ऐलनाबाद (यंग फ्लेम) ऐलनाबाद मार्ग पर बीती रात सड़क हादसे में एक खेत मजदूर की मौत हो गई। मृतक सियासर उर्फ अंग्रेज मूल रूप से बिहार प्रांत का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सियासर ऐलनाबाद में जमींदार सुबेग सिंह के खेत में मजदूरी करता था। बीती रात वह साइकिल पर सवार होकर कही जा रहा था कि रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मजदूर की मौत किस वाहन की टक्कर से हुई है।
Young Flame Headline Animator
Ellenabad News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ellenabad News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 10 अगस्त 2011
बुधवार, 17 नवंबर 2010
ट्रेक्टर के नीचे आकर कुचले जाने से युवक की दर्दनाक मौत
ऐलनाबाद-स्थानीय मुख्य बाजार में एक निजी अस्पताल के नजदीक बुधवार सुबह ट्रेक्टर के नीचे कुचले जाने से स्थानीय वार्ड 7 निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक परिजनों से उसकी शिनाख्त करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के समान्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। प्राप्त विवरणानुसार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक मुख्य बाजार में स्थित निजी अस्पताल से दवाई लेकर बाहर निकला था। उसी समय वह अचानक वहां से गुजर रहे एक ट्रेक्टर से टकरा कर गिर पड़ा और उसके नीचे आकर बुरी तरह से कुचला गया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद अज्ञात ट्रेक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब हो गया। घटना के तुरंत बाद ही वहां आसपास के दुकानदारों की भीड़ इक_ी हो गई, लेकिन जब तक युवक को संभाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सहायक उपनिरीक्षक छबीलदास ने पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरु किए। मृतक की पहचान भालसिंह सैनी पुत्र रामकुमार सैनी निवासी वार्ड 7, ऐलनाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई भागसिंह सैनी की शिकायत पर अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात ट्रेक्टर चालक को भी ढूंढने का प्रयास कर रही है।
लेबल:
ऐलनाबाद,
dabwali news,
Ellenabad News
मंगलवार, 16 नवंबर 2010
ऐलनाबाद के हैडटीचर को 5 साल की सजा
सिरसा-जिला अदालत ने गबन के एक मामले में दोषी करार दिए गए ऐलनाबाद प्राथमिक स्कूल के हैड टीचर खैराती लाल को पांच साल की कैद व दो हजार रुपये जुर्माना किया है। मामले के अनुसार रानियां के खंड शिक्षा अधिकारी हरबंस लाल ने 24 अप्रैल 2003 को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा था कि ऐलनाबाद के प्राथमिक स्कूल में घुमंतू व टपरीवास छात्रों के लिए छात्रवृत्ति,स्वच्छता व स्टेशनरी के लिए 1538218 रुपये की राशि आई थी। आरोप लगाया गया था कि उक्त राशि का गबन किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी और आरोपी को काबू करके अदालत में पेश किया था। तब से यह मामला अदालत में चल रहा था। अदालत में खैराती लाल ने खुलासा किया था कि गबन में वह अकेला नहीं था बल्कि उसके साथ पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोक चंद व असिस्टेंट जगत सिंह भी शामिल थे। बाद में अदालत में चली कार्रवाई में कई बार तरीख पड़ी व गवाह पेश हुए। अदालत ने गत दिवस मामले की सुनवाई करते हुए खैराती लाल को दोषी करार दिया था जबकि त्रिलोकचंद व जगत सिंह को बरी कर दिया था। न्यायाधीश सीमा सिंघल की अदालत ने आज दोषी करार दिए गए खैराती लाल को 5 साल की कैद व 2 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
लेबल:
सिरसा समाचार,
