देने के लिए पुरा लाभ उठाा रहे है। क्योंकि राजस्थान से भारी मात्रा में नशे से सामान की तस्करी कर उसे डबवाली पहुंचाया जाता है और उसके बाद इसे यहां से पंजाब व हरियाणा के विभिन्न शहरों में पहुचाया जाता है। पिछले कुछ दिनों पूर्व पंजाब सरकार ने नशा मुक्ति केंद्रों पर सख्ती करते हुए इन्हें बंद करवाया दिया क्योंकि इन केंद्रों में मानव अधिकारों का उलंघन होने के समाचार हर दिन पढऩे को मिल रहे थे। अब इन नशा मुक्ति केंद्र संचालकों ने मलोट, संगत व तलवंडी आदि जगहों से अपने केंद्रों को बंद कर गुप्त रूप से डबवाली में शरण ले ली है। इसी तरह के एक नशा मुक्ति केंद्र का पता चला है जो प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है वहीं दूसरी और उन्होंने ऐसे स्थानों में अपने केंद्र खोल रखे है कि देखने वाले को यह शक भी न हो कि यहां कोई नशा मुक्ति चल रहा है। संचालकों इन केंद्रों के बाहर कोई साईन बोर्ड नहीं लगया और छोटे-छोटे कमरों में नशा छोडऩे आए युवकों को बंद कर उन्हें प्रताडि़त किया जाता है। उल्लेखनीय है कि इस तरह का कोई भी नशा मुक्ति केंद्र खोलने से पहले प्रशासन से अनुमती लेना अनिवार्य है लेकिन जिस तरह से यह नशा मुक्ति केंद्र प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर धड़ल्ले से अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। जब इस नशा मुक्ति केंद्र वाले स्थान पर हमारे संवादाता आज सिरसा रोड पर तो उन्होंने देखा कि नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर एक दुकान है जिसमें केवल हॉल हैै। और जिसका शटर हमेशा बंद रहता है। इस केंद्र में 10 से 15 नशा छोडऩे आए युवकों को रखा गया है। डबवाली शहर में यह अकेला ही नहीं और भी इस प्रकार के अनेक नशामुक्ति केंद्र चल रहे है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news,
haryana govt
शुक्रवार, 8 अप्रैल 2011
चौकीदार की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
डबवाली-(thepressreporter.com)8 अप्रैल गांव अलिकां के जलघर में तैनात चौकीदार की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। चौकीदार गोविंद पुत्र गोम बहादुर निवासी लूम (नेपाल) का शव जलघर में बने क्वाटर में मिला है। गांव डबवाली में तैनात बेलगार्ड महिंद्र पाल ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि आज प्रात: डबवाली गांव में पानी न आने के कारण वह इसका कारण जानने के लिए अलीकां के जलघर में गया तो वहां पर चौकीदार गोविंद राम को नदारद पाने पर वह उसके क्वाटर में गया तो वह मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उसे उसके वारिसों को सौंप दिया। चौकीदार की मौत अभी तक रहस्य बनी हुई है। माना जा रहा है कि गोविंद बहादुर की मौत हार्टअटैक के कारण हुई है।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सोमवार, 28 मार्च 2011
कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के हित में कार्य करे--आत्मा सिंह गिल
डबवाली-कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के हित में कार्य करे और एक जुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। यह बात आज स्थानीय बठिंडा रोड पर स्थित रेस्ट हाऊस में पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल ने कही। श्री गिल ने पत्रकारों से बाचीत करते हुए कहा कि वह आज डबवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने आए थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह डबवाली हलके से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करे।
लेबल:
डबवाली समाचार,
cogress(I),
dabwali news
प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है --करनैल सिंह औढ़ां