Ellenabad News,
sirsa news
रविवार, 7 नवंबर 2010
दुकान में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान
ऐलनाबाद, 7 नवम्बर(सुभाष चौहान)। स्थानीय चौ. देवीलाल चौक के नजदीक मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान में शुक्रवार को दीवाली की मध्यरात्रि आग लग जाने से लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त विवरणानुसार चौ. देवीलाल चौक के नजदीक मुख्य बाजार में स्थित जिंदल ऐजेंसीज के मालिक प्रयागदत्त जिंदल दीवाली पर लक्ष्मी पूजन करने के उपरांत दुकान का शटर बंद करके घर चले गए। मध्य रात्रि को करीब एक-डेढ़ बजे मुख्य बाजार में दुकान के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो दुकान मालिक को घटना की सूचना दी। प्रयागदत्त ने अन्य लोगों की सहायता से दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किए तथा घटना की सूचना अग्रिशमन वाहन को भी दी गई। वहीं बिजली विभाग को फोन करके बिजली की आपूर्ति भी बंद करवाई गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्रिशमन वाहन ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपयों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। माना जा रहा है कि लक्ष्मी पूजन करने के उपरांत प्रयागदत्त जिंदल संभवतया पूजन का दीपक अंदर ही जलता छोड़कर दुकान का शटर बंद करके घर चले गए। उसी जलते दीपक के कारण उनकी दुकान में आग लगी होगी। अभी घटना के कारणों की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मामले की प्राथमिक सूचना पुलिस को भी दी गई है।
लेबल:
ऐलनाबाद,
dabwali news,
Ellenabad News
रविवार, 3 अक्टूबर 2010
प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता शुरु
ऐलनाबाद 3 अक्टूबर। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को यहां के ममेरां रोड़ बाईपास पर स्थित नचिकेतन पब्लिक स्कूल प्रांगण में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालयों से आई करीब 32 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी चौ. कनीराम सहू थे, जबकि आरआर मैमोरियल कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन की निदेशिका सविता सिहाग, शुभम कॉटन मिल्स के निदेशक विनोद गर्ग, हुमायूंखेड़ा के नंबरदार ओप्रकाश डोडा, भूरटवाला के सरपंच सुरेंद्रसिंह खोड, अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष मदनलाल गर्ग विशिष्टातिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री (स्थायी प्रकल्प) डॉ. घनश्याम शर्मा ने की। कार्यक्रम में बच्चों की टीमों ने विभिन्न प्रकार की भारतीय वेष-भूषा में सामूहिक रुप से राष्ट्रभक्ति गीत गाकर ऐसा समां बांधा की वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति मंत्रमुग्ध हो उठा। मंच संचालन प्रकल्प प्रमुख बलवंत सहारण तथा जीयालाल ने किया। यह पहला अवसर है जब ऐलनाबाद जैसे छोटे शहर को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है। यहां से विजेता रहने वाली टीम को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता अवसर पर रानियां के नायब तहसीलदार बीएम नागर, नचिकेतन पब्लिक स्कूल प्रबंधन मंडल के चेयरमैन राजेंद्रसिंह सिद्धू, सेवानिवृत नायब तहसीलदार स्वार्थराम, मंगतराम हिसारिया सहित शहर के सैकड़ों गणमान्यजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बठिंडा (पंजाब) के सुनीलकुमार, करनाल की अंजु शर्मा व पानीपत के रोहित सहगल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
लेबल:
ऐलनाबाद,
dabwali news,
Ellenabad News
शुक्रवार, 2 जुलाई 2010
ऐलनाबाद में इनेलो ने कांग्रेस को दिखाया ठेंगा
ऐलनाबाद- यहां नगर पालिका पर इनेलो ने अप्रत्याशित बहुमत हासिल किया। दो आजाद उम्मीदवारों तथा एक कांग्रेस के विद्रोही का साथ पाकर इनेलो ने पालिका फतह की। इनेलो ने साथ ही साथ ही अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पदों पर भी नियुक्ति कर दी।
उल्लेखनीय है कि विगत मई माह में नगर निकाय के चुनाव हुए थे। सिरसा तथा रानियां में इनेलो को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था जबकि कालांवाली तथा एलनाबाद में स्थिति उहापोह की थी। कालांवाली में स्थिति पहले ही स्पष्ट हो चुकी थी। यहां कुल 13 सीटों में से इनेलो तथा कांग्रेस 6-6 पर काबिज हुए थे। एक आजाद उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। कुछ दिन पूर्व आजाद उम्मीदवार के इनेलो को समर्थन देने के फैसले के साथ ही यहां की पालिका पर संशय समाप्त हो गया था।
ऐलनाबाद में नगरपालिका की कुल 17 सीटों पर मतदान हुआ था। इनमें से 9 पर कांग्रेस तथा 6 पर इनेलो समर्थित उम्मीदवारों ने विजय पताका लहराई थी। वहीं दो आजाद उम्मीदवार जीते थे। आजाद उम्मीदवारों के समर्थन के बावजूद भी इनेलो की स्थिति डांवांडोल दिखाई दे रही थी। इस प्रकार कांग्रेस को ही पालिका पर काबिज माना जा रहा था।
आज दोनों पार्टियों को बहुमत साबित करना था। इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला मौके पर पहुंचे। बहुमत साबित करने की प्रक्रिया शुरू की गई तो सब भौचक्के रह गए। आजाद उम्मीदवारों ने तो इनेलो को समर्थन दिया ही, इसके अलावा कांग्रेस के एक पार्षद ने भी विद्रोह भावना दिखाते हुए इनेलो के पक्ष में मतदान कर दिया। एक मत विधायक अभय सिंह चौटाला का था। इस प्रकार इनेलो ने बहुमत हासिल कर पालिका पर अपना कब्जा जमाया। चट मंगनी पट ब्याह की कहावत सिद्ध करते हुए तुरंत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी मनोनीत कर दिए गए। खास बात यह है कि दोनों ही पद आजाद उम्मीदवारों को सौंपे गए हैं। रघुबीर जांगड़ा को प्रधान तथा धर्मपाल गुंबर को उपप्रधान बनाया गया है। जिक्रयोग है कि गुंबर इससे पूर्व इसी पद पर कांग्रेस की ओर से भी कमान संभाल चुके हैं। तत्पश्चात विधायक चौटाला ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनेलो द्वारा नगरपालिका पर कब्जा जमाने के बाद शहर में इनेलो समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला।

डबवाली समाचार,
dabwali news,
Ellenabad News
शनिवार, 23 जनवरी 2010
'Moral victory' for Congress in Ellenabad defeat: Hooda
Chandigarh, Jan 23, Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda today described the result of the by-election to Ellenabad assembly constituency as a "moral victory" of the Congress. An statement quoting the chief minister said that in the last elections to the state Assembly, the Congress candidate had lost from Ellenabad by a margin of about 16,000 votes, but now this margin had reduced to merely about 6,000. He said that in last elections, the Congress candidate had got about 48,000 votes but now the number of votes increased to about 58,000.
Congress nominee Bharat Singh Beniwal lost to Abhay Chautala, younger son of former Chief Minister and INLD chief Om Parkash Chautala by a margin of 6,227 votes.
Congress nominee Bharat Singh Beniwal lost to Abhay Chautala, younger son of former Chief Minister and INLD chief Om Parkash Chautala by a margin of 6,227 votes.