डबवाली- प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है पूरे प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। इसलिए महामहिम राज्यपाल को चाहिए कि हुड्डा सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। यह बात इंडियन बहुजन संदेश पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष करनैल सिंह औढ़ां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। वह आज कॉलेनी रोड पर स्थित सुरजीत सिंह फौजी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसने वाले सता पक्ष के लोगों को छोड़कर बाकि किसी भी व्यक्ति की सुनवाई नहीं होती। बिना सता के लोगों को अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ व इंसाफ मांगने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है। श्री औढ़ां ने कहा कि हुड्डा सरकार में दलित परिवारों के लोगों के साथ खुलेआम अन्याय हो रहा है। जिसका जीता जागता उदहारण गांव सावंतखेड़ा में एक 70 वर्षिय विधवा गुरदेव कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के आरोप में गांव के ही एक दलित परिवार के निक्का सिंह पुत्र बंता सिंह पर पुलिस ने द्वारा 302 का झूठा केस बनाकर उसे सलाखों के पीछे डाल रखा है और गांव की पंचायत द्वारा उसके परिवार का बहिष्कार कर उन्हें गांव से निकालने के मंसूबे तैयार किए जा रहे हैं। श्री औढ़ां ने बताया कि इस मामले में निक्का सिंह के परिवार के सदस्य एसएचओ डबवाली व एसपी सिरसा से गुरदेव कौर हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच करवाने की गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि निक्का सिंह इस हत्याकांड में बिलकुल निर्दोष है। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा गुरदेव कौर हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच नहीं करवाती तो 7 अप्रैल के बाद पार्टी हाईकमान से विचार विमर्श कर पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान कोई भी नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेवारी प्रशासन व सरकार की होगी।
शुक्रवार, 22 जनवरी 2010
शनिवार, 16 जनवरी 2010
कार व ट्रक की टक्कर में कार चालक घायल
डबवाली - बठिण्डा सड़क मार्ग पर स्थित चक्क रूल्दू सिंहवाला गांव के समीप हुई कार व ट्रक की टक्कर में कार चालक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसे घायलावस्था में डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने उपचार हेतु स्थानीय राजकीय हस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की मिली जानकारी अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी कुलदीप सिंह पुत्र भगवान सिंह जोकि लकड़ी का कार्य करता है तथा आज प्रात: वह किसी कार्य हेतु हनुमानगढ़ से बठिण्डा जा रहा था कि पंजाग क्षेत्र के गांव चक्क रूल्दू ङ्क्षसह वाला के समीप भारी कोहरे के चलते सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। टक्कर के फलस्वरूप कार चालक कुलदीप सिंह घायल हो गया। जनसेवा सहारा संस्था को हादसे की सूचना दूरभाष पर मिली। सूचना मिलते ही संस्था के प्रधान आरके नीना सदस्य कुलवन्त सिंह के साथ ऐम्बूलैंस सहित घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल कुलदीप सिंह को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय हस्पताल में भर्ती करवाया एवं घायल के परिजनों को दूरभाष पर सूचित किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही घायल के परिजन हस्पताल पुहंच गए तथा घायल कुलदीप को वह हनुमानगढ़ जंक्शन ले गए।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
मंगलवार, 5 जनवरी 2010
ट्रक ने नरमे से भरी ट्राली को टक्कर मारी
डबवाली (सुखपाल)-चौटाला रोड़ पर काली माता मंदिर के पास एक ट्रक ने नरमे से भरी ट्राली को टक्कर मारने से ट्रेक्टर ट्राली पलट गये। इस हादसे में ट्रेक्टर चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।
ट्रेक्टर चालक रविंद्रदत्त ने बताया कि वह राजस्थान के सादुलशहर से नरमे की ट्राली भर कर उसे बेचने के लिए सिरसा ले कर जा रहा था कि डबवाली में चौटाला रोड़ पर काली माता मंदिर के पास पीछे से एक ट्रक ने अचानक उसे टक्कर मार दी।जिससे ट्रेक्टर व ट्राली दोनों असंतुलित हो कर पलट गई। इस हादसे में ट्रेक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेक्टर चालक रविंद्रदत्त बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। ट्रेक्टर चालक रविंद्रदत्त ने इसकी सूचना थाना शहर डबवाली को फोन पर दे दी।पुलिस ने ट्रक की खोजबीन की तो बठिंड़ा रोड़ पर एचपी पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लिया। बाद में ट्रक चालक व ट्रेक्टर ट्राली चालक में समझौता हो जाने के कारण पुलिस ने इस संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं की।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2009
शिशु वाटिका में क्रिसमस-डे की धूम
डबवाली(सुखपाल)- स्थानीय गोपाल शिशु वाटिका में आज क्रिसमस-डे मनाया गया। जिसमें क्रैच के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिया। इस अवसर पर कै्रच की निदेशक कुसुम मोंगा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी धर्म शांति के रास्ते पर चलने की सीख देते हंै तथा प्रभु ईसा मसीह ने भी दुनिया को शांति और भाईचारे का संदेश दिया था। इस प्रकार वर्तमान युग में भी प्र्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्टॉफ सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे। अन्त में बच्चों में टॉफियां वितरित की गई।
लेबल:
क्रिसमस-डे,
डबवाली समाचार
बुधवार, 16 दिसंबर 2009
नम्बरदारों की बैठक आगामी 22 दिसम्बर को
डबवाली(सुखपाल)- उपमण्डल डबवाली तहसील के सभी नम्बरदारों की बैठक आगामी 22 दिसम्बर को स्थानीय चौटाला रोड स्थित अन्नपूर्णा रिसोर्ट में प्रात: 11 बजे होगी। जिसकी अध्यक्षता नम्बरदार एसोसिऐशन के प्रधान बलदेव सिंह करेंगे। यह जानकारी देते हुए एसोसिऐशन के कोषाध्यक्ष जयदयाल मैहता नम्बरदार ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य नम्बरदारों के प्रति विचार - विमर्श किया जाऐगा तथा आगामी कार्यक्रमों व कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाऐगी।
लेबल:
डबवाली समाचार,
नम्बरदार एसोसिऐशन
मंगलवार, 15 दिसंबर 2009
अमावस्य के अवसर जरूरतमन्द परिवारों को राशन व सर्दी से बचाव के लिए कम्बल
डबवाली (सुखपाल)- स्थानीय श्री गौशाला प्रांगण में कल प्रात: 9 बजे हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी अमावस्य के अवसर पर जरूरतमन्द परिवारों को राशन व सर्दी से बचाव के लिए कम्बल वितरित किए जाऐंगे। यह पुनीत कार्य नगर की मानव कल्याण सेवा संस्था द्वारा विगत 25 वर्षों से प्रत्येक वर्ष निरन्तर किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य व गौभक्त रामलाल बागड़ी ने बताया कि इस संस्था के संस्थापक स्व. मुरारी लाल ग्रोवर व औम प्रकाश मैहता द्वारा यह पुनीत कार्य आरम्भ किया गया था। जिसे संस्था के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी श्द्दित से करते आ रहे हैं। श्री बागड़ी ने कहा कि जरूरतमन्द परिवार किसी भी समय संस्था के सदस्यों से मिलकर अपनी अर्जी उन्हें सौंप सकते है तथा उस पर विचार - विमर्श के पश्चात उन परिवारों की यथा सम्भव सहायता व सहयोग किया जाऐगा। उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 80 परिवारों की सूची उनके पास तैयार है। जिन्हें राशन के अलावा कम्बल वितरित किए जाऐंगे।
लेबल:
गौशाला,
डबवाली समाचार
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2009
सांड निर्माणधीन डिग्गी में गिरा