उपचुनाव में अभय चौटला जीते
एलनाबाद। हरियाणा की एलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी)के उम्मीदवार अभयसिंह चौटाला को जीत मिली है। चौटाला ने काग्रेस के उम्मीदवार भरतसिंह बेनीवाल को तकरीबन 6200 वोटों से हराया। इस सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। आईएनएलडी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने पिछले विधानसभा चुनाव में एलनाबाद के साथ-साथ उछनाकलां से भी जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होने एलनाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था। रविवार, 10 जनवरी 2010
ऐलनाबाद क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार को सफल बनाने का किया एक तरफा निर्णय:होशियारी लाल शर्मा
सिरसा, भारी ठण्ड के बावजूद मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से यह स्पष्ट हो गया है कि ऐलनाबाद क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार को सफल बनाने का एक तरफा निर्णय कर लिया है। यह बात जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा ने ऐलनाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवो में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते हुए कही। कांग्रेस नेता हरीश सोनी, राजूबजाज, भोला जैन, उमेद सैन, संत लाल गुम्बर, सहित अनेक कांग्रेसजन उनके साथ थे। शर्मा ने कहा कि मुख्यमन्त्री हुड के इस जनसम्पर्क अभियान के बाद क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत से मजबूततर हो गई है। उन्होंने कहा कि इनैलो प्रत्याशी अपने निरन्तर गिर रहें जनाधार से बौखला चुके है और इसी बौखलाहट के चलते वे अब बेसिरपैर की बाते करने लगें है। जिला कांग्रेस प्रधान ने कहा कि हुड सरकार की बेहतर कारकरदीगी के चलते क्षेत्र की जनता का विश्वास मुख्यमन्त्री हुड्डा में मजबूत हुआ है और लोग ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में भारी मतदान करके हुड सरकार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करेगें। शर्मा ने कहा कि ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में किसी भी प्रकार से कम नही रहेगां और मुख्यमन्त्री जनभावनाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगें।
लेबल:
cogress(I),
Ellenabad News,
political news
गुरुवार, 7 जनवरी 2010
हुड्डा सरकार की असलीयत आई सामने : अजय
ऐलनाबाद- गरीब हितैषी का दम भरने वाली हुड्डा सरकार की असलियत
सामने आ चुकी है। गरीब व्यक्ति को दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं। बढ़ती मंहगाई के कारण आम आदमी के लिए अपना पेट भरना मुश्किल हो गया है वहीं मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों को प्लाट देने के वायदे पूरा करने तो दूर, उनके पहले से बने बीपीएल कार्ड की काट दिए हैं। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव अजयसिंह चौटाला ने कही। वे बुधवार को गांव माधोसिंघाना में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। विधायक चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को गरीबों की याद केवल चुनावों के समय आती है और वे उनके वोट बटारने के लिए लोक लुभावने वायदे करते हैं परन्तु चुनाव जाते ही कांग्रेस गरीब व आम आदमी की समस्याओं को भुला कर पंजीपतियों व कालाबाजारी करने वालों की झोली में बैठ जाती है। ऐसा ही उदाहरण पिछले आम लोकसभा व विधानसभा चुनावों में देश-प्रदेश की जनता देख चुकी है। पिछले वर्ष संपन्न हुए चुनावों के समय सरकार ने आंकड़ों की बाजीगरी कर मंहगाई कम करने का दिखावा किया और चुनाव जाते ही मंहगाई दोगुनी गति से बढऩे लगी तो प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री से लेकर अन्य मंत्री इससे पल्ला झाडऩे लगे।

एकजुटता से चुनाव लडऩे की रणनीति तैयार हर हाल में चुनाव जीतने का लक्ष्य,
ऐलनाबाद -ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्या