डबवाली (पवन कौशिक) - स्थानीय राम नगर कॉलोनी स्थित लवकुश पार्क में पानी संचय करने हेतु निर्माणधीन जमीनदोज डिग्गी में उस समय एक सांड गिर गया। जब आज प्रात: लगभग साढ़े 11 बजे इस क्षेत्र में दो सांड आपस में टकरा गए तथा लड़ते - लड़ते एक सांड लवकुश पार्क में निर्माणधीन डिग्गी में जा गिरा तथा वहां पर कार्य कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर बाल - बाल बच गए। वहां पर उपस्थित पूर्व पार्षद काली मिढा ने स्थानीय श्री गौशाला के पदाधिकारियों को उपरोक्त घटना बारे फोन पर सूचित किया। सूचना मिलते ही श्री गौशाला के कर्मचारी तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे तथा सांड को डिग्गी से बाहर निकालने के प्रयासों में जुट गए। उधर सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार हरि औम बिश्रोई भी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे तथा चल रहे निर्माण व बचाव कार्य का निरीक्षण किया। गौशाला के कर्मचारियों ने राम नगर कॉलोनी वासियों की सहायता से दो घन्टों की कड़ी मशक्कत के पश्चात सांड को बाहर निकाला तथा गौशाला की गाड़ी में गौशाला भिजवा दिया। राम नगर कॉलोनी वासियों ने प्रशासन व श्री गौशाला के पदाधिकारियों से मांग की है कि शहर में घूम रहे अवारा पशुओं को गौशाला में बन्द करवाऐं ताकि इस तरह की हो रही घटनाओं पर अंकुश लग सके।
आसाखेड़ा की टीम को 11000 रूपये का नकद पुरस्कार
डबवाली (सुखपाल) - ग्राम पंचायत मौजगढ़ व क्रिकेट कल्ब के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 11वें क्रिकेट टूर्नामैन्ट का आज समापन्न हो गया। आज खेले गए फाईनल मैच में आसाखेड़ा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 121 रनों का लक्ष्य रखा। परन्तु तरमाला की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 96 रनों पर ही सिमट गई। मैन ऑफ दी मैच व बैस्ट प्लेयर का खिताब आसाखेड़ा टीम के दीपक को मिला। इस टूर्नामैन्ट में विजेता आसाखेड़ा की टीम को 11000 रूपये का नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह एवं उपविजेता तरमाला की टीम को 5100 रूपये की नकद राशि व स्मृति चिन्ह जगवन्त ङ्क्षसह पूर्व सरपंच व मुख्यध्यापक गुरतेज द्वारा संयुक्त रूप से खिलाडिय़ों को दिए गए। यह जानकारी देते हुए हजकां नेता अमरीक बिश्रोई ने बताया कि पिछले 8 दिनों से जारी इस टूर्नामैन्ट में लगभग 50 टीमों ने भाग लिया। शेष टीमों व खिलाडिय़ों को भी सांतवना पुरस्कार दिए गए।
लेबल:
आसाखेड़ा,
क्रिकेट टूर्नामैन्ट,
डबवाली समाचार,
तरमाला,
मौजगढ़
मंगलवार, 8 दिसंबर 2009
कामगार यूनियन संबंधित सीटू द्वारा महंगाई को लेकर आहूत देशव्यापी हड़ताल का डबवाली में व्यापक असर

डबवाली (सुखपाल)-भवन निर्माण कामगार यूनियन संबंधित सीटू द्वारा महंगाई व अपनी अन्य मांगों को लेकर आहूत देशव्यापी हड़ताल का डबवाली में व्यापक असर देखने को मिला। भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्यों ने हड़ताल के कारण अपने कामकाज को बंद रखा जिससे भवन निर्माण कार्य ठप्प हो कर रह गया। भवन निर्माण कामगार यूनियन ने मांगों लेकर शहर में रोष प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम पर संबोधित एक ज्ञापन उपमंडल अधिकारी सुभाषा गाबा को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जसवंत सिंह रंधावा सलाहकार जिला कमेटी हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ ने किया। इस मौके पर किसान सभा के प्रधान प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, भवन निर्माण कामगार यूनियन के ब्लाक प्रधान नत्थू राम, माला राम भारू खेड़ा, सुखदेव सिंह, बलजिंद्र सिंह डबवाली, मनदीप सिंह, बलदेव सिंह, निरंजन सिंह, जसवंत सिंह सहित भारी संख्या में कामगार मजदूर उपस्थित थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नत्थू राम प्रधान भवन निर्माण कामगार यूनियन ने बताया कि मंगलवार को नगर के रेवले फाटक के पास स्थित लेबर चौंक पर सभी कामगारों ने एकत्रित हो कर वहां से रोष प्रदर्शन आरंभ किया जो कि कालोनी रोड़ से होता हुए उपमंडलाधीश के कार्यालय परिसर में पहुंचा। शहर में प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने उपमंडल अधिकारी सुभाष गाबा के मार्फत देश प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जिसमें सरकार से कामगार मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-भवन एवं अन्य सहनिर्माण कर्मकार कल्याण कानून 1996 सभी प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को पूरे देश मजदूरों पर लागू करने, आवासीय क्षेत्रों में विदेशी निवेश योजना को 100 प्रतिशत तक वापिस लेने, केंद्र व राज्य सरकारों ढांचागत परियोजनाओं के लिए वार्षिक बजट में से धन मुहैया करवाने, भवन निर्माण सामग्री हुई बढ़ोतरी को वापिस लेने, लाखों प्रवासी मजदूरों को सुरक्षा देने की, विदेशों में बंद मजदूरों को रिहा करवाने व आवासीय अधिकार को मौलिक अधिकार में शामिल किये जाने की मांगे की गई।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
मंगलवार, 1 दिसंबर 2009
डबवाली समाचार,
डबवाली(सुखपाल) - दी डबवाली प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्धारित समय पर चुनाव अधिकारी राम कुमार यादव के न पहुंचने के कारण डबवाली पैक्स का चुनाव नहीं हो पाया। चुनाव अधिकारी के न पहुंचने से गुस्साये इनेलो कार्यकत्र्ताओं ने सरकार के खिलॉफ नारेबाजी कर जम कर प्रदर्शन किया। पैक्स के इनेलो समर्थित 5 सदस्यों में चुनाव अधिकारी की गैरहाजिरी में एक बैठक कर सर्वसम्मति से शिवचरण सिंह डबवाली को पैक्स का अध्यक्ष व गुरनाम सिंह खुईयां मलकाना को उपाध्यक्ष
चुनकर इसका प्रस्ताव पास उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है। गौरतलब है कि डबवाली गांव में स्थित दी डबवाली प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के सदस्यों के लिए पूर्व में हुए चुनावों में पांच इनेलो व दो कांग्रेस के सदस्य विजयी हुए थे। जिनमेें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद चुनाव के लिए मंगलवार को तिथि निर्धारित की गई थी। जिसमें पैक्स के निर्वाचित सदस्यों को इसकी लिखित सूचना भेज कर चुनाव के लिए 11. 45 का समय निर्धारित किया गया था। चुनाव के लिए राम कुमार यादव को बतौर चुनाव अधिकारी तैनात किया था।
चुनाव में इनेलो के समर्थित सदस्य शिवचरण सिंह डबवाली, गुरदेव कौर शेरगढ़, गुरनाम सिंह खुईयां मलकाना, मनोहर लाल दीवान खेड़ा व जगतार सिंह पन्नीवाला रूलदू के अलावा कांग्रेस समर्थित सदस्य बेअन्त सिंह पन्नीवाला रूलदू मौके पर पहुंच गये थे। जबकि कांग्रेस समर्थित एक अन्य सदस्य दरबारा सिंह शेरगढ़ अनुपस्थित थे।
चुनाव के लिए निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी काफी देर तक इंतजार करने पर भी चुनाव अधिकारी चुनाव करवाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। इस बार में सम्र्पक करने पर पैक्स के प्रबंधक राम चंद्र ने चुनाव अधिकारी के आने या न आने के संदर्भ में कोई भी सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। चुनाव अधिकारी के न आने से इनेलो के समर्थित सदस्यों व वहां पर जमा हुए इनेलो नेताओं के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सरकार व चुनाव अधिकारी के खिलॉफ जम कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद इनेलो समर्थित पांचों सदस्यों ने एक बैठक आयोजित कर शिव चरण सिंह डबवाली को अध्यक्ष और गुरनाम सिंह को उपाध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव पास कर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इस मौके पर उपस्थित टेक चंद छाबड़ा व महिंद्र डूडी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अपनी हार से बौखला चुकी है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद का चुनाव न करवा कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की धक्केशाही को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाऐगा और इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाऐगा। इस अवसर पर इनेलो के कार्यालय प्रभारी प्रह्लाद सिंह, बलबीर सिंह भुल्लर, सेवक सिंह, दरयाई लाल मेहता, आत्मा सिंह, गुरपाल सिंह शेरगढ़, सुखदेव सिंह नंबरदार, जगजीत सिंह, रणवीर सिंह मिट्ठू सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