शी भरतसिंह बेनीवाल के समर्थन में बुधवार को यहां सेतिया पैलेस में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी फूलचंद मुलाना ने विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न जोनों में बांट कर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों, विधायकों व नेताओं को उनकी ड्यूटियां सौंपी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुलाना ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा के नेतृत्व में मजबूत सरकार चल रही है जिसे वर्तमान में 52 विधायकों का पूर्ण समर्थन हासिल है। यह सरकार पूरे पांच वर्ष तक चलेगी तथा जनता के कल्याण के लिए काम करेगी। ऐसे में इनेलो नेताओं का यह प्रचार की ऐलनाबाद में इनेलो प्रत्याशी की जीत हरियाणा में उनकी सरकार बना देगी, हास्यास्पद लगता है। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश, सांसद अशोक तंवर, प्रदेश के केबीनेट मंत्री रणदीप सुर्जेवाला व औमप्रकाश जैन, राज्यमंत्री गोपाल कांडा, संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, विधायक संपतसिंह, आफताब अहमद, व विनोद भ्याना, जयवीर बाल्मिीक, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष संजय छोक्कर, कान्फैड के चेयरमैन बजरंगदास गर्ग, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राव, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा व लक्ष्मणदास अरोड़ा, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, डॉ. सुशील इंदौरा, कृष्णा पंडित, चौ. रणजीतसिंह, डॉ. केवी सिंह, प्रतापसिंह चौटाला व लालचंद खोड ने भी संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री रणदीपसिंह सुर्जेवाला ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो चौटाला ऐलनाबाद क्षेत्र के पिछड़े होने की बात करते हैं लेकिन गत 35 वर्षों में उन्हीं की पार्टी के विधायक यहां से जीत कर जाते रहे तब उन्होंने यहां विकास क्यों नहीं करवाया। सुर्जेवाला ने कहा कि डेरा भुम्मणशाह पर कब्जा करने वालों, निसिंग में गरीब बाल्मीकी परिवारों पर अत्याचार करने वालों तथा कंडेला में गरीब किसानों पर गोलियां चलाने वाले दोषियों को प्रदेश की जनता सत्ता कैसे सौंप देती। क्षेत्र के साथ भेदभाव के आरोपों को नकारते हुए सुर्जेवाला ने कहा कि चौटाला सरकार चौ. देवीलाल के नाम पर बनाए गए विश्वविद्यालय में एक कुलपति भी नियुक्त नहीं कर पाई जबकि हुड्डा सरकार ने सत्ता में आते ही विश्वविद्यालय के लिए सैंकड़ों करोड़ रुपये की ग्रांट प्रदान कर उसे गति प्रदान की। चौटाला समर्थित नेता सिरसा जिला के कुम्हारिया में बनने वाले परमाणु आधारित बिजली संयंत्र का विरोध कर क्षेत्र के विकास को रोकने का काम कर रहे हैं। उपचुनावों में ऐलनाबाद की जनता का निर्णय सिरमाथे हे। मगर सरकार विकास के मामले में कहीं कोताही नहीं बरतेगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में एक विधायक ही हार-जीत से कांग्रेस सरकार को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला लेकिन ऐलनाबाद क्षेत्र की जनता यदि सरकार के प्रतिनिधि को जिताकर विधानसभा में भेजेगी तो उससे इस क्षेत्र में विकास की गंगा जरूर बहने लगेगी। सभी वक्ताओं ने कहा कि ऐलनाबाद क्षेत्र के लोगों को कोई सरकार नहीं बनानी बल्कि बनी-बनाई सरकार में केवल अपना योगदान करना है। इसलिए क्षेत्र की भलाई के लिए ऐलनाबाद क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताना बहुत जरूरी है। यह केवल चुनाव ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी एवं हुड्डा सरकार की प्रतिष्ठा का भी सवाल है। सभी वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर क्षेत्र के घर-घर एवं गांवों-ढाणीयों तक जाकर कांग्रेस पार्टी एवं भरतसिंह बेनीवाल के पक्ष में प्रचार करें। सम्मेलन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होशियारीलाल शर्मा, शहरी अध्यक्ष नौरंगलाल पारीक, सिरसा के शहरी अध्यक्ष भूपेश मैहता, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तिलकराज चंदेल, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सोनी, जिला पार्षद अनिल खोड, कमलेश शर्मा, नितिन सोमानी, सतपाल मैहता, गुरजीतसिंह कौड़ा, दिनेश पारीक, शिल्पा वर्मा, लालचंद

पूनियां, मंगतराम हिसारिया, ज्ञानी करनैलसिंह सहित सहित पार्टी के सैंकड़ों वरिष्ठ नेता व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
लेबल:
ऐलनाबाद,
Ellenabad News
सदस्यता लें
संदेश (Atom)