डबवाली (सुखपाल)- स्थानीय पंजाब क्षेत्र स्थित नर सिंह कॉलोनी के समीप एक नेपाली युवक रेलगाड़ी के नीचे आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा बठिण्डा के सिविल अस्पताल में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी बीती देर सायं एक नेपाली युवक विष्णु रेलवे लाईन क्रॉस करते समय बठिण्डा से आ रही मालगाड़ी के नीचे आ गया। जिसके फलस्वरूप विष्णु की बाई टांग कट गई।
सूचना मिलते ही डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना संस्था की ऐम्बूलैंस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलावस्था में विष्णु को स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए बठिण्डा रैफर कर दिया। डबवाली जन सहारा सेवा संस्था की ऐम्बूलैंस द्वारा उसे बठिण्डा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां जख्मों की ताप न सहते हुए विष्णु ने दम तोड़ दिया। डबवाली के नेपाली युवक दीपक कुमार ने बताया कि विष्णु मालवा बाईपास पर स्थित एक होटल में कार्यरत था तथा इन दिनों बीमार रहता था। डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था की तरफ से बेसहारा - गरीब व जरूरतमंद लोगों को ऐम्बूलैंस नि:शुल्क उपलब्ध करवाती है। उन्होंने बताया कि शहर या आस-पास के क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो उन्हें मोबाईल नम्बर 98148-70294, 99154-46700, 99916-00325, एवं 93544-81000 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------
डबवाली (सुखपाल)- ''विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज नगर में भिन्न - भिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा जनजागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।
स्थानीय महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित एक बैठक के दौरान रैड रिब्बन कल्ब का गठन किया गया तथा कल्ब की पांच सदस्य कमेटी में श्रीमती ऊषा भट्टी को ईंचार्ज, सदस्यों में डॉ. पी. के गर्ग, डॉ. राकेश भट्टी, आर. के. यादव, एवं पी. के. बिश्रोई को चुना गया। तदोपरान्त नवगठित रैड रिब्बन कल्ब के तत्वाधान में महाविद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा ''विश्व एड्स दिवसÓÓ पर एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एम. एल. कालड़ा ने हरी झण्डी देकर रवाना किया।
इससे पूर्व उन्होंने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि एड्स एक लाईलाज बीमारी है तथा परहेज ही ईलाज है। उपरोक्त रैली महाविद्यालय से चल कर नगर का भ्रमण करते हुए वापिस महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक राकेश वधवा, सुरेन्द्र पाल, राजेन्द्र कुमार, सतपाल ढाका, प्रध्यापिका शन्नों आर्य, अंजलि सचदेवा, नमिता जिन्दल सहित स्टॉफ के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
उधर स्थानीय नेहरू स्कूल के प्रांगण में ''विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 100 स्वयं सेवकों ने भाग लिया तथा स्कूल कैम्पस की सफाई की एवं पौधों को पानी दिया।
इस शिविर में स्थानीय सिविल अस्पताल के डॉ. सरवन बांसल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। श्री बांसल ने स्कूल के छात्र - छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एड्स एचआईवी वायरस से फैलता है। जो व्यक्ति इस बीमारी से पीडि़त है उसका कोई ईलाज नहीं हो सकता तथा परहेज ही एड्स का ईलाज है। उन्होंने बताया कि यह संक्रमित व्यक्ति के रक्त चढ़ाने से, सूई के प्रयोग से तथा असुरक्षित सम्भोग करने से फैलता है। उन्होंने कहा कि मात्र एक दिन रैली निकालने से जागरूकता नहीं आऐगी। परन्तु इसके लिए वर्षभर प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर नेहरू आईटीआई अलीकां के ङ्क्षप्रसीपल विजयन्त शर्मा, जसविन्द्र मनकू, लखविन्द्र बागड़ी, संजीव चन्जोत्रा, वीणा गर्ग, पवनदीप कौर, चम्पा वर्मा व पूजा नेहरा उपस्थित थे। इस अवसर पर रणजीत ङ्क्षसह ने विद्याॢथयों को भ्रूण हत्या के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात डॉ. बांसल ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी देकर रवाना किया। यह रैली स्कूल प्रांगण से चलकर जीटी रोड, गोल चौंक, बस स्टैण्ड से होते हुए बाल्मीकि चौंक से वापिस स्कूल प्रांगण में पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली में स्वयं सेवकों द्वारा एड्स ला ईलाज है-परहेज ही ईलाज है।, एड्स भगाओ-देश बचाओ। एवं जन-जन को समझाना है-एड्स को दूर भगाना है। स्कूल पहुंचने पर स्वयं सेवकों को जलपान करवाया गया। एनएसएस ईंजार्च जसवीर बराड़ ने रैली में सहयोग देने पर सभी का धन्यवाद किया।
उधर स्थानीय राजा राम गल्र्ज सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में भी विश्व एड्स दिवस पर रैली निकाली गई। जिसे स्कूल प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सुरिन्द्र गुप्ता ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रसीपल, सचिव प्रदीप गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
डबवाली(सुखपाल) - विगत 25 वर्षों से रक्तदान अभियान के लिए निरन्तर कार्य कर रही युवा रक्तदान सोसायटी रजि. द्वारा आज ''विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्थानीय श्री अग्रवाल धर्मशाला में 68वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 31 महानुभावों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्षा राकेश भीटीवाला ने बताया कि शिविर में राजेन्द्र गर्ग द्वारा 44वीं बार, मुकेश गर्ग 33वीं बार, दोनों टांगों से अपाहिज अध्यापक मनोज कुमार 29वीं बार, भूपेन्द्र ङ्क्षसह 17वीं बार, केश्व भाटी 15वीं बार, पुनीत सचदेवा 11वीं बार, राकेश सचदेवा 7वीं बार एवं संजय ग्रोवर के सुपुत्र पारूल ग्रोवर ने 10वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. के. भादू, जिला सिरसा रैड क्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि अश्विनी शर्मा, अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष प्रेम ङ्क्षसह सेठी, प्रो. दर्शन मित्तल, संस्था के संस्थापक सुरेन्द्र ङ्क्षसगला, पूर्व अध्यक्ष दविन्द्र मित्तल, मुरारी लाल शर्मा, हरदेव ङ्क्षसह गोरखी सहित अनेक अतिथि उपस्थित थे। शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले महानुभावों को संस्था के संस्थापक सुरेन्द्र ङ्क्षसगला द्वारा प्रशंसा-पत्र एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
-----

सोमवार, 30 नवंबर 2009
डबवाली समाचार

डबवाली (सुखपाल)-- बठिण्डा सड़क मार्ग पर स्थित गांव पथराला में ट्रक-ट्राला व पिकअप में आमने -सामने हुई भिड़न्त में पिकअप का चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात गांव झुम्बा (पंजाब) निवासी सतनाम ङ्क्षसह पुत्र अजैब ङ्क्षसह पिकअप गाड़ी नम्बर पीबी-03-क्यू-9544 से डबवाली में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आ रहा था कि जैसे ही वह गांव पथराला के निकट पहुंचा तो राजस्थान की ओर से तेजगति से जा रहे ट्रक-ट्राला नम्बर पीबी-03-एन-3126 के साथ भीष्ण भिड़न्त हो गई।

जिसके फलस्वरूप पिकअप चालक सतनाम ङ्क्षसह गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा ट्रक-ट्राला का अज्ञात चालक मौका से फरार हो गया। संयोगवश बठिण्डा निवासी देवराज अपनी गाड़ी से बठिण्डा जा रहे थे तो उन्होंने घायल सतनाम ङ्क्षसह को पिकअप से बाहर निकाला तथा बठिण्डा के सिविल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया तथा सड़क हादसे की सूचना उसके परिजनों को दूरभाष पर दी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात सतनाम ङ्क्षसह की गम्भीर हालत को देखते हुए पीजीआई चण्डीगढ़ रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही थाना संगत की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ट्रक-ट्राला को अपने कब्जे में लेकर फरार अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तालाश आरम्भ कर दी।
-------------------------------------------------------------------------------------
डबवाली (सुखपाल)-- स्थानीय वार्ड 10 में स्थित एक मकान की रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर को आग लग गई तथा पूरे मौहल्ले में अफरा - तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज दोपहर वार्ड 10 की लछमन दास मोंगा वाली गली में स्थित ओंकार ङ्क्षसह पुत्र गुरचरण ङ्क्षसह के मकान में बनी रसोई में ओंकार ङ्क्षसह की माता खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली उसके शौर मचाने

पर मकान में ही इलैक्ट्रिक की दुकान पर बैठे ओंकार ङ्क्षसह ने साहस का परिचय दिया तथा गैस चुल्हे सहित सिलेंडर को उठाकर गली में फेेंक दिया तथा सिलेंडर में लगी आग से पूरे मौहल्ले में अफरा - तफरी मच गई तथा मौहल्लावासियों ने इसकी सूचना तुरन्त फायर ब्रिगेड स्टेशन में दी। परन्तु फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मौहल्लावासियों ने मिट्टी द्वारा आग पर काबू पा लिया। लेकिन सिलेंडर में गैस का रिसना जारी था। जिसे दमकल के कर्मचारियों ने रेग्यूलेटर उतार कर सिलेंडर का ढक्कन लगा दिया।
इस तरह मौहल्लावासियों तथा दमकल कर्मचारियों की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
-----------------------------------------------------------------------------------------
डबवाली(सुखपाल)- - उपमण्डल के गांव रामगढ़ में अपने खेत में पानी लगा रहे किसान को लाठियों व गण्डासों से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रामगढ़ निवासी किसान साहब राम पुत्र नानू राम बीती रात अपने खेत में पानी लगा रहा था कि साथ लगते खेत के किसान सुरेश कुमार पुत्र सज्जन कुमार ने लाठियों व गण्डासों से हमला कर फरार हो गया। घायल साहब राम ने बताया कि मैं अपने खेत में पानी लगा रहा था कि मेरे पास शराब के नशे में धुत सुरेश कुमार आया तथा बिना किसी बात मुझे गालियां देने लगा तथा मेरे ऐतराज जताने पर उसने मेरे ऊपर हमला बोल दिया तथा मेरे सिर पर गण्डासी से वार कर घायल कर दिया तथा वहां से फरार हो गया, तभी वहां से गुजर रहे शाम चन्द ने उसे घायलावस्था में उसे घर पहुंचाया तत्पश्चात परिजनों ने उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया तथा थाना पुलिस गोरीवाला में इसकी सूचना दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर स्थानीय वार्ड 7 के इन्दिरा नगर में हुए झगड़े में एक युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रगट ङ्क्षसह अपने चाचा के घर से अपने घर जा रहा था कि भूत नाथ व भोला ङ्क्षसह ने उसे रोक लिया तथा उसे इस गली से न गुजरने से मना किया। जब उसने कहा कि वह अपने चाचा के घर से आ रहा है तो दोनों उसके चाचा के घर जाकर उसके पुत्र बलवीर ङ्क्षसह उर्फ बल्ली से झगड़ा करने लगे तथा वहां पर पड़ी कुल्हाड़ी से बलवीर ङ्क्षसह पर वार कर घायल कर दिया तथा वहां से फरार हो गए। परिजनों द्वारा बलवीर ङ्क्षसह को घायलावस्था में उपचार हेतु सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
-------------------------------------------------------------------------------------------
डबवाली (सुखपाल)-- आर्ट ऑफ लिङ्क्षवग की स्थानीय शाखा द्वारा बाल मन्दिर स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन आगामी माह 4 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रवक्ता हरदेव ङ्क्षसह गोरखी ने बताया कि इस शिविर में पंचकूला से चारू दीदी साधकों को योग की जानकारी देंगी तथा शिविर का समय प्रात: साढ़े 5 से साढ़े 8 तक रहेगा।
लेबल:
डबवाली समाचार,
dabwali news
सदस्यता लें
संदेश (Atom)